- Hindi News »
- India »
- Himachal Pradesh Polyandry Practice Woman Have More Than One Husband
भाइयों के बीच संपत्ति नहीं, बांटी जाती है पत्नी! हिमाचल प्रदेश के इन गांवों में है अजीब प्रथा
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर और किन्नौर जिले में पहले एक ऐसी प्रथा थी, जहां भाइयों के बीच घर-जमीन का नहीं पत्नी का बंटवारा होता था। माना जाता है कि ऐसा इसलिए होता था ताकि घर की संपत्ति घर में रहे और भाइयों के बीज बंटवारा न हो। इतनी ही नहीं इस दौरान जो बच्चे जन्म लेते थे उन्हें भी भाइयों के बीच बांटा जाता था।
- Written By: मृणाल पाठक

बहुपति प्रथा
शिमला: हिमाचल प्रदेश अपनी खूबसूरती के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहां की खूबसूरती हमेशा लोगों का मन मोह लेती है। साथ ही हिमाचल अपनी कई तरह की परंपराओं के लिए भी फेमस है। जितनी यहां की सुंदरता की बात की जाती है, उतनी ही यहां की अनोखी संस्कृति भी प्रसिद्ध है।
आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी ही परंपरा के बारे में, जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। इस परंपरा को जानकर आपको महाभारत के पांडवों की याद आ जाएगी। जहां पांच भाइयों ने द्रौपदी से शादी की थी। हालांकि उनकी शादी के पीछे की वजह कुछ और थी, लेकिन हिमाचल के सिरमौर और किन्नौर जिले में भी कुछ ऐसा ही देखने मिलता है, जिसके पीछे का कारण अपनी संपत्ति और जमीन को बचाना है।
सभी भाइयों की एक पत्नी
दरअसल, हिमाचल प्रदेश के सिरमौर और किन्नौर जिले में एक प्रथा थी, जहां एक महिला शादी तो परिवार के बड़े भाई से करती थी, लेकिन पति उसके सारे भाई बन जाते थे। ऐसा इसलिए होता था क्योंकि वहां के लोगों का सोचना यह रहता था कि ऐसा करके वह अपनी जमीन-घर का बंटवारा रोक सकते हैं। हालांकि अब यह प्रथा लगभग बंद हो चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
कांगड़ा और मंडी में प्रकृति का कहर! 48 घंटे से धू-धू कर जल रहे जंगल, वन्य जीवों पर भी संकट
दिल्ली से शिफ्ट होगा राष्ट्रपति ऑफिस, 175 साल पुरानी मिट्टी की इमारत होगी नया ठिकाना, क्यों हो रहा बदलाव?
भारत के इस शहर में रहने आते हैं इजरायली नागरिक, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
बिहार-हिमाचल, बंगाल को मिले नए राज्यपाल, दिल्ली में भी नए LG, विनय कुमार सक्सेना पहुंचे लद्दाख
जोड़ीदारां यानी जॉइंट शादी की प्रथा
सिरमौर और किन्नौर जिलों में रह रही यह महिलाएं जोड़ीदारां यानी जॉइंट शादी में रहने वाली कहलाती हैं। इन जिलों में ज्यादातर ऐसे ही घर मिलेंगे, जहां यह रीत चली आ रही है। हम इसे प्रथा न कहते हुए वहां के लोगों की मजबूरी कह सकते हैं, क्योंकि घर में ज्यादा सुख संपत्ति न होने की वजह से यहां की महिलाएं ऐसा करने पर मजबूर होती हैं।
ऐसी होती है दिनचर्या
वहीं जब बात इनके दिनचर्या की आती है तो पूरा परिवार सामान्य जीवन ही जिता है। कभी भी किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आती, क्योंकि महिलाएं अपनी जीवन इन्हीं चीजों पर न्योछावर कर चुकी होती हैं। इनके शारीरिक संबंध भी बारी बारी के हिसाब से बनते हैं। जैसे जब एक भाई कमरे में होता है, उस समय दूसरा भाई वहां नहीं आता।
बच्चों का भी होता है बंटवारा
अब बच्चों की बात करें तो उनके साथ भी कुछ ऐसा ही होता था, उन्हें भी भाइयों के बीच बांट दिया जाता था। यह भी आपसी सहमति से होता था। मां तो हर बच्चों की होती थी, लेकिन उनके पिता अलग-अलग होते हैं।
शिक्षा से दूर भागी प्रथा
हालांकि, अब यह सब खत्म हो चुका है। लोग अब शिक्षित हो चुके हैं, जोड़ीदारां यानी जॉइंट शादी जैसी रीत अब चलन से बाहर हो गई है। शिक्षा बढ़ने की वजह से अब भाइयों के बीच औरतों का बंटवारा नहीं होता है और अब लोग इस प्रथा को दूर भी करने लगे हैं। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाय. एस. परमार ने इस प्रथा के बारे में अपनी किताब पॉलिएंड्री इन हिमाचल में वर्णन किया है।
Himachal pradesh polyandry practice woman have more than one husband
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PCC चीफ जीतू पटवारी का BJP सरकार पर जुबानी हमला, 7 मई को चक्काजाम का ऐलान
May 02, 2026 | 02:39 PMधुले के ‘पांच कंदील’ क्षेत्र का बदलेगा चेहरा: 55 करोड़ से बनेगा आधुनिक मार्केट, अतिक्रमणमुक्त शहर की ओर कदम
May 02, 2026 | 02:39 PMRatnagiri Education Department पर संकट: रत्नागिरी में प्रमुख पद रिक्त, नीतिगत फैसलों में आ रही देर
May 02, 2026 | 02:33 PMEnglish Proficiency Tests: विदेश जाना चाहते हैं? IELTS के अलावा इन पापुलर इंग्लिश टेस्ट से बढेंगी संभावनाएं
May 02, 2026 | 02:31 PMNashik District Hospital में आधुनिक बर्न वार्ड का उद्घाटन, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा
May 02, 2026 | 02:30 PMCSK vs MI IPL 2026: प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने उतरेंगे गायकवाड़ और पांड्या, जानें हेड-टू-हेड आंकड़े
May 02, 2026 | 02:29 PMमुंबई में बारिश से पहले एक्शन में मेयर रितु तावड़े, नालों की सफाई में ढिलाई पर अधिकारियों को फटकार
May 02, 2026 | 02:28 PMवीडियो गैलरी

आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM














