-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- High Level Meeting Of Defence Home And Health Ministry In Delhi
रक्षा-गृह और स्वास्थ्य मंत्रालय की हाईलेवल मीटिंग, राज्यों को मिली आपातकालीन शक्तियों के उपयोग की इजाजत
- Written By: Saurabh Pal
भारत-पाकिस्तान में टेंशन के बीच रक्षा, गृह और स्वास्थ्य मंत्रालय की हाईलेवल मीटिंग हुई है। इस बैठक में विभागीय प्रमुखों ने शामिल होकर व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की है। राजनाथ सिंह की बैठक तीनों सेना के प्रमुख शामिल हुए।

राजनाथ सिंह, अमित शाह, जेपी नड्डा (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः भारत युद्ध के मुहाने पर खड़ा है, पाकिस्तानी दुस्साहस का करारा जवाब भारतीय शसस्त्र बल दे रहे हैं। इस बीच देश के तीन प्रमुख मंत्रालयों की आपात बैठकें बुलाई गई हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साउथ ब्लॉक में रक्षा मंत्रालय की बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है। इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह देश के हवाई अड्डों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा स्वास्थ्य संबंधी तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं।
ये बैठकें ऐसे समय में हो रहीं हैं, जब भारत और पाकिस्तान में सेमी वॉर छिड़ा हुआ है। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लांच कर आतंकी ठिकाने उड़ाए तो तिलमिलाकर पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन और मिसाइल छोड़े। हालांकि भारत ने सभी मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया। इसके बाद भारतीय आर्म्स फोर्सेज ने काउंटर अटैक कर दिया। इसके अलावा पिछले कई दिनों से पाकिस्तानी सेना LOC पर गोलीबारी कर रही है, जिसका भारत की तरफ से मुंहतोड़ जवाब दिया गया।
रक्षा मंत्रालय की बैठक में तीनों सेना के प्रमुख
सम्बंधित ख़बरें
Project 17A: समुद्र में बढ़ेगी दुश्मनों की टेंशन, भारतीय नौसेना में शामिल हुआ INS महेंद्रगिरि
72 घंटे का वो ऑपरेशन सिंदूर! जब राजनाथ सिंह ने खुद मॉनिटर की थी पाकिस्तान के आतंकी कैंपों की तबाही- PHOTOS
सादगी के पीछे का वो फौलादी इरादा! पीएम मोदी, सीएम योगी समेत तमाम दिग्गजों ने राजनाथ सिंह को जन्मदिन पर दी बधाई
महाराष्ट्र को 20 साल बाद मिला नर्मदा का हक, 10 TMC पानी मिलने का रास्ता साफ, शाह की बैठक में बड़ा फैसला
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साउथ ब्लॉक में सीडीएस जनरल अनिल चौहान, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और रक्षा सचिव आरके सिंह के साथ स्थिति की समीक्षा की। इसके साथ ही अगामी रणनीति पर भी बातचीत हुई। बॉर्डर पर तनावपूर्ण माहौल को लेकर भी चर्चा हुई है।
गृह मंत्रालय की बैठक में राज्यों को आवश्यक निर्देश
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीमा की स्थिति और हवाईअड्डों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए बीएसएफ के महानिदेशक, सीआईएसएफ के महानिदेशक और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दोपहर 12:30 बजे बैठक की। इस बैठक में सीमा सुरक्षा और देश के अहम प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई। इसके साथ ही गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और प्रशासकों को पत्र लिखकर आवश्यक एहतियाती उपायों के कुशल कार्यान्वयन के लिए नागरिक सुरक्षा नियमों के तहत आपातकालीन शक्तियों का उपयोग करने के लिए कहा है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने स्वास्थ्य ढांचे और तैयारियों पर मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने देश के अस्पतालों और स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में पूरी जानकारी दी। नियंत्रण केंद्र से अस्पतालों की पूरी निगरानी की जा रही है।
High level meeting of defence home and health ministry in delhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Apple vs OpenAI: AI की दुनिया में छिड़ी सबसे बड़ी जंग, कोर्ट पहुंचा मामला, iPhone के भविष्य पर भी मंडराया खतरा
Jul 11, 2026 | 03:07 PMLock Upp 2: तलाक की अफवाहों के बीच बदले गोविंदा के सुर, पत्नी सुनीता पर लुटाया प्यार, पैचअप की चर्चाएं तेज
Jul 11, 2026 | 03:03 PM3 नाबालिगों को खंभे से बांधा, फिर रस्सी और लोहे की चैन से पीटा! चोरी के शक में तालिबानी सजा का Video वायरल
Jul 11, 2026 | 02:53 PM‘कवच टावर’ पर चढ़े स्टेशन मास्टर, सोलापुर के होटगी स्टेशन पर मचा हड़कंप, वरिष्ठ अफसरों पर कथित उत्पीड़न का आरोप
Jul 11, 2026 | 02:53 PMगणेशोत्सव 2026: कोंकण जाने वालों के लिए खुशखबरी, 13 जुलाई से शुरू होगी स्पेशल ट्रेनों की टिकट बुकिंग
Jul 11, 2026 | 02:52 PMनागपुर मनपा ने चुकाया 128 करोड़ का कर्ज; नाग और पोहरा नदी परियोजनाओं के लिए जुटाए जाएंगे 600 करोड़ रुपये
Jul 11, 2026 | 02:50 PMनैनीताल में शराब के नशे में धुत पर्यटकों का हंगामा, स्कॉर्पियो से तीन वाहनों को मारी टक्कर
Jul 11, 2026 | 02:41 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM














