क्या भारत का 13 इस्लामिक देशों के साथ होगा युद्ध ? पढ़िए 2025 के लिए भविष्य मालिका की 5 बड़ी भविष्यवाणियां

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल जारी है और इसी बीच भविष्य मालिका द्वारा की गई तीसरे विश्व युद्ध की भविष्यवाणी चर्चा में आ गई है। भविष्य मालिका में 2025 को लेकर कई बड़ी भविष्यवाणियां की गई हैं।
क्या भारत का 13 इस्लामिक देशों के साथ होगा युद्ध ? पढ़िए 2025 के लिए भविष्य मालिका की 5 बड़ी भविष्यवाणियां
क्या भारत का 13 इस्लामिक देशों के साथ होगा युद्ध ? पढ़िए 2025 के लिए भविष्य मालिका की 5 बड़ी भविष्यवाणियां
Published on
Updated on
क्या भारत का 13 इस्लामिक देशों के साथ होगा युद्ध ? पढ़िए 2025 के लिए भविष्य मालिका की 5 बड़ी भविष्यवाणियां
कांसेप्ट फोटो

अर्थव्यवस्था में अस्थिरता का संकट

भविष्य मालिका के अनुसार इस साल वैश्विक स्तर पर महंगाई तेजी से बढ़ेगी और आवश्यक वस्तुओं की कीमत आसमान छू सकती है। ऐसे में आम लोगों के लिए जीवन बहुत ही कठिन हो सकता है। इसके अलावा व्यापार और अर्थव्यवस्था में भी भारी उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। इससे वैश्विक वित्तीय संकट और महंगाई बढ़ सकती है।

प्राकृतिक आपदाओं की स्थित

जिस प्रकार मानव प्राकृतिक संसाधनों का दुरुपयोग कर रहा है आने वाले समय में प्राकृतिक आपदाओं का आना संभव है। इसकी भविष्यवाणी भविष्य मालिका ने पहले ही कर दी। जिसमें साल 2025 के बाद भूकंप, बाढ़ और सुनामी जैसे हालात पैदा हो सकते हैं। जिसकी वजह से जान-माल का भारी नुकसान होगा। इसके अलावा कैलिफोर्निया जैसे क्षेत्रों में आग लग सकती है जिस पर नियंत्रण पाना आसान नहीं होगा।
क्या भारत का 13 इस्लामिक देशों के साथ होगा युद्ध ? पढ़िए 2025 के लिए भविष्य मालिका की 5 बड़ी भविष्यवाणियां
कांसेप्ट फोटो

गंभीर महामारी का खतरा

भविष्य मालिका के अनुसार साल 2025 में कोरोना से भी अधिक भयंकर महामारी फैलने का खतरा रह सकता है। जिसका इलाज तक संभव नहीं होगा। वात, कफ और अन्य रोगों के कारण बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु होगी। इसकी वजह से वैश्विक स्तर पर भय और अराजकता का माहौल रहेगा। इस महामारी या बीमारी को पहचान ने में डॉक्टर भी असमर्थ रहेंगे।

पारिवारिक बदलाव संभव

परिवारों में असामयिक मृत्यु को लेकर भी भविष्य मालिका में भविष्यवाणी की गई है। जिसमें कहा गया है कि परिवारों में शोक और अस्थिरता बनेगी। मनुष्य व्यापार की वस्तुएं बन जाएंगे और नैतिकता और मानवता का नाश होगा। भौतिक सुखों की पूर्ति के लिए लोग एक दूसरे की संपत्ति पर नजरें रखेंगे। जिसकी वजह से समाज में द्वेष, छल और अपराधों के बढ़ने की समस्या होगी।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com