कोलकाता डॉक्टर हत्या के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा एक्शन, डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए उठाया ये कदम

कोलकाता डॉक्टर हत्या मामले में देश भर में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने डॉक्टरों की बात मान ली है। केंद्र सरकार की ओर से डॉक्टरों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया है। सरकार ने सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट को लेकर समीति बनाने की बात मान ली है। इसी के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से डॉक्टरों को वापस काम पर जाने की अपील की गई है।
Kolkata Doctor Murder Case: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का जूनियर डॉक्टरों पर कोई असर नहीं, काम रखेंगे बंद
कोलकाता डॉक्टर हत्या मामला में प्रदर्शन करते जूनियर डॉक्टर
Published on
Updated on

कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी महिला के साथ दरिंदगी मामले के बाद देश के डॉक्टरों में गुस्सा का माहौल देखने को मिला। IMA के आवाहन पर आज देश भर के डॉक्टर हड़ताल पर बैठ गए। सभी सरकारी और नीजि अस्पतालों में इलाज रोक लिया गया। जिसके बाद आखिरकार केंद्र सरकार ने डॉक्टरों की मांग को मान लिया है।

केंद्र सरकार की ओर से डॉक्टरों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया है। सरकार ने सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट को लेकर समीति बनाने की बात मान ली है। इसी के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से डॉक्टरों को वापस काम पर जाने की अपील की गई है। सरकार की इस अपील पर FORDA की ओर से कहा गया है कि प्रतिनिधियों से बात करने के बाद इस बात पर फाइनल फैसला लिया जाएगा।

केंद्र ने मानी डॉक्टरों की मांग 

बता दें कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन और दिल्ली सरकारी अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधी ने आज केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय पहुंच कर अपनी मांग रखी। जहां मंत्रालय के प्रतिनिधियों द्वारा उनकी मांगों को सुनकर समीति बनाने की बात मान ली गई है। साथ ही डॉक्टरों और स्वास्थ्य पेशेवरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया गया है।

केंद्रीय मंत्रालय की ओर से उनकी सुरक्षा के लिए सुझाव के लिए एक समिति के गठन करने की बात कही गई है। राज्य सरकारों सहित सभी हितधारकों के प्रतिनिधियों को समिति के साथ अपने सुझाव साझा करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

CBI कर रही जांच 

बता दें इस मामले में CBI अपनी जांच कर रही है। अबतक 10 से ज्यादा लोगों का बयान दर्ज किया गया है। वहीं आज एक बार फिर आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को पूछाताछ के लिए बुलाया गया। इनके साथ कुछ अन्य ट्रेनी डॉक्टरों से भी पूछताछ की गई। इससे पहले संदीप घोष से 15 घंटे तक पूछताछ की गई थी। वहीं सीबीआई ने पीड़ित के परिवारों से भी मुलाकात की है। हर ऐंगल से मामले की जांच जारी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com