BMC Election 2026 में घोषणापत्र पर संग्राम, कांग्रेस ने साधा बीजेपी पर निशाना

Maharashtra Local Body Election: बीएमसी चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी के घोषणापत्र को ‘फेकूनामा’ बताते हुए भ्रष्टाचार, निजीकरण और बुनियादी सुविधाओं की विफलता को लेकर तीखा हमला किया।
Varsha Gaikwad
कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड (सोर्स: एक्स@VarshaEGaikwad)
Published on
Updated on

Mumbai News In Hindi: बीजेपी ने बीएमसी चुनाव के लिए रविवार को घोषणा पत्र जारी किया। इस घोषणापत्र को फेकू बताते हुए कांग्रेस ने बीजेपी पर एक बार फिर कई आरोप गढ़ दिए हैं।

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद वर्षा गायकवाड़ ने भाजपा महायुति पर तीखा हमला बोलते हुए उसके घोषणापत्र को "फेकूनामा" करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महायुति ने सत्ता में रहते हुए मुंबई महानगरपालिका की तिजोरी पर डाका डाला और अब झूठे वादों के सहारे एक बार फिर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।

हजारों एकड़ जमीन उद्योगपतियों को सौंपी गई

गायकवाड़ ने कहा कि पिछले 25 वर्षों तक भाजपा-शिवसेना गठबंधन का महापालिका पर कब्जा रहा और बीते लगभग 4 वर्षों से प्रशासक के जरिए मंत्रालय से ही बीजेपी प्रशासन चलाया जा रहा है।

नियमों को दरकिनार कर फाइलें मंजूर की जा रही हैं, जिससे हर विभाग में भ्रष्टाचार फैल चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि 90 हजार करोड़ रुपये की बैंक जमा राशि का दुरुपयोग किया गया और मुंबई की हजारों एकड़ कीमती जमीन चहेते उद्योगपतियों को सौंप दी गई।

न स्वच्छ पानी और न ही स्वास्थ्य सुविधाएं

उन्होंने बेस्ट बस सेवा के निजीकरण, सिटीफ्लो जैसी निजी बसों को नियमबाह्य तरीके से चलाने और महापालिका के स्कूलों को निजी संस्थाओं को देने पर भी सवाल उठाए। गायकवाड़ ने कहा कि मुंबईकरों को न तो स्वच्छ और पर्याप्त पानी मिल रहा है और न ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, पहली ही बारिश में शहर का जलमग्न हो जाना प्रशासन की नाकामी का प्रमाण है। मीठी नदी की सफाई में भी भ्रष्टाचार के आरोप उन्होंने दोहराए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com