-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Haj 2022 Mukhtar Abbas Naqvi Inform In Lok Sabha Departure Places Of Haj Pilgrims Reduced From 21 To 10
कोरोना प्रोटोकॉल के कारण 21 से घटाकर 10 किए गए हज यात्रियों के प्रस्थान स्थल, लोकसभा में मुख्तार अब्बास नकवी ने दी जानकारी
- Written By: सुभाष यादव

नई दिल्ली: केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Union Minister Mukhtar Abbas Naqvi) ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना महामारी (Coronavirus Pandemic) से जुड़े प्रोटोकॉल के चलते हजयात्रियों के लिए प्रस्थान स्थलों (इम्बारकेशन प्वाइंट्स) की संख्या 21 से घटाकर 10 की गई है। उन्होंने लोकसभा (Lok Sabha) में द्रमुक के नेता टी आर बालू के पूरक प्रश्न के उत्तर में यह टिप्पणी की।
बालू ने कहा कि हजयात्रियों के लिए उड़ान के प्रस्थान स्थलों की सूची में चेन्नई को शामिल नहीं किए जाने के मुद्दे पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था, लेकिन अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय का कहना है कि उससे तमिलनाडु सरकार की ओर से आग्रह नहीं किया गया। यह कैसे हो सकता है? इस पर नकवी ने कहा, ‘‘महामारी के दौरान दो वर्षों से हजयात्रा नहीं हुई है। मोदी सरकार में ही हजयात्रियों का कोटा बढ़ा है। इंडोनेशिया के बाद सबसे ज्यादा हजयात्री भारत से जाते हैं। इस साल उम्मीद है कि हज यात्रा होगी।”
उन्होंने कहा, ‘‘ तमाम वरिष्ठ अधिकारी और एजेंसियां, सऊदी अरब सरकार से बात कर रहे हैं। जो भी प्रोटोकॉल वहां का है, सऊदी अरब की सरकार का है, उसे हमें पालन करना होगा।” मंत्री ने सदन को बताया, ‘‘हजयात्री 21 प्रस्थान स्थलों की जगह 10 स्थानों से जाएंगे। महामारी से जुड़े प्रोटोकॉल की वजह से ऐसा हुआ है।”
सम्बंधित ख़बरें
Anti Paper Leak Bill: लोकसभा में पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, ध्वनिमत से कराई गई वोटिंग
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
वास्तेगुने हुईंया, Delulu से FOMO तक, संसद में खूब गूंजे Gen-Z के ट्रेंडिंग स्लैंग; क्या है इन शब्दों का मतलब?
एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी के एक अन्य पूरक प्रश्न के उत्तर में नकवी ने कहा, मदरसों और अन्य शिक्षण संस्थानों में केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाएं चल रही हैं…वर्ष 2021-22 के लिए विभिन्न राज्यों से शिक्षकों के मानदेय के प्रस्ताव आए हैं और इस पर मंत्रालय के परियोजना अनुमोदन बोर्ड द्वारा विचार किया गया है और इसका अनुमोदन भी कर दिया गया है।
Haj 2022 mukhtar abbas naqvi inform in lok sabha departure places of haj pilgrims reduced from 21 to 10
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
घर में रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सही विधि, जरूरी नियम और महादेव को प्रसन्न करने का आसान तरीका
Jul 29, 2026 | 06:35 PMAIIMS Nursing Vacancy 2026: एम्स में नर्सिंग ऑफिसर के 2,218 पदों पर भर्ती, जानिए सैलरी और जानें पूरी डिटेल
Jul 29, 2026 | 06:34 PMशाह छात्रों पर बर्बरता के जिम्मेदार…बीजेपी-RSS के लोगों से माफी नहीं मागूंगा, PC में बोले राहुल गांधी
Jul 29, 2026 | 06:33 PMदिल्ली फतह कर महाराष्ट्र लौटे अभिजीत दिपके, संभाजीनगर पहुंच शिवाजी महाराज और बाबासाहेब के चरणों में नवाया शीश
Jul 29, 2026 | 06:31 PMइंडियन पैडल टूर 2026-27 का ऐलान: देश के 10 शहरों में होंगे 19 टूर्नामेंट्स, मुंबई से होगी शुरुआत
Jul 29, 2026 | 06:20 PMमिड-डे मील की गुणवत्ता पर तुकाराम मुंढे का बड़ा फैसला! स्कूलों में जंक फूड बैन, FSSAI लाइसेंस हुआ अनिवार्य
Jul 29, 2026 | 06:20 PMसुरक्षा बलों पर राहुल के आरोप पर भड़के संबित पात्रा, बोले- जेब में विक्टिम कार्ड लेकर चलते हैं राहुल गांधी
Jul 29, 2026 | 06:15 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM












