Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विकिपीडिया से मोदी सरकार का सवाल- आपको मध्यस्थ के बजाय प्रकाशक क्यों नहीं माना जाना जाए

केंद्र सरकार ने विकिपीडिया को नोटिस भेजा है। इस बाबत सरकार ने विकिपीडिया को पत्र लिखकर विकिपीडिया में पक्षपात और अशुद्धियों की कई शिकायतों की ओर ध्यान दिलाया है और पूछा है कि विकिपीडिया को मध्यस्थ के बजाय प्रकाशक क्यों नहीं माना जाना चाहिए।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Nov 05, 2024 | 01:59 PM

विकिपीडिया से मोदी सरकार का सवाल

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: एक बड़ी खबर के अनुसार केंद्र सरकार ने विकिपीडिया को नोटिस भेजा है। इस बाबत सरकार ने विकिपीडिया को पत्र लिखकर विकिपीडिया में पक्षपात और अशुद्धियों की कई शिकायतों की ओर ध्यान दिलाया है और संपादकीय नियंत्रण रखने वाले एक छोटे समूह की ओर इशारा करते हुए पूछा है कि विकिपीडिया को मध्यस्थ के बजाय प्रकाशक क्यों नहीं माना जाना चाहिए।

इसके साथ ही केंद्र ने आज विकीपीडिया को पत्र लिखकर उसके द्वारा प्रदान की गई जानकारी में पूर्वाग्रह और अशुद्धियों का उल्लेख किया है तथा पूछा है कि उसे सूचना प्रदान करने वाले एक माध्यम के बजाय प्रकाशक क्यों नहीं माना जाना चाहिए। सूत्रों ने आज यह जानकारी दी। इस मामले बाबत सूचना और प्रसारण मंत्रालय के पत्र में कहा गया है, ऐसा विचार है कि, एक छोटा समूह ही इसके पृष्ठों पर संपादकीय नियंत्रण रखता है।

यहां पढ़ें – सुप्रीम कोर्ट ने पलटा HC का फैसला, यूपी मदरसा एक्ट रहेगा बरकरार, चलते रहेंगे 16000 मदरसे

सम्बंधित ख़बरें

‘जो मुझे छेड़ता है…उसे मैं नहीं छोड़ती’, ED एक्शन के बाद ममता ने दिखाया रौद्र रूप, मोदी और शाह को ललकारा

मोदी सरकार ने नेहरू को बनाया आसान बलि का बकरा…थरूर बोले- पहले PM भारतीय लोकतंत्र के शिल्पकार

सोमनाथ मंदिर के जरिये इतिहास बनाम आस्था की बहस, पूर्व पीएम नेहरू के 17 पत्र पर छिड़ा विवाद- VIDEO

‘धुरंधर’ पर खाड़ी देशों के बैन को हटाने की अपील, IMPPA ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

वहीं दिल्ली हाईकोर्ट ने भी एशियन न्यूज इंटरनेशनल (ANI) के पेज को गलत तरह से एडिट किए जाने के एक मामले में विकिपीडिया को जोरदार फटकार लगाई है। इससे कुछ दिन पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने यह भी कहा था कि, अगर किसी को भारत पसंद नहीं है तो वह देश छोड़ कर भी सकता है।

बता दें कि, विकीपीडिया खुद को एक मुफ्त ऑनलाइन विश्वकोश के रूप में विज्ञापित करता है जहाँ हस्तियों, मुद्दों या विभिन्न विषयों पर स्वयंसेवक पेज बना या संपादित कर सकते हैं। जानकारी का यह लोकप्रिय ऑनलाइन स्रोत कथित तौर पर गलत एवं मानहानि युक्त सामग्री उपलब्ध कराने को लेकर फिलहाल भारत में कानूनी मामलों में उलझा हुआ है।

यहां पढ़ें – कनाडा में हिन्दू मंदिर पर हुए हमले पर ऑस्ट्रेलिया का ये बयान, एस जयशंकर ने जाहिर की चिंता

यह भी जानकारी दें कि, साल 2001 में विकिपीडिया की शुरुआत हुई थी। तब इसकी शुरुआत करने वाले जिमी वेल्स लैरी सेंगर थे। वहीं साल 2003 में इसे हिंदी में भी लॉन्च किया गया। खबरों की मानें तो हर महीने 1.7 अरब यूजर्स जानकारी के लिए विकिपीडिया का इस्तेमाल करते हैं। इस यूजर्स को कंटेंट को एडिट करने की सुविधा भी मिलती है, जिसके चलते कई बार लोग यहां गलत चीजें भी एडिट कर देते हैं। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Govt of india puts wikipedia on notice wikipedia notice

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 05, 2024 | 01:59 PM

Topics:  

  • Delhi High Court
  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.