Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शर्म की बात मैं बताता हूं…. Epstein, अडानी और ट्रेड डील पर राहुल गांधी का PM मोदी पर वार

Rahul Gandhi Today Statement: काग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर टिप्पणी की।

  • Written By: रंजन कुमार
Updated On: Feb 23, 2026 | 08:44 PM

राहुल गांधी। इमेज-सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Rahul Gandhi Statement On PM Modi : काग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तीखा पोस्ट करते हुए Epstein Files, भारत-अमेरिका ट्रेड डील, अडानी केस और किसानों की बर्बादी सभी मुद्दों को एक साथ जोड़ते हुए मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा किया।

राहुल गांधी ने लिखा कि Epstein Files में प्रधानमंत्री मोदी, उनके मंत्री और उनके मित्र का नाम आना एक घिनौने अपराधी से नाम जुड़ना असल शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील में देश को बेच दिया गया। भारत का डेटा अमेरिकी कंपनियों को सौंप दिया गया, किसानों के हितों की बलि दी गई और टेक्सटाइल उद्योग को तबाह कर दिया गया।

पीएम का कई दस्तावेजों में नाम

राहुल गांधी का आरोप है कि अमेरिका में गौतम अडानी पर चल रहा केस दरअसल मोदी की वित्तीय संरचना पर केस है, जो BJP और प्रधानमंत्री से सीधे जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि 14 महीनों से इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई, जो अपने आप में एक बड़ा सवाल है। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि 30 लाख Epstein Files अभी सार्वजनिक नहीं हुई हैं। उन्होंने दावा किया कि केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, अनिल अंबानी और खुद प्रधानमंत्री का नाम इन दस्तावेजों में आता है।

सम्बंधित ख़बरें

ममता बनर्जी या राहुल गांधी…कौन होना चाहिए इंडिया गठबंधन का बॉस? उमर अब्दुल्ला साफ कर दी तस्वीर

राहुल गांधी से मिले कोटद्वार वाले ‘मोहम्मद’ दीपक, कहा- मुलाकात के बाद चार गुना बढ़ी हिम्मत

पीएम मोदी के साथ वायरल हुआ यह 29 साल का युवा कौन? मिलिए अलेक्जेंडर वांग से

पश्चिम बंगाल के मतदाताओं को PM Modi का पत्र, बोले- सोनार बंगाल का सपना देखने वाला हर व्यक्ति दुखी

मोदी जी, आप शर्म की बात करते हो? शर्म की बात मैं आपको बताता हूं। Epstein files में आपका, आपके मंत्री और आपके मित्र का साथ में नाम आना, ऐसे घिनौने अपराधी के साथ आपका नाम जुड़ा होना – ये शर्म की बात है। आपने अमेरिका के साथ जो Trade deal की है, जिसमें आपने देश को बेच दिया – ये… pic.twitter.com/fLFJf4SjNC — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 23, 2026


यह भी पढ़ें : पीएम मोदी फिर अमेरिका के सामने करेंगे समर्पण… राहुल गांधी सवाल क्यों उठा रहे?

विदेश मंत्रालय ने आरोपों को किया खारिज

भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि Epstein संबंधित दस्तावेज़ों में प्रधानमंत्री के 2017 के इज़रायल दौरे से परे जो भी उल्लेख हैं, वे एक दोषी अपराधी की घटिया कल्पनाएं हैं। राहुल गांधी ने अपने पोस्ट के अंत में ललकारते हुए कहा कि वह और कांग्रेस के बब्बर शेर देश की रक्षा के लिए एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री को सीधे संदेश देते हुए कहा कि वे अपने मित्रों अडानी और अनिल अंबानी के लिए जो उचित समझें वो करें, लेकिन कांग्रेस देश के हित में लड़ती रहेगी। बता दें, काफी समय से कांग्रेस अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोल रही है। अब कुछ हफ्तों से विपक्ष Epstein Files को मुद्दा बना ली है।

Gandhi epstein files modi adani trade deal attack

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 23, 2026 | 08:44 PM

Topics:  

  • Congress
  • Narendra Modi
  • Rahul Gandhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.