-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Government Will Appoint Agency Ascertain Real Size Of Digital Economy
डिजिटल अर्थव्यवस्था के आकार का पता लगाने के लिए एजेंसी नियुक्त करेगी सरकार
- Written By: साक्षी सिंह

Pic Source - Social Media
नई दिल्ली: सरकार डिजिटल अर्थव्यवस्था (Digital Economy) के वास्तविक आकार का पता लगाने के लिए एक एजेंसी नियुक्त करने की तैयारी कर रही है। एक आधिकारिक दस्तावेज से यह जानकारी मिली है। डिजिटल अर्थव्यवस्था का आकार 2025 में 1,000 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। इस कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी का कार्यकाल नौ माह का होगा। एजेंसी को चयन की तारीख से 32 सप्ताह के भीतर चालू वित्त वर्ष से 2029-30 तक डिजिटल अर्थव्यवस्था के आकार और अनुमान पर रिपोर्ट का मसौदा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Electronics and Information Technology) को सौंपना होगा।
दस्तावेज़ में कहा गया है कि अनुरोध प्रस्ताव (आरएफपी) का उद्देश्य भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था का आकलन और मापन है। इसमें माप ढांचा तैयार करना, आंकड़े जुटाना और डिजिटल बदलाव की पहचान करना शामिल है। रिपोर्ट राज्यों की रैंकिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था में उनकी हिस्सेदारी के साथ-साथ ऐसी अर्थव्यवस्था पर ई-कॉमर्स और उभरती प्रौद्योगिकी के प्रभाव पर भी गौर करेगी। दस्तावेज में कहा गया है, ‘‘सरकारी और निजी/सामाजिक क्षेत्रों के बीच सहयोग के साथ ‘टीम इंडिया’ की भावना से सामूहिक कार्रवाई की आवश्यकता है।
मेइटी ने इससे पहले ‘‘भारत का ट्रिलियन डॉलर का डिजिटल अवसर’ शीर्षक से एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी, जिसमें आईटी बुनियादी ढांचे, सॉफ्टवेयर क्षमताओं और स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा से लेकर अगली पीढ़ी की वित्तीय सेवाओं तक 30 डिजिटल विषयों की पहचान की गई है। इसमें अनुमान लगाया गया है कि डिजिटल बदलाव से 2025 तक 1,000 अरब डॉलर के आर्थिक मूल्य का सृजन होगा, जिससे छह से साढ़े छह करोड़ रोजगार के अवसर पैदा होंगे। (एजेंसी)
सम्बंधित ख़बरें
चीन ने शुरू किया ‘2026 फिल्म अर्थव्यवस्था संवर्धन वर्ष’, सिनेमा क्षेत्र में आएगी नई क्रांति
BlackBerry की धमाकेदार वापसी! पुराने क्लासिक मॉडल्स क्यों बन रहे युवा के फेवरेट
भारत में अब भी 47% लोग इंटरनेट से दूर, डिजिटल खाई में महिलाएं सबसे पीछे
साइबर सुरक्षा नियंत्रण में महाराष्ट्र की बड़ी पहल, ‘रिंग द बेल फॉर सिक्योरिटी’ अभियान का शुभारंभ
Government will appoint agency ascertain real size of digital economy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘जना नायकन’ के लिए थलपति विजय ने वसूले 220 करोड़, जानें बॉबी देओल, पूजा हेगड़े समेत पूरी स्टारकास्ट की फीस
Jul 23, 2026 | 06:29 PMजंतर-मंतर के बाद अब पूरे देश में उतरेंगे कॉकरोच, CJP ने की कल देशभर में छात्र आंदोलन की अपील
Jul 23, 2026 | 06:29 PMआषाढ़ी वारी में विठ्ठलमय हुए CM फडणवीस, वारकरियों संग हुए मगन, 8 तस्वीरों में देखें भक्ति और श्रद्धा का सफर
Jul 23, 2026 | 06:28 PMस्कूल के सामने से गुजर रहे थे प्रदर्शनकारी, बच्चों ने मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर बढ़ाया हौसला; VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 06:27 PMविट्ठल महाआरती पर शिवसेना-BJP के बीच सियासी विवाद का समाधान, MBMC ने जारी किया अलग-अलग समय पर पूजा का शेड्यूल
Jul 23, 2026 | 06:18 PMबीएमसी मुख्यालय की कैंटीन में छाछ के गिलास में मिली मक्खी! FDA का बड़ा एक्शन, कैंटीन सील
Jul 23, 2026 | 06:14 PMSMS से लेकर UPI तक बढ़ा साइबर ठगी का खतरा, भारत में 146% बढ़े SMS स्कैम, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
Jul 23, 2026 | 06:10 PMवीडियो गैलरी

200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM
Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM














