-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Blackberry Is Back With A Bang Why Old Classic Models Are Becoming A Favorite Among Young People
BlackBerry की धमाकेदार वापसी! पुराने क्लासिक मॉडल्स क्यों बन रहे युवा के फेवरेट
- Written By: सिमरन सिंह
BlackBerry comeback: BlackBerry बिजनेस क्लास और युवाओं दोनों के बीच स्टेटस सिंबल माना जाता था। इसके फिजिकल कीबोर्ड और BBM चैट ने लाखों लोगों को अपना दीवाना बना दिया था।

BlackBerry की हुई वापसी। (सौ. Design)
Black Berry Zinwa Technologies: एक समय था जब BlackBerry बिजनेस क्लास और युवाओं दोनों के बीच स्टेटस सिंबल माना जाता था। इसके फिजिकल कीबोर्ड और BBM चैट ने लाखों लोगों को अपना दीवाना बना दिया था। लेकिन वक्त के साथ स्मार्टफोन रेस में यह ब्रांड गायब हो गया। अब साल 2025 में BlackBerry फिर से सुर्खियों में है लेकिन इस बार नए फोन की वजह से नहीं, बल्कि अपने क्लासिक मॉडल्स की शानदार वापसी के कारण।
क्या फिर लौट रहा है नया BlackBerry फोन?
अगर आप सोच रहे हैं कि BlackBerry खुद कोई नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, तो ऐसा नहीं है। दरअसल, चीन की कंपनी Zinwa Technologies पुराने BlackBerry मॉडल्स को नए रूप में पेश करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सबसे पहले BlackBerry Classic (Q20) को नए नाम Zinwa Q25 Pro के तहत लॉन्च किया जाएगा।
इस अपग्रेडेड मॉडल में मिलेगा नया प्रोसेसर, ज्यादा RAM, बेहतर कैमरा, 4G सपोर्ट और Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम। इसकी कीमत लगभग 400 डॉलर (करीब ₹33,000) बताई जा रही है। खास बात यह है कि अगर आपके पास पुराना BlackBerry Classic मॉडल है, तो आप 300 डॉलर में अपग्रेड किट लेकर उसे नया बना सकते हैं। Zinwa आगे चलकर KEYone और Passport जैसे पॉपुलर मॉडल्स को भी आधुनिक फीचर्स के साथ री-लॉन्च करने की योजना में है।
सम्बंधित ख़बरें
SMS से लेकर UPI तक बढ़ा साइबर ठगी का खतरा, भारत में 146% बढ़े SMS स्कैम, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
दिल्ली स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर Instagram ने लगाया Shadow Ban? पोस्ट्स गायब होने के आरोपों से मचा बवाल
दिल्ली में इंटरनेट बंद, फिर भी चलते रहे मैसेज, आखिर क्या है Bluetooth Mesh तकनीक जिसकी जांच कर रही है पुलिस?
Samsung Galaxy Watch Ultra 2 लॉन्च, 5,000 निट्स डिस्प्ले, Snapdragon चिप और Sleep Apnea फीचर के साथ एंट्री
क्यों चर्चा में है फिर से BlackBerry?
हाल ही में सोशल मीडिया पर #DigitalDetox ट्रेंड ने जोर पकड़ा है, जिसकी वजह से पुराने फोन ब्रांड्स जैसे Nokia और BlackBerry फिर चर्चा में हैं। Tech Advisor की रिपोर्ट के अनुसार, Gen Z यूजर्स अब स्मार्टफोन की लत से छुटकारा पाने के लिए बेसिक फोन्स की ओर लौट रहे हैं।
एक वायरल TikTok वीडियो ने इस ट्रेंड को और हवा दी, जिसमें लिखा था, “POV: आपने 2025 में BlackBerry खरीदा? क्योंकि iPhone आपकी जिंदगी बर्बाद कर रहा है।” इस वीडियो को अब तक 6.6 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं।
क्या 2025 में अब भी इस्तेमाल हो सकता है BlackBerry?
अगर आपके पास पुराना BlackBerry फोन है और वह सही से काम करता है, तो आप आज भी उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। बस उसमें SIM कार्ड डालकर कॉल और SMS किए जा सकते हैं। हालांकि, WhatsApp जैसे ऐप्स या सिक्योरिटी अपडेट्स अब इन पुराने मॉडल्स पर काम नहीं करेंगे। यह ट्रेंड Flip Phone Challenge से भी जुड़ा है, जहां यूजर्स कुछ दिनों तक अपने स्क्रीन टाइम को घटाने के लिए बेसिक फोन का इस्तेमाल करते हैं।
ये भी पढ़े: एक्सटेंशन बोर्ड से आग लगने का खतरा, इन 5 भारी उपकरणों को कभी न लगाएं
कहां से खरीद सकते हैं पुराने BlackBerry फोन?
अगर आप भी अपने डिजिटल डिटॉक्स की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आज भी eBay, Facebook Marketplace, Vinted या CeX जैसी साइट्स से पुराने BlackBerry फोन खरीद सकते हैं। इनकी कीमत ₹1000 से ₹4000 तक हो सकती है। वहीं, जिन लोगों के पास पुराने मॉडल्स रखे हैं, वे उन्हें बेचकर भी पैसे कमा सकते हैं।
2021 में आया था आखिरी मौका
गौरतलब है कि 2021 में OnwardMobility नाम की कंपनी ने 5G BlackBerry फोन लाने का ऐलान किया था, लेकिन यह प्रोजेक्ट कभी हकीकत नहीं बन पाया। इसके बाद कंपनी ने चुपचाप प्रोजेक्ट बंद कर दिया और BlackBerry ने उसका लाइसेंस रद्द कर दिया। अब यह कंपनी पूरी तरह से साइबर सिक्योरिटी ब्रांड में तब्दील हो चुकी है।
Blackberry is back with a bang why old classic models are becoming a favorite among young people
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘जना नायकन’ के लिए थलपति विजय ने वसूले 220 करोड़, जानें बॉबी देओल, पूजा हेगड़े समेत पूरी स्टारकास्ट की फीस
Jul 23, 2026 | 06:29 PMजंतर-मंतर के बाद अब पूरे देश में उतरेंगे कॉकरोच, CJP ने की कल देशभर में छात्र आंदोलन की अपील
Jul 23, 2026 | 06:29 PMआषाढ़ी वारी में विठ्ठलमय हुए CM फडणवीस, वारकरियों संग हुए मगन, 8 तस्वीरों में देखें भक्ति और श्रद्धा का सफर
Jul 23, 2026 | 06:28 PMस्कूल के सामने से गुजर रहे थे प्रदर्शनकारी, बच्चों ने मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर बढ़ाया हौसला; VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 06:27 PMविट्ठल महाआरती पर शिवसेना-BJP के बीच सियासी विवाद का समाधान, MBMC ने जारी किया अलग-अलग समय पर पूजा का शेड्यूल
Jul 23, 2026 | 06:18 PMबीएमसी मुख्यालय की कैंटीन में छाछ के गिलास में मिली मक्खी! FDA का बड़ा एक्शन, कैंटीन सील
Jul 23, 2026 | 06:14 PMSMS से लेकर UPI तक बढ़ा साइबर ठगी का खतरा, भारत में 146% बढ़े SMS स्कैम, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
Jul 23, 2026 | 06:10 PMवीडियो गैलरी

200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM
Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM













