Government Diverts Attention By Resorting To Muslim Issues Congress Leader Attack On Modi Trump Friendship
Waqf Amendment Bill: ‘मुस्लिम मुद्दों का सहारा लेकर ध्यान भटका रही सरकार’, मोदी-ट्रंप की दोस्ती पर कांग्रेस नेता का वार
डोनाल्ड ट्रंप ने मेक अमेरिका वेल्थी अगेन इवेंट के दौरान कहा कि भारत अमेरिका से 52% शुल्क वसूलता है, जबकि अमेरिका भारत से एकदम ना के बराबर शुल्क लेता है। उन्होंने मोदी को अच्छा मित्र बताया।
कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी, फोटो - सोशल मीडिया
Follow Us
Follow Us :
नई दिल्ली : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर आयात शुल्क बढ़ाने की घोषणा की, जिससे भारत पर 26% शुल्क लगाया गया है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर हमला बोला।
विज्ञापन
क्या कहा इमरान प्रतापगढ़ी ने?
इमरान प्रतापगढ़ी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सरकार महत्वपूर्ण मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए संसद को रात 2 बजे तक चला रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार मुस्लिम मुद्दों का सहारा लेकर असली समस्याओं से बचना चाहती है।
“डोनाल्ड ट्रंप भारत पर 26% शुल्क लगा रहे थे, इसलिए प्रधानमंत्री मोदी को संसद को रात 2 बजे तक चलाना पड़ा। सरकार को फिर से मुसलमानों के नाम पर शरण लेनी पड़ी,” – इमरान प्रतापगढ़ी।
डोनाल्ड ट्रंप ने मेक अमेरिका वेल्थी अगेन इवेंट के दौरान कहा कि भारत अमेरिका से 52% शुल्क वसूलता है, जबकि अमेरिका भारत से एकदम ना के बराबर शुल्क लेता है। उन्होंने मोदी को अच्छा मित्र बताया। अमेरिका वेल्थी अगेन इवेंट में ट्रंप बेले- भारत बहुत सख्त है। प्रधानमंत्री मोदी मेरे अच्छे मित्र हैं, लेकिन भारत हमसे 52% शुल्क लेता है, जबकि हम उनसे लगभग कुछ भी नहीं लेते।
भारत समेत किन देशों पर लगा आयात शुल्क?
डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में विदेशी निर्मित वाहनों पर 25% आयात शुल्क लगाने की घोषणा की। इसके अलावा, अन्य देशों पर भी ई दरें लागू की गई हैं।