Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राशन स्कीम को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 80 करोड़ लोगों पर होगा असर; इन 3 सुधारों को मिली मंजूरी

SARTHAK-PDS Scheme: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने बताया कि इस योजना का मकसद देश की पब्लिक डिस्‍ट्रीब्‍यूशन सिस्‍टम (PDS) यानी राशन व्यवस्था को ज्यादा मजबूत, आधुनिक और पारदर्शी बनाना है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: May 27, 2026 | 06:37 PM

कैबिनेट मंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

SARTHAK-PDS Scheme: प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण योजना के तहत केंद्र सरकार हर महीने 80 करोड़ लोगों को राशन दे रही है। अब इस योजना को सही से चलाने के लिए कैबिनेट ने SARTHAK PDS योजना की मंजूरी दी है। सरकार इस कदम के तहत कुछ बड़े सुधार किए हैं, जिसका फायदा देश के गरीब परिवारों को मिलेगा। सरकार के इन सुधारों से राज्‍यों को सपोर्ट देने से लेकर राशन की चोरी रोकने जैसी चीजें शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने बताया कि इस योजना का मकसद देश की पब्लिक डिस्‍ट्रीब्‍यूशन सिस्‍टम (PDS) यानी राशन व्यवस्था को ज्यादा मजबूत, आधुनिक और पारदर्शी बनाना है। इसके लिए केंद्र सरकार ने कुल 25,530 करोड़ रुपये का केंद्रीय आवंटन मंजूर किया है। इस योजना के तहत तीन खास बदलाव करने की बात कही गई है।

सार्थक पीडीएस के तहत ये 3 अहम बदलाव

राज्‍यों की राशन ढुलाई में मदद करना: केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कैबिनेट में बड़ा फैसला लेते हुए कहा गया है कि राज्‍यों की आर्थिक मदद की जाएगी। सरकार राज्‍यों की एजेंसियों को खाद्यान को एक राज्‍य के भीतर गोदामों से दुकानों तक पहुंचाने के लिए आर्थिक सहायता देगी। इससे परिवहन लागत कम होगी और गरीबों तक राशन समय पर पहुंच सकेगा। दूरदराज के इलाकों में रह रहे लोगों को इस योजना का सबसे ज्‍यादा लाभ मिलेगा।

सम्बंधित ख़बरें

जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO

दिल्ली जिमखाना क्लब खाली करने के आदेश पर कर्मचारियों का छलका दर्द, बोले- इस उम्र में नौकरी कहां मिलेगी…?

साढ़े चार घंटे चली मंत्रिपरिषद की बैठक खत्म, PM मोदी मंत्रियों से क्या कहा? यहां जानें मीटिंग की पूरी बात

PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO

फेयर प्राइस शॉप: इसका मतलब है कि सरकार राशन की दुकानों को भी सपोर्ट करेगी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने बताया कि लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी, जो काफी कम थी और अब राशन डीलरों को डिजिटल उपकरण, बेहतर स्‍टोरेज और संचालन के लिए मदद मिलेगी। इससे दुकानों की वर्क सिस्‍टम मजबूत होगा और राशन डिस्‍ट्रीब्‍यूशन में गड़बड़ी कम होगी। राशन दुकानदारों को आर्थिक राहत भी मिल सकती है।

तीसरा बड़ा बदलाव: कैबिनेट में तीसरा सुधार पब्लिक डिस्‍ट्रीब्‍यूशन सिस्‍टम (PDS) का मॉर्डनाइजेशन है। सरकार राशन की व्‍यवस्‍था को मॉर्डनाइज करने जा रही है और इसे टेक्‍नोलॉजी बेस्‍ड बनाने जा रही है। इसमें ऑटोमेशन, डिजिटल ट्रैकिंग, ऑनलाइन मॉनिटरिंग, स्‍मार्ट डिवाइस और ट्रांसपैरेंसी टूल शामिल है। इससे चोरी, ब्‍लैकमार्केटिंग कम होगी और जरूरतमंदों तक इसका सीधा लाभ मिलेगा।

#Cabinet approved continuation of the “Scheme for Assistance in Ration Transport and Handling-Income with Automation in PDS” (SARTHAK PDS) as an umbrella scheme 3 major elements have been introduced under the scheme: -Assistance to State Agencies for intra-State movement of… pic.twitter.com/lpHyhQxLv9 — PIB India (@PIB_India) May 27, 2026

यह भी पढ़ें: CM बनने के बाद थलपति विजय की PM मोदी से पहली मुलाकात, 25 मिनट की मीटिंग में तमिलनाडु के लिए क्या मांगा?

राशन बंटवारे में ट्रांसपैरेंसी पर जोर

बता दें सरकार का उद्देश्य वन नेशन-वन राशन कार्ड जैसी व्यवस्थाओं को भी ज्यादा प्रभावी बनाना है, ताकि देशभर में राशन वितरण अधिक सीमलेस और ट्रांसपैरेंसी हो सके। इसका करोड़ों लाभार्थियों को लाभ मिलेगा।

Government approves sarthak pds scheme 80 crore people will get benefits

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 27, 2026 | 06:37 PM

Topics:  

  • Ashwini Vaishnaw
  • Central Government
  • Modi Cabinet

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.