Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 11 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र में 31 जुलाई तक जारी रहेगा ‘वन स्टेट वन ई-चालान’, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर होगी डिजिटल सख्ती

One State One E Challan Extended: महाराष्ट्र सरकार ने 'वन स्टेट वन ई-चालान' परियोजना 31 जुलाई 2026 तक बढ़ा दी है। 'वन नेशन वन ई-चालान' लागू होने तक डिजिटल ट्रैफिक कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Written By: आलोक उमाकृष्ण
Updated On: Jul 11, 2026 | 06:21 PM

महाराष्ट्र वन स्टेट वन ई-चालान (सोर्स: AI)

Follow Us
Follow Us:

Maharashtra One State One E Challan Extended: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के लिए राहत नहीं, बल्कि डिजिटल सख्ती और कसने जा रहा है। महाराष्ट्र सरकार ने ‘वन स्टेट वन ई-चालान’ परियोजना की अवधि 31 जुलाई तक बढ़ाकर साफ कर दिया है कि ई-चालान का पहिया किसी भी हाल में नहीं रुकेगा।

‘वन नेशन वन ई-चालान’ प्रणाली लागू होने तक मौजूदा व्यवस्था पूरी ताकत के साथ जारी रहेगी, ताकि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर बिना किसी रुकावट के कार्रवाई होती रहे। इसी के साथ ही केंद्र की नई राष्ट्रीय ई-चालान व्यवस्था लागू करने की तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं।

अभी जारी रहेगा डिजिटल कार्रवाई

राज्य में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर डिजिटल कार्रवाई का सिलसिला फिलहाल थमने वाला नहीं है। महाराष्ट्र सरकार ने ‘वन स्टेट वन ई-चालान’ परियोजना को 31 जुलाई तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। गृह विभाग ने इस संबंध में 10 जुलाई को शासनादेश जारी किया।

सम्बंधित ख़बरें

सबके सामने करेंगे बेनकाब, सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को लगाई भयंकर फटकार, जेल नियमों पर भड़की अदालत

मोशी बिल्डिंग हादसे में दूसरी मौत, चौथे दिन मिला शव, 7 लाेग अब भी लापता, CM फडणवीस ने दिया ये निर्देश

VIDEO: 4 घंटे तक छत पर रही जिंदगी, नहीं आई कोई मदद… पालघर में बाढ़ के बीच मासूम बच्चों के साथ फंसे 8 लोग

Bhandara News: भंडारा के साकोली में दिनदहाड़े दो सूने मकानों में 3.53 लाख की चोरी

राज्य सरकार का कहना है कि ‘वन नेशन वन ई-चालान’ व्यवस्था पूरी तरह लागू होने में अभी कुछ समय लगेगा। ऐसे में ट्रैफिक नियमों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने और कार्रवाई में किसी तरह की रुकावट न आए, इसके लिए मौजूदा ई-चालान व्यवस्था को जारी रखना आवश्यक है।

2018 में शुरू की गई थी ई-चालान

राज्य सरकार के अनुसार महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे वाहनों की संख्या के कारण ट्रैफिक जाम और सड़क सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियां बढ़ रही हैं। वहीं, मौके पर चालान वसूलने के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को भी कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

इन्हीं समस्याओं के समाधान के लिए वर्ष 2018 में राज्य भर में ई-चालान परियोजना शुरू की गई थी। इसके लिए करीब 59.12 करोड़ रुपए की प्रशासनिक मंजूरी दी गई थी। निविदा प्रक्रिया के बाद टेलीकम्युनिकेशन्स कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड को परियोजना का सेवा प्रदाता चुना गया।

11 दिसंबर 2018 को महाराष्ट्र सरकार और कंपनी के बीच पांच वर्ष का ठेका हुआ। ठेका में बेहतर कार्य और संतोषजनक सेवाओं की स्थिति में दो वर्ष तक अवधि बढ़ाने का प्रावधान भी रखा गया था।

₹199 करोड़ बढ़ी मंजूरी लागत

परियोजना के संचालन व रखरखाव के लिए पहले 90 करोड़ रुपए और बाद में 50 करोड़ रुपए की अतिरिक्त मंजूरी दी गई, जिससे इसकी कुल मंजूरी लागत बढ़कर 199 करोड़ रुपए हो गई। ‘वन नेशन वन ई-चालान‘ परियोजना के क्रियान्वयन में अभी समय लगेगा, इसलिए मौजूदा व्यवस्था को जारी रखने का निर्णय लिया गया।

छह महीने स्वतः निरस्त नहीं होंगे ई-चालान

केंद्र सरकार की 20 जनवरी की अधिसूचना के अनुसार अब ई-चालान छह महीने बाद स्वतः निरस्त नहीं होंगे। इसे देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने टीसीआईएल को 31 जुलाई तक सेवा विस्तार दिया है।

इस दौरान राज्यभर में ई-चालान प्रणाली पहले की तरह संचालित रहेगी और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर डिजिटल कार्रवाई निर्बाध जारी रहेगी। परियोजना का खर्च पुलिस विभाग के मंजूर बजटीय प्रावधान से वहन किया जाएगा।

Maharashtra one state one e challan extended till 31 july traffic rules

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 11, 2026 | 06:21 PM

Topics:  

  • Central Government
  • Digital Transaction
  • Maharashtra News
  • Ministry of Road Transport and Highways
  • Mumbai News
  • New Traffic Rules
  • Traffic Challan
  • Traffic Management
  • Transport Minister Nitin Gadkari

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.