- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Ration Card Sms System Maharashtra Beneficiaries Info
मोबाइल पर मिलेगी राशन की जानकारी, आपूर्ति विभाग ने लागू किया एसएमएस सिस्टम
Grain Distribution SMS Alert: महाराष्ट्र में राशन कार्ड लाभार्थियों के लिए SMS सुविधा शुरू हो गई है। अब अनाज वितरण से पहले मोबाइल पर पूरी जानकारी मिलेगी। शिकायत हेतु टोल-फ्री नंबर उपलब्ध होगा।
- Written By: आंचल लोखंडे

मोबाइल पर मिलेगी राशन की जानकारी (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Gondia News: राज्य सरकार ने राशन कार्डधारकों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब लाभार्थियों को राशन दुकान पर जाने से पहले ही उनके मोबाइल पर SMS के माध्यम से अनाज की उपलब्धता की जानकारी मिल जाएगी। पहले यह जानकारी दुकान पर पहुँचने के बाद ही मिल पाती थी। इस नई सुविधा से वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी तथा नागरिकों को सुविधा होगी।
राज्य की सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने और अनियमितताओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से आपूर्ति विभाग ने यह एसएमएस सिस्टम लागू किया है। कई लाभार्थियों को नवंबर माह से यह सेवा मिलनी भी शुरू हो गई है। एसएमएस में ज्वार, चावल और गेहूँ की निर्धारित मात्रा तथा वितरण माह की स्पष्ट जानकारी दी जाती है।
नियमितताओं पर अंकुश लगने की उम्मीद
एसएमएस सिस्टम लागू होने के बाद प्रत्येक लाभार्थी को अनाज वितरण से पहले एक नोटिफिकेशन प्राप्त होगा। संदेश में अनाज का प्रकार, मात्रा एवं यह भी उल्लेख रहेगा कि अनाज राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत उपलब्ध कराया जा रहा है। अनाज मिलने के बाद भी पुष्टि हेतु SMS भेजा जा रहा है, जिससे अनियमितताओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
Ashok Kharat Case में बड़ा खुलासा: 17 आपराधिक मामले, ईडी और एसआईटी की जांच तेज
विधान परिषद में Uddhav Thackeray की कम उपस्थिति, 4 साल में सिर्फ 42 बैठकों में पहुंचे
NEET-UG 2026 Paper Leak में पुणे कनेक्शन का हुआ भंडाफोड़, CBI जांच में बड़े नेटवर्क का खुलासा
महाराष्ट्र में 30 जून से पहले होगी किसानों की कर्जमाफी, सीएम फडणवीस का बड़ा ऐलान
विभाग ने शिकायतों के समाधान के लिए टोल-फ़्री नंबर भी जारी किया है। किसी भी समस्या की स्थिति में लाभार्थी 1800-224950 या 1967 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त यदि SMS न मिले, तो ‘मेरा राशन ऐप’ पर आधार नंबर दर्ज कर अनाज के कोटे की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यह ऐप प्राप्त व स्वीकृत अनाज की जानकारी की तुलना आसान बनाता है।
ये भी पढ़े: कांग्रेस पार्षद काले की हत्या की गुत्थी 17 साल भी अनसुलझी, हाईकोर्ट ने CID से पूछा- अब तक क्या किया?
मोबाइल नंबर लिंक करना आवश्यक
यह सेवा उन्हीं लाभार्थियों को मिलेगी जिनका मोबाइल नंबर उनके राशन कार्ड से लिंक है। जिनका नंबर अपडेट नहीं है, उन्हें जल्द से जल्द अपनी राशन दुकानों पर जाकर पंजीकरण कराने की अपील की गई है। आपूर्ति विभाग ने स्वीकार किया है कि प्रारंभिक चरण में कुछ तकनीकी समस्याएँ सामने आई हैं। कुछ लाभार्थियों को गलत मैसेज मिलने की शिकायतों की जाँच जारी है तथा सिस्टम को अधिक सुदृढ़ बनाने का कार्य गति से चल रहा है।
Ration card sms system maharashtra beneficiaries info
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा में बढ़ रही आत्महत्याएं: चिंता बढ़ाने वाले आंकड़े! 24 घंटे में 3 ने लगाई फांसी, एक ने खाया जहर
May 18, 2026 | 08:25 AMलड़कियों की खामोशी ही होगी शादी की हां, तालिबान के नए ‘फैमिली लॉ’ ने छीनी महिलाओं की आवाज; जानें पूरा मामला
May 18, 2026 | 08:20 AMसागर में रहली थाने के बाहर धरने पर बैठी महिला, पुलिस पर रिश्वत मांगने और प्रताड़ना के गंभीर आरोप
May 18, 2026 | 08:16 AMबिहार: सासाराम रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, प्लेटफॉर्म पर मचा हड़कंप, बोगी जलकर खाक
May 18, 2026 | 08:10 AMAshok Kharat Case में बड़ा खुलासा: 17 आपराधिक मामले, ईडी और एसआईटी की जांच तेज
May 18, 2026 | 08:01 AMआसमान से बरस रहे आग के गोले! 44.4 डिग्री ने बढ़ाई मुसीबत, नागपुर में जनजीवन गर्मी से अस्त-व्यस्त
May 18, 2026 | 07:57 AMआज सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, केरल में लगेगा कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा
May 18, 2026 | 07:52 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM













