- Hindi News »
- India »
- Government And People Should Work On Normalizing The Situation Arvind Kejriwal
सरकार और लोगों को हालात सामान्य बनाने पर काम करना चाहिए : अरविंद केजरीवाल
- Written By: किर्तेश ढोबले

Photo: Arvind Kejriwal/ ANI Twitter
अहमदाबाद: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि उंगली उठाने के बजाय सरकार व लोगों को मिलकर उस हालात को सामान्य करने के लिए काम करना चाहिए, जिसकी वजह से उदयपुर और अमरावती की हत्याएं हुईं। राजस्थान के उदयपुर में 28 जून को दर्जी कन्हैयालाल की हत्या कर दी गई थी जबकि 21 जून को महाराष्ट्र के अमरावती में दवाविक्रेता (केमिस्ट) की हत्या कर दी गई।
पुलिस का दावा है कि दोनों हत्याएं भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद पर दी गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का सोशल मीडिया पर समर्थन करने की वजह से की गई है। दोनों ही मामलों की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) कर रही है। इन दोनों हत्याओं के बारे में पूछे जाने पर केजरीवाल ने कहा कि देश में जो भी मौजूदा समय में हो रहा है वह ठीक नहीं है और वह इनकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।
सभी को एक साथ रहना चाहिए
उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह देश प्रगति नहीं कर सकता। देश में शांति की जरूरत है और सभी को एक साथ रहना चाहिए। मैंने कड़े शब्दों में इसकी निंदा की है और मैं दोबारा इसकी निंदा करता हूं। उम्मीद करता हूं कि आरोपियों को यथाशीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाएगी ताकि दूसरे इस तरह का अपराध करने की हिम्मत नहीं कर सके।”
सम्बंधित ख़बरें
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
शराब घोटाला केस से क्यों अलग हुई जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा? केजरीवाल को अवमानना नोटिस थमाकर छोड़ा केस
सत्य की जीत हुई…शराब घोटाला केस से जस्टिस स्वर्णकांता के अलग होने पर बोले अरविंद केजरीवाल
जस्टिस स्वर्ण कांता दिल्ली शराब घोटाला केस से हुईं अलग, अरविंद केजरीवाल पर नए केस खुद सुनेंगी
Ahmedabad | Whatever's happening is wrong, the country can't move forward like this. There should be peace & unity. I condemn this & hope that the accused get the strictest punishments: AAP national convenor Arvind Kejriwal, on being asked about the killings in Amravati & Udaipur pic.twitter.com/fpF52pTMOW — ANI (@ANI) July 3, 2022
उंगली उठाने से कुछ नहीं होगा
जब उनसे पूछा गया कि वह इन घटनाओं के लिए किसे जिम्मेदार मानते हैं तो आप प्रमुख ने कहा, ‘‘उंगली उठाने से कुछ नहीं होगा। जरूरत है कि सरकार और लोग हालात को सामान्य करने के लिए एक साथ आए।” दिल्ली के मुख्यमंत्री गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं जहां पर इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। उन्होंने कहा कि आप का गुजरात में इतने कम समय में विस्तार छोटी बात नहीं है। केजरीवाल ने दावा किया कि राज्य की जनता 27 साल के भाजपा शासन से उब चुकी है।”
जनता 27 साल के भाजपा शासन से उब चुकी है
केजरीवाल ने कहा, ‘‘इस बार लोग आप को बड़ी उम्मीद से देख रहे हैं। आज,करीब 7,500 (नव नियुक्त) आप पदाधिकारी शपथ लेंगे। कम समय में इतना विस्तार छोटी बात नहीं है।” दिल्ली के मुख्यमंत्री ने दावा किया, ‘‘जनता 27 साल के भाजपा शासन से उब चुकी है। भाजपा मानती है कि कांग्रेस उसका विकल्प नहीं हो सकती है। यहां तक जनता ने जब पिछले चुनाव में कांग्रेस पर दोबारा भरोसा किया और उसके कई प्रत्याशियों को समर्थन दिया तब कई विधायक पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। इसलिए उसमें अहंकार है।” केजरीवाल सोमवार को मुफ्त बिजली के वादे पर ‘टाउनहॉल’का आयोजन करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘आप को पूरा भरोसा है कि गुजरात में वह अगली सरकार बनाएगी।” (एजेंसी)
Government and people should work on normalizing the situation arvind kejriwal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्वालीफायर-1 से पहले RCB कैंप में छाई मायूसी, निजी कारणों के चलते IPL 2026 छोड़ घर वापस लौटा ये धाकड़ खिलाड़ी
May 23, 2026 | 08:57 PMBhanu Saptami 2026: पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी पर कर लें ये अचूक उपाय, करियर मिलेगी कामयाबी
May 23, 2026 | 08:53 PM₹20 लाख की मेंबरशिप और 30 साल की वेटिंग…रसूखदारों के जिमखाना क्लब पर चला हंटर, सरकार ने खत्म किया साम्राज्य
May 23, 2026 | 08:45 PMU23 Asian Wrestling Championships में भारत की शानदार शुरुआत, फाइनल में पहुंचे सागर और सूरज
May 23, 2026 | 08:33 PMडिनर टेबल पर पसरा सन्नाटा, आमरस खाते ही एक-एक कर गिरने लगे परिवार के सदस्य, भाई की सतर्कता ने बचाई जान
May 23, 2026 | 08:20 PMकौन है क्रोएशिया का यह धाकड़ बल्लेबाज? जिसने T20I की पहली 4 पारियों में ही रच दिया इतिहास
May 23, 2026 | 08:15 PMअमरावती में गर्मियों में आग की 200 से अधिक घटनाएं: अग्निशमन विभाग की कमी
May 23, 2026 | 07:57 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














