Pic: Google Image
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का आज यानी गुरुवार को कोलकाता स्थित उनके घर पर निधन हो गया है। वह 80 वर्ष के थे। इस बाबत मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की राज्य इकाई के सचिव मोहम्मद सलीम ने यह जानकारी दी।
जानकारी दें कि पूर्व मुख्यमंत्री भट्टाचार्य वृद्धावस्था से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित थे। उनके परिवार में पत्नी मीरा और बेटी सुचेतना हैं। माकपा नेता भट्टाचार्य 2000 से 2011 तक राज्य के मुख्यमंत्री थे।
Former West Bengal CM Buddhadeb Bhattacharjee passed away at the age of 80
“Condolences to his family members and admirers. I pray that his soul finds eternal peace,” tweeted West Bengal LoP Suvendu Adhikari pic.twitter.com/tHipQ6PWJU
— ANI (@ANI) August 8, 2024
खुद बुद्धदेव ने साल 2015 में CPI (M) के पोलित ब्यूरो के साथ-साथ अपनी पार्टी की केंद्रीय समिति से भी इस्तीफा दे दिया था। बीते जुलाई में उनको सांस लेने में दिक्कत के चलते उनकी शारीरिक परेशानी अचानक बढ़ गयी थी। तब उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया था। बुद्धदेवभट्टाचार्य की हालत की जानकारी मिलने के बाद वुडलैंड्स अस्पताल से पूर्व PM के पाम एवेन्यू स्थित घर पर एंबुलेंस भी भेजी गई थी। तब वहां चिकित्सा अधिकारी और पैरामेडिक्स एम्बुलेंस में पाम एवेन्यू पहुंचे थे और उन्हें अस्पताल लाया गया था।
बुद्धदेव भट्टाचार्य दक्षिण कोलकाता के बालीगंज इलाके में दो कमरे के एक छोटे से सरकारी अपार्टमेंट में ही रहते थे। कहा गया कि वह क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी नामक बिमारी से पीड़ित थे और बीते कुछ वर्षों में बहुत कम ही वह घर से निकले थे। उन्हें आखिरी बार साल 2019 में बाहर देखा गया था जब वह CPI(एम) की एक रैली में गए थे, लेकिन धूल से एलर्जी के चलते वह शामिल नहीं हो सके और वापस घर लौट आए थे। तब से ही उनके खराब स्वास्थय की बातें होने लगीं थी।