कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना कहा- 'वोट चोरी' बंद करो, चोर कहना बंद कर देंगे

Congress Leader: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वोट चोरी बंद कर दी जाएगी तो हमारी पार्टी भी केंद्रीय सरकार को वोट चोर कहना बंद कर देगी।
pawan khera
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Congress Leader Pawan Khera:  बिहार में आज ही एसआईआर के विरोध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने व राजद प्रमुख तेजस्वी यादव की जुगलबंदी ने मिलकर 'वोटर अधिकार यात्रा' की शुरुआत की, जिसमें शामिल हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा।

पवन खेड़ा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, चोरी करना पाप नहीं माना जाता, लेकिन किसी को चोर कहना पाप है? चोरी बंद करो, और हम चोर कहना बंद कर देंगे। महादेवपुरा के एक लाख वोटों का हिसाब किसी ने क्यों नहीं दिया?

अनुराग ठाकुर छह विधानसभा क्षेत्रों की डिजिटल मतदाता सूची लेकर घूम रहे हैं, उन्हें ये कहां से मिली? क्या यह निजता का उल्लंघन नहीं है? क्या चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस जारी किया? नहीं। लेकिन, जब सीसीटीवी फुटेज की बात आती है, तो आप कहते हैं कि यह निजता का उल्लंघन है।

SIR की पूरी प्रक्रिया शुरूआत से ही सवालों के घेरे में

राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि, एसआईआर की प्रक्रिया शुरुआत से ही सवालों के घेरे में है। हमने बार-बार कहा है कि यह प्रक्रिया वोट की डकैती को प्रमाणित करती है।

जो मतदाता जिंदा हैं, उनको मरा दिखाया गया। ऐसे लोगों को न्‍यायालय के सामने पेश करना चाहिए। चुनाव आयोग की साख गिरी है। आज चुनाव आयोग ने प्रेस वार्ता की। इससे पहले चुनाव आयोग प्रतिपक्ष के सवालों से बच क्‍यों रहा था। हमने बूथवार हिसाब मांगा है, आप दे दो।

सासंद राजेश ने दिए कई तर्क

पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि चुनाव आयोग को संविधान या बाबा साहेब के विचारों की कोई समझ नहीं है। अब चोरी-डकैती करने के बाद क्या वे संविधान की बात करेंगे? संविधान से देश चलेगा या भाजपा और आरएसएस के पाठ से चलेगा। भाजपा जो पत्र चुनाव आयोग को देती है, वही वह प्रवक्‍ता की तरह कह देती है।

दिग्विजय सिंह ने चुनाव आयोग पर उठाए कई सवाल

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है, लेकिन उसे राहुल गांधी और विपक्षी दलों के सवालों का जवाब देना चाहिए। हमारी सीधी मांग है कि हमें देश की मतदाता सूची की सॉफ्ट कॉपी दी जाए ताकि हम सत्यापित कर सकें कि किसी व्यक्ति का नाम कई बार या अलग-अलग पहचान के साथ दर्ज तो नहीं है।"

(एजेंसी इनपुट)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com