Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शिमला में मौसम की पहली बर्फबारी, हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बढ़ी सर्दी

पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है तथा ऊंचाई वाले जनजातीय इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ताबो में न्यूनतम तापमान शून्य से 13.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

  • By मनोज आर्या
Updated On: Dec 08, 2024 | 10:19 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो - मीडिया गैलरी

Follow Us
Close
Follow Us:

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और आसपास के पर्यटक शहरों कुफरी और फागू में रविवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई। वहीं, राज्य के जनजातीय लाहौल और स्पीति जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में रुक-रुक कर जारी बर्फबारी से आसपास की घाटियों में ठंड बढ़ गई है। लाहौल में बर्फ की पतली चादर बिछ गई जिससे यातायात प्रभावित हुआ और सड़कें फिसलन भरी हो गईं। ऊंचे पहाड़ी दर्रों और अन्य ऊंचाई वाले जनजातीय इलाकों में भी ताजा बर्फबारी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में अलग-अलग स्थानों पर और बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है।

पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है तथा ऊंचाई वाले जनजातीय इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ताबो में न्यूनतम तापमान शून्य से 13.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, इसके बाद कुकुमसेरी में शून्य से 6.9 डिग्री नीचे, कल्पा में शून्य से 3.3 डिग्री नीचे, रिकांग पियो में शून्य से एक डिग्री नीचे और नारकंडा में शून्य से 0.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। अन्य कई स्थानों पर पारा हिमांक बिंदु के आसपास रहा।

देश की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सोमवार को भी बारिश की संभावना

प्रदेश के कई हिस्सों में हुई बर्फबारी के बाद सेओबाग में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस, बजौरा में 0.1 डिग्री, मनाली में 0.2 डिग्री, कुफरी में 0.4 डिग्री, सोलन में 0.5 डिग्री, ऊना में एक डिग्री और शिमला में 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे रहा, ऊना में सबसे अधिक 22.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सोमवार तक लाहौल और स्पीति, चंबा, किन्नौर, कांगड़ा, शिमला और कुल्लू जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश और मध्यम दर्जे की बर्फबारी तथा सोलन, सिरमौर, ऊना, बिलासपुर, मंडी और हमीरपुर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना जताई है।

बुधवार तक के लिए येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को मध्य एवं उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा एवं बर्फबारी होने की संभावना है। आगामी तीन दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे तीन से चार डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग ने बिलासपुर में भाखड़ा बांध जलाशय क्षेत्र के कुछ हिस्सों और मंडी में बल्ह घाटी में बुधवार तक घने कोहरे की ‘येलो’ चेतावनी जारी की है।

First snowfall of the season in shimla cold increases in high altitude areas of himachal pradesh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 08, 2024 | 10:19 PM

Topics:  

  • Himachal Pradesh
  • Shimla

सम्बंधित ख़बरें

1

‘ये मेरी आखिरी राम लीला होगी…’, और सच हो गई बात, मंच पर दशरथ बने कलाकार की हुई LIVE मौत!

2

हिमाचल के किन्नौर में बादल फटने से मची भारी तबाही, बह गई गाड़ियां और घर, जंगल में भागने लगे लोग

3

रातों-रात तबाही! पहाड़ों से बरसी मौत… हिमाचल प्रदेश के निहरी में लैंडस्लाइड, बचाव अभियान जारी

4

पानी में डूबीं दुकानें, बहते वाहन…हिमाचल के मंडी में भारी तबाही, जल प्रलय का झकझोर देने वाला VIDEO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.