‘ये मेरी आखिरी राम लीला होगी…’, और सच हो गई बात, मंच पर दशरथ बने कलाकार की हुई LIVE मौत!
Death in Ramleela: हिमाचल प्रदेश के चंबा में रामलीला में राजा दशरथ का रोल प्ले कर रहे व्यक्ति की अचानक मौत हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
- Written By: Saurabh Pal
राम लीला मंचन के दौरान व्यक्ति की मौत
Himachal News: भारत में अचानक मौतों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा एक मामला हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से आया है, जहां रामलीला के मंच पर राजा दशरथ का किरदार निभाते हुए व्यक्ति की मौत हो गई। घटना कैमरे में कैद हो गई है। राजा दशरथ का डायलॉग बोलते हुए व्यक्ति कुर्सी पर लुढ़क गया। इस दौरान मंच पर मौजूद लोग व दर्शकों ने समझा की यह एक्टिंग है, लेकिन सच में ‘राजा दशरथ’ की मौत हो चुकी थी।
राम लीला में राजा दशरथ का किरदार निभाते हुए 73 वर्षीय अमरेश की मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया है कि अमरेश ने पहले कह दिया था कि यह उनकी आखिरी रामलीला होगी।
वायरल वीडियो में क्या है?
राम लीला में राजा दशरथ के दरबार का दृष्य दिखाई दे रहा है। दरबार में स्क्रिप्ट के अनुसार भावुक राजा दशरथ का किरदार ने अमरेश ने कहा कि मैं अपनी प्रजा के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दूंगा। इतना कहते-कहते अमरेश अपने साथी कलाकार की तरफ कुर्सी पर गिर जाते हैं। इस दौरान सभी का मानना था कि अमरेश एक्टिंग कर रहे हैं। तभी साथी कलाकर हाथ कुहनी से उन्हें धक्का देकर उठने का इशारा करता है, लेकिन वो हिलते तक नहीं है। इसके बाद मंच पर हलचल बढ़ती है। कलाकारों से इत्तर एक व्यक्ति की मंच चढ़ता है। उसके बाद पर्दा गिरा दिया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
मानसिक प्रताड़ना से तंग युवक ने दी जान, मौत से पहले video, फिर आत्महत्या! भंडारा में मचा हड़कंप
जंगल में जहां मशीनें हार मान जाती हैं, वहां हाथी बनता है असली हीरो! वायरल वीडियो ने जीता दिल
हिमाचल प्रदेश के चंबा में आयोजित रामलीला में दशरथ का रोल प्ले कर रहे 73 साल के अमरेश की अचानक मौत हो गई। उन्होंने इस बार पहले की कह दिया था कि ये उनकी आखिरी रामलीला होगी। राम–सीता स्वयंवर से पहले दशरथ दरबार के दौरान ये घटनाक्रम हुआ। pic.twitter.com/oBFoqslcEA — Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) September 24, 2025
ये भी पढ़ें-दिल्ली में संत बना शैतान: मैनेजमेंट की 17 छात्राओं से यौन उत्पीड़न, स्वामी चैतन्यानंद के खिलाफ FIR
पिछले 40 साल अमरेश राम लीला का हिस्सा थे
बताया जा रहा है कि अमरेश को हार्ट अटैक आ गया था। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से पूरे चंबा में शोक की लहर दौड़ गई। साथ ही राम लीला को स्थगित कर दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अमरेश चंबा की प्रसिद्ध रामलीला में पिछले 40 वर्षों से राजा दशरथ का किरदार निभा रहे हैं। वह एक बेहतरीन कलाकार थे। वह पूरे मनोयोग से रामलीला में अपना योगदान देते थे।
