पानी में डूबीं दुकानें, बहते वाहन…हिमाचल के मंडी में भारी तबाही, जल प्रलय का झकझोर देने वाला VIDEO
Himachal Cloudburst: हिमाचल प्रदेश में लगातार भारी बारिश जारी है। देर रात धर्मपुर क्षेत्र में जोरदार बारिश हुई, जिसके चलते बादल फटने से धर्मपुर बस स्टैंड पर कई HRTC बसें बह गईं।
- Written By: अमन उपाध्याय
हिमाचल के मंडी में भारी तबाही, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में फिर से बादल फटने से भारी तबाही हुई है। मंडी जिले में पिछले 24 घंटों से लगातार मूसलधार बारिश ने हालात को गंभीर बना दिया है। नदियां और नाले अचानक उफान पर आ गए हैं, जिससे 3 लोगों की जान चली गई। धर्मपुर में पानी तेजी से फैलकर बाजार और बस अड्डे तक पहुंच गया। धर्मपुर बस अड्डा पूरी तरह पानी में डूब गया और वहां खड़ी कई HRTC की बसें बह गईं। बाजार की कई दुकानें और स्टॉल भी पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गए। लोगों के घरों में घुटनों तक पानी भर गया और उनके सभी सामान को भारी नुकसान हुआ।
मंडी में भारी बारिश और बाढ़ के कारण कई सड़कों को नुकसान पहुंचा है, जिससे इलाके में भगदड़ का माहौल बन गया है। आपदा प्रबंधन की टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया है, लेकिन खराब मौसम की वजह से राहत कार्यों में कठिनाइयां आ रही हैं। प्रशासन ने बताया कि अब तक लगभग छह लोग लापता हैं और उनकी तलाश के लिए पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लगातार काम कर रही हैं।
मंडी में बारिश ने मचाई भारी तबाही
धर्मपुर के अलावा मंडी जिले के कई अन्य हिस्सों में भी में भी तेज बारिश नेने कहर बरपाया है। ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क कट गया है, छोटे पुल बह गए हैं और सड़कें मलबे से अटकी हुई हैं। मंडी-कुल्लू हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन हुआ है, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया और यात्रियों को घंटों फंसे रहना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा! 150 फीट गहरी खाई में गिरी ट्रैवलर, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल
Summer Travelling Guide: गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते है, तो यहां मिलेगा सुकून और खूबसूरत नजारा
हिमाचल बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, 92.02% छात्र पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
HPBOSE 12th Result Out: हिमाचल बोर्ड का रिजल्ट जारी; 92% से ज्यादा छात्र हुए पास, यहां देखें नतीजे
देखें VIDEO-
#WATCH | Himachal Pradesh: Last night, heavy rain lashed the Mandi district, causing major destruction in Dharampur town. Many vehicles were swept away. (Source: Police) pic.twitter.com/AlJUarMO0H — ANI (@ANI) September 16, 2025
बाढ़ से जीवन अस्त-व्यस्त
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार की बारिश ने पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अचानक आई बाढ़ ने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। जिन परिवारों के घर और दुकानें पानी में डूब गए हैं, वे अब खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर हैं। सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरें और वीडियो स्थिति की गंभीरता को उजागर कर रहे हैं। धर्मपुर बाजार बुरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है, जहां टूटी दुकानों का मलबा, बह चुके वाहन और कीचड़ ही दिखाई दे रहे हैं। लोग अपने नुकसान का दर्द बेहिचक साझा कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- उत्तराखंड में फिर आई आसमानी आफत, सहस्त्रधारा में बादल फटा, खिलौने की तरह बह गईं कारें
विशेषज्ञों की चेतावनी
विशेषज्ञों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन और लगातार बढ़ते तापमान के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में ऐसी आपदाओं की आवृत्ति बढ़ रही है। लगातार हो रही मूसलधार बारिश पहाड़ों के लिए खतरे का संकेत है। प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की अपील की है और अलर्ट जारी किया है। लेकिन बाढ़ के ये भयावह दृश्य साफ बताते हैं कि पहाड़ों पर बारिश की मार अभी भी जारी है।
