-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Favoritism Plays A Big Role In Railway Promotions Union Alleges In A Letter To Railway Minister
रेलवे में प्रमोशन पाने में पक्षपात की बड़ी भूमिका, रेल मंत्री को लिखे पत्र में संघ ने लगाया आरोप
- Written By: मनोज आर्या
आईआरएसटीएमयू के महासचिव ने कहा कि इसलिए मैं माननीय मंत्री जी से आग्रह करता हूं कि वे ऐसी व्यवस्था लागू करें जिसके तहत पदोन्नति पाने वाले कर्मचारियों को रिक्त पदों के बारे में सूचित किया जाए।

अश्विनी वैष्णव, (केंद्रीय रेल मंत्री)
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे सिग्नल एवं दूरसंचार अनुरक्षक संघ (आईआरएसटीएमयू) ने आरोप लगाया है कि रेलवे में पदोन्नति के साथ लगभग अनिवार्य स्थानांतरण भी होता है और इसमें पक्षपात की बड़ी भूमिका होती है। आईआरएसटीएमयू ने 27 फरवरी को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखे पत्र में इन विसंगतियों को उजागर किया और सुझाव दिया कि कर्मचारियों को रिक्त पदों के लिए अपनी प्राथमिकताएं देने की अनुमति दी जानी चाहिए और इसे ध्यान में रखते हुए निर्णय लिए जाने चाहिए।
आईआरएसटीएमयू के महासचिव आलोक चंद्र प्रकाश ने पत्र में कहा कि हालांकि रेलवे में पदोन्नति के नियम सुस्थापित हैं, लेकिन बहुत से कर्मचारी पदोन्नति लेने से इनकार कर देते हैं क्योंकि उन्हें पता होता है कि उन्हें दूरदराज के स्थानों और अवांछनीय स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
सीनियर के करीबियों को मनचाहा पोस्टिंग
न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में आलोक चंद्र प्रकाश ने कहा कि केवल वे ही वांछित स्थान पाते हैं जो अपने वरिष्ठों के करीबी होते हैं। जबकि बाकी को दूरदराज के स्थानों पर भेज दिया जाता है जिससे उनका पारिवारिक जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है और कभी-कभी बर्बाद हो जाता है। आईआरएसटीएमयू का मानना है कि ऐसी पदस्थापना के कारण मानसिक और शारीरिक पीड़ा झेलने वाले कर्मचारी संगठन को अपना शत प्रतिशत नहीं दे पाते और अक्सर आधे-अधूरे मन से काम करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पश्चिम रेलवे द्वारा फ्रंट लाइन स्टाफ के लिए मनस्विन पहल, तनाव प्रबंधन एवं मानसिक स्वास्थ्य को मिलेगा बढ़ावा
बांद्रा टर्मिनस और आज़मगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, कई मेन स्टेशनों पर ठहराव, 18 जुलाई से शुरू होगी बुकिंग
रेलवे एएलपी भर्ती में कड़ी टक्कर: 11,127 पदों के लिए 8.40 लाख उम्मीदवार, OBC वर्ग से सबसे ज्यादा दावेदार
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
रेल मंत्री को लिखे पत्र में क्या कहा गया?
आईआरएसटीएमयू के महासचिव ने कहा कि इसलिए मैं माननीय मंत्री जी से आग्रह करता हूं कि वे ऐसी व्यवस्था लागू करें जिसके तहत पदोन्नति पाने वाले कर्मचारियों को रिक्त पदों के बारे में सूचित किया जाए और उन्हें ऐसे सभी पदों के लिए प्राथमिकता बताने की अनुमति दी जाए। आलोक चंद्र प्रकाश के अनुसार, इससे न केवल पदोन्नति और स्थानांतरण में पारदर्शिता आएगी बल्कि परिचालन दक्षता तथा काम के प्रति सम्मान भी बढ़ेगा।
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
उन्होंने आगे कहा कि माननीय मंत्री जी रेलवे कर्मचारियों की भलाई के बारे में बहुत चिंतित हैं और मुझे उम्मीद है कि वह इन सुझावों और पूरे मामले को बहुत सकारात्मक तरीके से लेंगे। मुझे उम्मीद है कि रेलवे बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी पदोन्नति और स्थानांतरण की प्रणाली में व्याप्त पूर्वाग्रहों पर गौर करने की पहल करेंगे।
Favoritism plays a big role in railway promotions union alleges in a letter to railway minister
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नोएडा की गार्डेनिया गेटवे सोसाइटी में फ्लैट की छत गिरी, बाल-बाल बची जान; वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता
Jul 17, 2026 | 07:21 PMपश्चिम रेलवे द्वारा फ्रंट लाइन स्टाफ के लिए मनस्विन पहल, तनाव प्रबंधन एवं मानसिक स्वास्थ्य को मिलेगा बढ़ावा
Jul 17, 2026 | 07:16 PMसोनम जी देश को आपकी जरूरत है, अनशन छोड़ दीजिए…जंतर-मंतर पर सुप्रिया सुले की भावुक अपील, दिया ये बड़ा आश्वासन
Jul 17, 2026 | 07:06 PMमराठी डेब्यू से पहले अदा शर्मा का बड़ा बयान, कहा- असली दर्द को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाना कहानी के साथ न्याय नहीं
Jul 17, 2026 | 07:00 PMबांद्रा टर्मिनस और आज़मगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, कई मेन स्टेशनों पर ठहराव, 18 जुलाई से शुरू होगी बुकिंग
Jul 17, 2026 | 06:57 PMनोएडा में पांच महिलाएं कर रही थीं गांजे की तस्करी…UP पुलिस ने धर दबोचा, 6.1 किलो गांजा बरामद
Jul 17, 2026 | 06:51 PMUP BEO Recruitment: बीईओ भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, 360 पदों पर भर्ती की तैयारी
Jul 17, 2026 | 06:51 PMवीडियो गैलरी

1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM
‘एक ही रास्ता खुला, फिर मची चीख-पुकार’… पुरी हादसे पर चश्मदीदों का बड़ा खुलासा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:04 PM
पटना में चुनावी रण तैयार! 25 उम्मीदवार मैदान में, प्रशासन ने किए सख्त इंतजाम- VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:44 PM
जंतर-मंतर से डिंपल यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, युवाओं से किया यह खास वादा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:24 PM











