- Hindi News »
- India »
- Faridabad One House Raided By Kashmir And Haryana Police In Faridabad Now 2563 Kg Suspected Explosive Found
हरियाणा के फरीदाबाद में एक और घर पर पुलिस की रेड, 2563 किलो संदिग्ध विस्फोटक बरामद
Faridabad News: फरीदाबाद के फतेहपुर तगा गांव में पुलिस ने 2,563 किलो संदिग्ध विस्फोटक सामग्री बरामद की, डॉ. मुजामिल और मौलाना से पूछताछ जारी।
- Written By: अर्पित शुक्ला

हरियाणा के फरीदाबाद में एक और घर पर पुलिस की रेड, 2563 किलो संदिग्ध विस्फोटक बरामद
Faridabad Explosive Material Found: हरियाणा के फरीदाबाद के धौज क्षेत्र से करीब 4 किलोमीटर दूर स्थित फतेहपुर तगा गांव में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां एक अन्य घर से 2,563 किलो संदिग्ध विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।
सुबह से ही फरीदाबाद पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम इस घर में छापेमारी कर रही थी। जांच में सामने आया है कि यह घर डॉ. मुजामिल ने किराए पर लिया हुआ था। यह मकान एक मौलाना का बताया जा रहा है, जिसे पुलिस ने आज सुबह ही हिरासत में लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि बरामद सामग्री का इस्तेमाल किस मकसद से किया जाना था और इसका नेटवर्क किन लोगों से जुड़ा हुआ है। फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने बताया कि फिलहाल ऑपरेशन जारी है।
विस्फोटक के लिए मंगवाया टेम्पो
जानकारी के मुताबिक, फतेहपुर तगा गांव में क्राइम ब्रांच और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम पिछले चार घंटे से एक घर के बाहर मौजूद है। बताया जा रहा है कि फरीदाबाद पुलिस ने बरामद सामान को ले जाने के लिए एक मालवाहक टेम्पो मंगवाया है, जिसे घर के पीछे खड़ा कर उसमें बरामद सामग्री रखी जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
विपक्ष का नेता कोई रबर स्टैंप नहीं…CBI डायरेक्टर के सेलेक्शन से अलग हुए राहुल गांधी, लगाया भेदभाव का आरोप
पाकिस्तान पर RSS का बड़ा बयान! दत्तात्रेय होसबले बोले- बातचीत का दरवाजा कभी बंद नहीं होना चाहिए
प्रयागराज शंकराचार्य विवाद: पूर्व CBI डायरेक्टर की रिपोर्ट ने योगी सरकार पर उठाए बड़े सवाल, जानें क्या कहा
देशभक्ति की आड़ में देश से कुछ छिपा रही है मोदी सरकार…सोना ना खरीदने की अपील पर बोले ओवैसी
गौरतलब है कि इससे पहले रविवार को इसी गांव में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया था, जिसमें कश्मीरी डॉक्टर मुजामिल के किराये के कमरे से 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट मिला था। यह कमरा मौलाना ने आरोपी को किराये पर दिया था।
फरीदाबाद पुलिस आयुक्त का बयान
फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार ने कहा, “यह हरियाणा पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन है। एक आरोपी डॉ. मुजम्मिल को गिरफ्तार किया गया है। कल 360 किलोग्राम ज्वलनशील पदार्थ बरामद किया गया है, जो संभवतः अमोनियम नाइट्रेट है। यह RDX नहीं है…”
डॉक्टर आदिल राठर के पास से मिला था AK-47
दो दिन पहले ही अनंतनाग मेडिकल कॉलेज (GMC) में ड. आदिल राठर के निजी लॉकर से एक AK-47 राइफल बरामद की गई थी, जिसने सुरक्षा एजेंसियों को हैरान कर दिया। फिलहाल आदिल और उसका साथी डॉक्टर पुलिस हिरासत में हैं। अधिकारियों का कहना है कि घाटी में पिछले कई वर्षों में इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामदगी पहली बार हुई है, जिसकी जांच जारी है।
यह भी पढ़ें- बुलेट और थार पर मचा देश में बवाल, ऐसा क्या आदेश जारी कर दिया हरियाणा डीजीपी ने
कौन है आदिल राठर?
आदिल अहमद राठर जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग का निवासी है। वह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के अंबाला रोड स्थित एक निजी अस्पताल में मेडिसिन विशेषज्ञ के रूप में काम करता था। हाल ही में श्रीनगर में जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में लगे पोस्टरों से तनाव बढ़ गया था। इसी मामले में 28 अक्टूबर को पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी। अब जांच में आदिल की भूमिका पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
Faridabad one house raided by kashmir and haryana police in faridabad now 2563 kg suspected explosive found
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Instagram पर गलत उम्र बताई तो तुरंत होगा एक्शन, Meta का नया AI पकड़ेगा बच्चों के फर्जी अकाउंट्स
May 13, 2026 | 03:13 AMAaj Ka Rashifal: धनु को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता, मकर और कर्क के लिए पदोन्नति के योग
May 13, 2026 | 12:30 AMअहमदाबाद में साई सुदर्शन का धमाका, कोहली-गेल के रिकॉर्ड की बराबरी, IPL 2026 में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
May 12, 2026 | 11:41 PMRaw Mango: भीषण गर्मी का काल है ‘कच्चा आम,’ लू से बचने के लिए आज ही आज़माएं
May 12, 2026 | 11:40 PM5 देश, 6 दिन और कई बड़े समझौते; PM मोदी की इस विदेश यात्रा में भारत के लिए क्या है खास?
May 12, 2026 | 11:11 PMIPL 2026 में गुजरात टाइटंस का प्लेऑफ में टिकट लगभग पक्का, SRH को 82 रनों से रौंदकर गिल एंड कंपनी बनी टेबल टॉपर
May 12, 2026 | 10:56 PMविपक्ष का नेता कोई रबर स्टैंप नहीं…CBI डायरेक्टर के सेलेक्शन से अलग हुए राहुल गांधी, लगाया भेदभाव का आरोप
May 12, 2026 | 10:52 PMवीडियो गैलरी

NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM













