-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Bangladesh Electoral Violence Bnp Leader Eye Gouged After Clash With Jamaat E Islami Mother Dies Shock
BNP नेता की आंख निकाल ले गए जमाती…बांग्लादेश में मतदान से पहले चरम पर चुनावी हिंसा, सदमे से मां की मौत
- Written By: अक्षय साहू
Bangladesh Violence: बांग्लादेश में सोमवार को BNP और जमात-ए-इस्लामी पार्टी के समर्थकों के बीच झड़प हुई। इस दौरान BNP नेता मसूद राना की आंख गंभीर रूप से घायल, मां की मौत, झड़प में छह लोग घायल।

बांग्लादेश में BNP नेता की आंख निकालने की रिपोर्ट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bangladesh Leader Eye Gouging: बांग्लादेश के बांगुरा जिले के नंदीग्राम उपजिले में चुनावी हिंसा का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोमवार की रात, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) और जमात-ए-इस्लामी पार्टी के समर्थकों के बीच झड़प हुई, जिसमें कम से कम छह लोग घायल हुए। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि इस हिंसक झड़प के दौरान जमात समर्तकों ने एक बीएनपी नेता की आंख ही निकाल ली।
स्थानीय मीडिया और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना शाम लगभग 7:30 बजे हुई। जमात के कुछ कार्यकर्ता परशुन गांव में चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान बीएनपी समर्थकों ने उन्हें रोककर आरोप लगाया कि वे वोट खरीदने के लिए पैसे बांट रहे हैं। इस आरोप को लेकर बहस शुरू हुई, जो जल्दी ही हिंसक संघर्ष में बदल गई। बीएनपी समर्थकों ने जमात कार्यकर्ताओं को पकड़कर मसूद राना के घर ले गए।
घर में घूसकर किया हमला
घटना के कुछ ही समय बाद बड़ी संख्या में जमात कार्यकर्ता मसूद राना के घर पहुंचे और अपने साथियों को छुड़ाने के लिए हमला कर दिया। इस हमले में मसूद राना की आंख फोड़ दी गई। बीएनपी के बोगुरा-4 सीट के उम्मीदवार मोशर्रफ हुसैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हमले में चार बीएनपी कार्यकर्ता भी घायल हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर चढ़ावा कांड: किसके पास मिला कितना धन? SIT ने कोर्ट में पेश की लिस्ट, जानकर उड़ जाएंगे होश
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
अवैध घुसपैठियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में मोदी सरकार, अमित शाह ने 9 जुलाई को बुलाई हाई लेवल मीटिंग
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, लॉन्च पर लगाई रोक, नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
मसूद राना का इलाज बोगुरा शहीद जियाउर रहमान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल के उपनिदेशक मंजूर-ए-मुर्शेद ने कहा कि राना की आंख गंभीर रूप से घायल है और उनकी दाहिनी आंख की हड्डी टूट गई है। इसके ठीक होने की संभावना कम है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें ढाका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑप्थैल्मोलॉजी भेजा गया।
यह भी पढ़ें: तुर्किए में उइगरों पर बढ़ता संकट, चीनी दबाव और निर्वासन के डर से सहमे हजारों शरणार्थी
सदमे से मसूद राना की मां मौत
घटना के सदमे में मसूद राना की मां राबेया की तबीयत बिगड़ गई और बाद में उनकी मौत हो गई। उनके पैतृक घर में रात 9 बजे नमाज-ए-जनाजा अदा की गई। दूसरी ओर, जमात के उम्मीदवार मोस्तफा फैसल ने वोट खरीदने के आरोपों से इनकार किया और कहा कि बीएनपी कार्यकर्ताओं ने बिना किसी उकसावे के हमला किया। उन्होंने बताया कि उनके दो कार्यकर्ता भी घायल हुए। नंदीग्राम थाने के प्रभारी मिजानुर रहमान ने इस घटना की जानकारी होने की पुष्टि की लेकिन ज्यादा विवरण साझा नहीं किया।
Bangladesh electoral violence bnp leader eye gouged after clash with jamaat e islami mother dies shock
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMअब 20 बार गलत PIN डालना पड़ेगा भारी, Google का नया सिक्योरिटी फीचर बढ़ाएगा सुरक्षा
Jul 01, 2026 | 11:02 PMपुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM
अखिलेश यादव का जन्मदिन और ‘श्रीकृष्ण’ अवतार! हाथ में संविधान ने गरमाई यूपी की राजनीति; देखें वीडियो
Jul 01, 2026 | 02:07 PM














