-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Faridabad Al Falah University Terror Hub Under Scrutiny After After Delhi Blast
क्या अल-फलाह यूनिवर्सिटी बन गई है टेरर हब? दिल्ली ब्लास्ट के बाद जांच के घेरे में आई यूनिवर्सिटी
- Written By: प्रिया सिंह
Al-Falah University: दिल्ली ब्लास्ट के बाद हरियाणा की अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर शक गहराया, तीन डॉक्टरों की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियां अलर्ट पर हैं।

अल-फलाह यूनिवर्सिटी (सोर्स-सोशल मीडिया)
Faridabad Al-Falah University: दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए ब्लास्ट ने पूरे देश को हिला दिया है। इस घटना के बाद हरियाणा की अल-फलाह यूनिवर्सिटी सुर्खियों में है। यहां से जुड़े तीन डॉक्टरों की गिरफ्तारी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यूनिवर्सिटी आतंकी गतिविधियों का केंद्र कैसे बनी।
दिल्ली ब्लास्ट के बाद बढ़ा शक
दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम एक कार में हुए भीषण विस्फोट में 13 लोगों की मौत और कई घायल हो गए थे। जांच में सामने आया कि कार विस्फोटकों से भरी हुई थी। इस घटना के बाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े तीन डॉक्टरों की गिरफ्तारी हुई। पुलिस ने कहा कि यह ‘‘सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल’’ जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़ा है, जो कश्मीर, हरियाणा और यूपी तक फैला हुआ था।
अल-फलाह यूनिवर्सिटी के बारे में
अल-फलाह यूनिवर्सिटी हरियाणा के फरीदाबाद जिले के मुस्लिम बहुल धौज गांव में स्थित है। 76 एकड़ में फैला यह कैंपस अब जांच के घेरे में है। इसकी स्थापना 1997 में अल-फलाह इंजीनियरिंग कॉलेज के रूप में हुई थी और 2014 में इसे यूनिवर्सिटी का दर्जा मिला। यह हरियाणा प्राइवेट यूनिवर्सिटी एक्ट के तहत चलती है और NAAC से ‘A’ ग्रेड प्राप्त है।
सम्बंधित ख़बरें
लाल किले को दहलाने की साजिश में कौन-कौन था शामिल? चार्जशीट में आए 3 नए नाम, अलर्ट मोड में सुरक्षा एजेंसियां
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में लश्कर आतंकी, पाकिस्तान का टेरर लव फिर एक्सपोज
असम में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम, सुरक्षा एजेंसियों ने 2 एक्टिव सदस्यों को किया गिरफ्तार, विस्फोटक बरामद
बर्बादी की कगार पर पाकिस्तान! खुद का देश हिंसा की आग में झुलस रहा, दुनिया में शांतिदूत बन रहे आसिम मुनीर
कश्मीर से जुड़े 40% डॉक्टर
जानकारी के अनुसार, यूनिवर्सिटी में पढ़ाने वाले करीब 40% डॉक्टर कश्मीर से हैं। यहीं से गिरफ्तार किए गए डॉक्टरों में डॉ. मुजम्मिल गनई और पुलवामा के डॉ. मोहम्मद उमर नबी शामिल हैं। डॉ. उमर नबी अल-फलाह यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर था और शक है कि वही ब्लास्ट वाली कार चला रहा था।
ट्रस्ट और प्रबंधन
अल-फलाह यूनिवर्सिटी का संचालन अल-फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट करता है, जिसकी स्थापना 1995 में हुई थी। ट्रस्ट के अध्यक्ष जवाद अहमद सिद्दीकी, उपाध्यक्ष मुफ्ती अब्दुल्ला कासिमी और सचिव मोहम्मद वाजिद हैं। वर्तमान में यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ. भूपिंदर कौर आनंद और रजिस्ट्रार प्रो. मोहम्मद परवेज हैं।
यूनिवर्सिटी का अस्पताल और जांच
यहां 650 बेड वाला अस्पताल भी है, जहां मुफ्त इलाज किया जाता है। ब्लास्ट के बाद पुलिस ने पूरे दिन कैंपस में छापेमारी की और कई लोगों से पूछताछ की। जांच एजेंसियां अब यह समझने की कोशिश कर रही हैं कि आखिर यह संस्थान कैसे संदिग्ध नेटवर्क का हिस्सा बना।
यह भी पढ़ें: मसूद अजहर की बहन का ‘मोहरा’ थी डॉक्टर! दिल्ली ब्लास्ट में गिरफ्तार शाहीन के सामने आए खौफनाक मंसूबे
दिल्ली ब्लास्ट ने न सिर्फ देश की राजधानी बल्कि पूरे शिक्षण जगत को झकझोर दिया है। अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर जांच जारी है और अब सबकी नजरें इस पर हैं कि यह मामला आखिर किस दिशा में जाएगा।
Faridabad al falah university terror hub under scrutiny after after delhi blast
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
JC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMछत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMChauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
Jul 02, 2026 | 09:54 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














