-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Eyewitness Of Said Tahawwur Rana Will Be Happy If He Gets Death Penalty
मुंबई 26/11 आतंकी हमले की चश्मदीद गवाह ने कहा- तहव्वुर राणा को अगर मृत्युदंड मिले तो खुशी होगी
- Written By: किर्तेश ढोबले

File Photo
मुंबई: मुंबई में 26/11 के आतंकी हमलों में घायल हुई 24 वर्षीय एक युवती ने आरोपी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण के लिए अमेरिकी अदालत द्वारा बृहस्पतिवार को दी गई मंजूरी का स्वागत किया और कहा कि अगर उसे फांसी पर चढ़ा दिया जाता है या कठोर सजा दी जाती है तो उसे खुशी होगी।
26 नवंबर 2008 को हुए मुंबई आतंकी हमले की सबसे कम उम्र की चश्मदीद गवाह होने का दावा करने वाली देविका नटवरलाल ने कहा कि राणा को भारत लाने और उसे जेल में रखने से कुछ नहीं होगा बल्कि उससे (आतंकी हमलों के बारे में) अधिक जानकारी इकट्ठा की जानी चाहिए। मुंबई में हुए इन हमलों के दौरान देविका मात्र नौ साल की थीं।
देविका ने कहा कि हमले के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) पर, उनके दाहिने पैर में गोली लगी थी और उनके सामने कई लोग मारे गए थे। राणा फिलहाल लॉस एंजिलिस की फेडरल जेल में बंद है। नवंबर 2008 में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के हमलों के दौरान छह अमेरिकियों सहित कुल 166 लोग मारे गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
26/11 बरसी पर Mumbai On High Alert, ड्रोन से लेकर समुद्री सुरक्षा तक कड़े इंतज़ाम
ग्लोबल पीस ऑनर्स 2025: पहलगाम हमलों के पीड़ितों और 26/11 नायकों को किया जाएगा सम्मानित
26/11 मुंबई हमला: आतंकी अबू जुंदाल के खिलाफ 7 साल बाद फिर शुरू होगी सुनवाई, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
26/11 में आतंकी तत्काल मारे गए, पहलगाम के हमलावर अब भी फरार; जयराम रमेश बोले- सरकार डोजियर बना रही है
कैलिफोर्निया स्थित एक अमेरिकी अदालत ने 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के मामले में वांछित पाकिस्तानी मूल के कनाडाई व्यवसायी तहव्वुर राणा को भारत प्रत्यर्पित करने की अनुमति दे दी है। इस फैसले को भारत के लिए एक बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है। कैलिफोर्निया की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की अमेरिकी मजिस्ट्रेट न्यायाधीश जैकलीन चूलजियान ने बुधवार को 48 पन्नों का आदेश जारी किया, जिसमें कहा गया कि भारत और अमेरिका के बीच प्रत्यर्पण संधि के तहत राणा (68) को भारत प्रत्यर्पित करना चाहिए।
घटना को याद करते हुए देविका ने कहा, “आतंकी हमले में मुझे गोली लगी थी। मेरे सामने कई लोग मारे गए। मुझे पता चला है कि राणा को भारत लाया जाएगा। मैं खुश हूं, लेकिन मुझे ज्यादा खुशी तब होगी जब उसे फांसी दी जाएगी या उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।” उन्होंने कहा कि उसे यहां लाने और जेल में रखने से कुछ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि उसके पास (आतंकवादी हमले से संबंधित) जो जानकारी है, वह सामने आनी चाहिए।
Eyewitness of said tahawwur rana will be happy if he gets death penalty
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हेमा मालिनी ने सनी देओल और बॉबी देओल संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हम हैप्पी फैमिली हैं, दिखावा नहीं करते
Jul 08, 2026 | 08:58 PMNagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PMछत्रपति संभाजीनगर मनपा की बड़ी तैयारी, 25 जुलाई को होगा हॉकर्स समिति का चुनाव, दूर हुईं कानूनी बाधाएं
Jul 08, 2026 | 08:45 PMभारतीय सेना में महिला इंजीनियरों के लिए भर्ती, SSC टेक्निकल के 30 पदों पर आवेदन शुरू
Jul 08, 2026 | 08:29 PMनवाज शरीफ की जान बचाने की कहानी! नितिन गडकरी ने सुनाया धीरूभाई अंबानी और बिल क्लिंटन का दिलचस्प किस्सा
Jul 08, 2026 | 08:23 PMPDIL में इंजीनियरों के 153 पदों पर भर्ती, 71 हजार रुपये तक सैलरी; 27 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 08, 2026 | 08:20 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की अंगूठी बनी चर्चा का विषय, 131 कारीगरों ने 256 घंटे में तैयार की शाही रिंग
Jul 08, 2026 | 08:17 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














