Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आंदोलन नहीं स्क्रिप्ट थी… विनेश फोगाट-बजरंग पुनिया के कांग्रेस ज्वाइन करने पर बोले बृज भूषण शरण सिंह

रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करते ही सियासत तेज हो गई है। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह और पूर्व WFI अध्यक्ष और बीजेपी नेता बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि कुश्ती आंदाेलन नहीं बल्कि स्क्रिप्ट थी।

  • Written By: साक्षी सिंह
Updated On: Sep 07, 2024 | 03:17 PM

WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सरण सिंह ने विनेश फोगाट-बजरंग पुनिया के कांग्रेस में शामिल होने पर दिया बयान

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करते ही सियासत तेज हो गई है। बीजेपी नेता दोनों रेसलर पर खूब तंज कर कस रहे हैं साथ कुश्ती आंदोलन पर भी सवाल उठा कर रहे हैं। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह और पूर्व WFI अध्यक्ष और बीजेपी नेता बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि कुश्ती आंदाेलन नहीं बल्कि स्क्रिप्ट थी।

भारतीय कुश्ती महासंघ के वर्तमान ओर पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के कांग्रेस में शामिल होने पर कहा कि ये होना ही था, सर्वविदित है कि ये पूरा आंदोलन कांग्रेस के इशारे पर हो रहा था।

ये भी पढ़ें:-कांग्रेस से जुड़ते ही बजरंग पुनिया को मिल गई खास जिम्मेदारी, बनाया गया ABKC का कार्यकारी अध्यक्ष

 दीपेंद्र हुड्डा पर आरोप

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने भारतीय पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के कांग्रेस में शामिल होने पर कहा कि ये होना ही था। सर्वविदित है कि ये पूरा आंदोलन कांग्रेस के इशारे पर हो रहा था। जिसके कर्ता धर्ता दीपेंद्र हुड्डा थे। ओलंपिक में कुश्ती के 4-5 मेडल आने वाले थे, आंदोलन करके उसमें भी बाधा पहुंचाई गई। अब ये कुश्ती संघ का कुछ भी नहीं कर पाएंगे। इनका कुछ भी असर हमारे कुश्ती संघ पर नहीं पड़ेगा।

सम्बंधित ख़बरें

AJL और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा को हाई कोर्ट से मिली राहत, जानिए क्या है पूरा मामला

विपक्षी खेमे में नेतृत्व की जंग: अय्यर ने स्टालिन-ममता को बताया राहुल से बेहतर विकल्प, क्या दरक रहा ‘इंडिया’?

भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ चलाया ‘कॉम्प्रोमाइज्ड कांग्रेस’ अभियान, सोशल मीडिया पर पोस्टस् का सैलाब

इजरायल रवाना हुए पीएम मोदी…तो गरज उठीं प्रियंका गांधी, जयराम रमेश ने दे डाला नेहरू-इंदिरा का उदाहरण

पूर्व WFI अध्यक्ष का ANI X पर बयान

#WATCH गोंडा: भारतीय पहलवान विनेश फोगट और बजरंग पुनिया के कांग्रेस में शामिल होने पर पूर्व WFI अध्यक्ष और भाजपा नेता बृज भूषण शरण सिंह ने कहा, “18 जनवरी 2023 में जब जंतर-मंतर पर धरना प्रारंभ हुआ था तो मैंने पहले दिन कहा था कि यह खिलाड़ियों का आंदोलन नहीं है, इसके पीछे कांग्रेस… pic.twitter.com/vwXBXOXTaJ — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 7, 2024

खिलाड़ियों का आंदोलन नहीं कांग्रेस का था हाथ

भारतीय पहलवान विनेश फोगट और बजरंग पुनिया के कांग्रेस में शामिल होने पर पूर्व WFI अध्यक्ष और बीजेपी नेता बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि18 जनवरी 2023 में जब जंतर-मंतर पर धरना प्रारंभ हुआ था तो मैंने पहले दिन कहा था कि यह खिलाड़ियों का आंदोलन नहीं है, इसके पीछे कांग्रेस है। विशेषकर भूपेंद्र हुड्डा, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी। आज यह बात सच साबित हुई कि इस पूरे आंदोलन में जो हमारे खिलाफ षड्यंत्र के तहत किया गया उसमें कांग्रेस शामिल थी और इसका नेतृत्व भूपेंद्र हुड्डा कर रहे थे।

ये भी पढ़ें:-जन्मदिन विशेष: पायलट बनने का सपना हुआ चकनाचूर तो सचिन ने राजनीति में जमाई धाक

पूर्व WFI अध्यक्ष के बयान पर कांग्रेस का पलटवार

पूर्व WFI अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान पर कांग्रेस नेता कुलदीप वत्स ने कहा कि भाजपा का नारा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ इनके लिए झूठा साबित हुआ है। हरियाणा सब जानता है। पछतावा किसे होगा ये सब पता है। अहंकार उन पर सवार है जिसके चलते वो ऐसी बातें कर रहे हैं।

Ex wfi brij bhushan sharan singh slams on vinesh phogat bajrang punia joining congress

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 07, 2024 | 11:29 AM

Topics:  

  • Congress
  • Vinesh Phogat

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.