Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बंदर के काटने पर अस्पताल पहुंचा युवक…डॉक्टर ने मुंह पर थूक दिया गुटखा! इटावा से आया शर्मसार करने वाला VIDEO

Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने न केवल सरकारी डॉक्टर्स की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा दिए हैं, बल्कि इंसानियत भी शर्मसार कर दिया है।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Mar 09, 2026 | 05:00 PM

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Etawah Docter Viral Video: उत्तर प्रदेश के इटावा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने न केवल सरकारी डॉक्टर्स की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा दिए हैं, बल्कि इंसानियत भी शर्मसार कर दिया है। वीडियो में कुछ ऐसा है जिसे देखकर आप भी आक्रोश से भर जाएंगे!

दरअसल, राजस्थान के रहने वाले अशोक मीणा को इटावा रेलवे स्टेशन पर एक पागल बंदर ने काट लिया। जिसके बाद वह इंजेक्शन लगवाने के लिए पास के एक सरकारी अस्पताल पहुंचे। अशोक मीणा ने आरोप लगाया कि यहां तैनात डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाने के बजाय उनके साथ बदतमीजी की और पान मसाला खाकर मुंह पर थूक दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि अशोक मीणा दो पुलिसवालों के साथ खड़े हुए हैं, जबकि डॉक्टर कुर्सी पर बैठे हैं। वीडियो में कुछ बातचीत भी हो रही है। वीडियो में डॉक्टर को यह कहते भी सुना जा सकता है कि मैंने कुछ नहीं किया।

सम्बंधित ख़बरें

नक्सल मुक्त होने के बाद छत्तीसगढ़ में पहला माओवादी हमला, कांकेर में IED ब्लास्ट; 3 जवान शहीद

Haridwar Viral Video: गंगा घाट पर कुत्ते को नहलाने पर मचा बवाल, लोगों ने किया विरोध

आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला

MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया

“मेरे ऊपर थूका और बोला- “जो हो सो कर लेना.”#इटावा के सरकारी डाक्टर की करतूत बता रहे है अशोक मीणा. मीणा बंदर के काट लेने के बाद इंजैक्शन लगवाने गये थे. https://t.co/1GSJ6EB3QD pic.twitter.com/EHfjmsUqR2 — Narendra Pratap (@hindipatrakar) March 9, 2026

अशोक मीणा ने लगाया गंभीर आरोप

दूसरी तरफ राजस्थान के रहने वाले अशोक मीणा ने बताया कि उन्हें इटावा रेलवे स्टेशन पर एक बंदर ने काट लिया। लेकिन जब वह इंजेक्शन लगवाने के लिए अस्पताल पहुंचे तो वहां मौजूद डॉक्टर ने उनके साथ बदतमीजी की और पान मसाला खाकर उनके ऊपर थूक दिया।

डॉक्टर बोला- जाओ जो करना है कर लो

अशोक मीणा ने आगे बताया कि उन्होंने डॉक्टर से पूछा, “आप पान मसाला क्यों खा रहे हैं और थूक रहे हैं? तो डॉक्टर ने जवाब दिया कि जाओ जो करना है कर लो।” इसके बाद अशोक ने 112 नंबर पर फोन करके पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने पहुंचने पर कहा कि आप इंजेक्शन लगवाकर जाओ, डॉक्टर से वो बात कर लेंगे। उन्होंने आगे कहा कि वह 112 की कार्यशैली से संतुष्ट नहीं हैं।

यह भी पढ़ें: भूतेश्वर मंदिर के महंत का नॉनवेज खाते VIDEO वायरल होने पर बवाल, भीड़ ने बीच सड़क दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

फिलहाल यह डॉक्टर के केबिन का रिकॉर्ड हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग अशोक मीणा के लिए आवाज उठा रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो के साथ किए जा रहे दावे की नवभारतलाइवडॉटकॉम पुष्टि नहीं करता है।

Etawah hospital shock doctor spits gutkha on patient after monkey bite video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 09, 2026 | 05:00 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Uttar Pradesh News
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.