Haridwar Viral Video: गंगा घाट पर कुत्ते को नहलाने पर मचा बवाल, लोगों ने किया विरोध
Ganga Ghat Dog Bath Video : हरिद्वार के गंगा घाट पर पालतू कुत्ते को नहलाने का वीडियो वायरल हो रहा है। घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने विरोध किया और बहस शुरू हो गई।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Haridwar Ghat Controversy : हरिद्वार के गंगा घाट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अपने पालतू कुत्ते को घाट पर नहलाती नजर आ रही है। गंगा घाट को धार्मिक और पवित्र स्थान माना जाता है, जहां हर दिन हजारों श्रद्धालु स्नान करने पहुंचते हैं।
ऐसे में कुत्ते को घाट पर नहलाने का मामला वहां मौजूद लोगों को पसंद नहीं आया और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। बताया जा रहा है कि यह घटना श्रद्धानंद घाट की है।
यह वीडियो हरिद्वार के श्रद्धानंद घाट का बताया जा रहा है, जहाँ एक महिला खुद को मंत्रालय का स्टाफ बताकर घाट पर कुत्ते को नहला रही है।
श्रद्धालुओं के बार-बार मना करने के बावजूद वह नहीं मानी और उल्टा कोसने वाली भाषा का इस्तेमाल करती नजर आई।
कृपया इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर… pic.twitter.com/fCgK3OGIsg — Krishnan Gaur (@Mercedes5494) May 1, 2026
सम्बंधित ख़बरें
Iranian Singer Parastoo: बिना हिजाब गाना गाने पर ईरान की इस मशहूर गायिका को मिली 74 कोड़ों की सजा
पुलिसकर्मी ने गाया ऐसा गाना कि 1 करोड़ से ज्यादा लोग हुए दीवाने, आवाज सुन लोग बोले- कमाल कर दिया!
सड़क पर लड़की का हाथ पकड़कर खींचता रहा युवक, बीच सड़क हुआ हंगामा; VIDEO देख भड़के लोग
RTO से बचने के चक्कर में सड़क पर गिराए पत्थर! ओवरलोड डंपर ने लगाया जाम, पुलिस ने फावड़ा उठाकर साफ किया
गंगा घाट पर कुत्ते को निहलाने पर हुआ विवाद
वीडियो की शुरुआत में एक व्यक्ति कहता सुनाई देता है कि “पंडित जी ने पहले ही मना किया था।” इसके बाद वहां मौजूद कुछ महिलाएं भी कुत्ते को नहलाने का विरोध करती सुनाई देती हैं।
बहस बढ़ने पर एक व्यक्ति कहता है, “इस घाट पर इंसान नहाएंगे या कुत्ते?” इस दौरान महिला भी नाराज हो जाती है और लोगों से पूछती है, “आप लोगों को तमीज है?” कुछ देर बाद वह कुत्ते को नहलाना रोक देती है। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये खबर भी पढ़ें : Viral Video: 23वीं मंजिल पर खतरनाक जगह लगा AC यूनिट, टेक्नीशियन ने सर्विस से किया इनकार
लोगों ने धार्मिक स्थल की मर्यादा से जोड़कर विरोध किया
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Mercedes5494 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ यूजर्स ने कहा कि इसमें कोई गलत बात नहीं है, जबकि कुछ लोगों ने इसे धार्मिक स्थल की मर्यादा से जोड़कर विरोध किया।
एक यूजर ने लिखा, “ये इंसानों से तो अच्छा है।” वहीं दूसरे ने लिखा, “कुत्ता भगवान शिव की सवारी है।” वायरल वीडियो के बाद घाटों पर साफ-सफाई, धार्मिक मान्यताओं और सार्वजनिक व्यवहार को लेकर नई बहस छिड़ गई है।
