आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
Bengal Election Re-poll 2026: बीजेपी सांसद नवनीत राणा ने कहा कि बंगाल की महिलाओं ने सुरक्षा के मुद्दे पर ममता बनर्जी का साथ छोड़ दिया है और भारी संख्या में बीजेपी के पक्ष में मतदान किया।
- Written By: अमन मौर्या
Navneet Rana On Mamata Banerjee: चुनाव आयोग ने राज्य में हिंसा और धांधली की शिकायतों के बाद 11 पोलिंग स्टेशनों पर दोबारा मतदान कराने का निर्णय लिया है। इसी बीच, अमरावती से बीजेपी सांसद नवनीत राणा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। नवनीत राणा का दावा है कि इस बार बंगाल की महिलाओं ने सुरक्षा के मुद्दे पर ममता बनर्जी का साथ छोड़ दिया है और भारी संख्या में बीजेपी के पक्ष में मतदान किया है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि बंगाल में अब खेला खत्म हो चुका है और जनता ने बदलाव की राह चुन ली है। राणा ने घुसपैठियों के मुद्दे पर भी राज्य सरकार को घेरा और आश्वासन दिया कि बीजेपी के आने से बंगाल सुरक्षित होगा और घुसपैठ पर लगाम लगेगी। वीडियो में स्पेशल ऑब्जर्वर सुब्रत गुप्ता ने भी निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की बात दोहराई है।