- Hindi News »
- India »
- Election Commission Will Conduct Special Intensive Revision Of Voter List Across Country After Bihar
बिहार के बाद अब पूरे देश में होगा SIR, चुनाव आयोग ने जारी किया आदेश
Election Commission: बिहार के बाद अब पूरे देश में वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसको लेकर आज शुक्रवार को चुनाव आयोग ने एक आदेश जारी किया है।
- Written By: मनोज आर्या

चुनाव आयोग
Election Commission Order On SIR: चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब बिहार की तर्ज पर पूरे देश में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसको लेकर शुक्रवार को इलेक्शन कमीशन ने एक आदेश जारी किया है। आयोग ने फैसला लिया है कि पूरे देश में एसआईआर शुरू किया जाएगा ताकि मतदाता सूचियों की निष्पक्षता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के अपने संवैधानिक दायित्व का निर्वहन कर सकें।
मतदाता सूचियों के SIR पर अपने 24 जून के आदेश में चुनाव आयोग ने कहा कि आयोग ने वोटर लिस्ट की अखंडता की रक्षा के लिए अपने संवैधानिक जनादेश के लिए अब पूरे देश में विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू करने का निर्णय लिया है। देश के बाकी हिस्सों में SIR के लिए शेड्यूल यथासमय जारी किया जाएगा।
अंतिम फेज में बिहार एसआईआर
आपको बताते चलें कि बिहार में वोटर लिस्ट की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया अपने अंतिम फेज में पहुंच चुकी है। राज्य के निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार अब तक 99 फीसदी मतदाताओं को इस प्रक्रिया के तहत कवर किया जा चुका है, जबकि प्रारूप मतदाता सूची तैयार करने का काम तेजी से जारी है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार एक सितंबर तक कोई भी निर्वाचक या राजनीतिक दल मतदाता सूची से नाम हटने या गलत नाम जुड़ने पर दावा या आपत्ति दर्ज करा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 18 मई LIVE: केरलम के नए CM बने वीडी सतीशन, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद
स्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
आज की ताजा खबर 17 मई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
दतिया में उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग की तैयारियां तेज, 26 मई को दिल्ली HC में होनी है राजेंद्र भारती पर सुनवाई
The Election Commission of India will launch a Special Intensive Revision (SIR) of electoral rolls across the entire country. The schedule for the remaining states will be announced soon.#ElectionCommissionOfIndia #Elections pic.twitter.com/6EyUL3fHPo — The-Pulse (@ThePulseIndia) July 25, 2025
SIR के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन
एक तरफ चुनाव आयोग पूरी देश में एसआईआर प्रक्रिया शुरू करने जा रही है, वहीं दूसरी ओर विपक्ष इस मामले को लेकर लगातार सरकार और इलेक्शल कमीशन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज शुक्रवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव, INDIA गठबंधन के विभिन्न दलों के सांसदों के साथ, प्रतीकात्मक रूप से SIR को फाड़कर कूड़ेदान में फेंक दिया।
ये भी पढ़ें: स्कूल हादसे से कांप उठा झालावाड़, शिक्षा मंत्री ने बताया कांग्रेस सरकार का पाप
वोट का हक छिना जा रहा है- प्रमोद तिवारी
चुनाव आयोग द्वारा बिहार में कराए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि SIR एक साधारण चीज नहीं है ये लोकतंत्र की हत्या हो रही है। वोट का हक छीनने का काम हो रहा है इसलिए हम हर स्तर पर लड़ाई लोकतांत्रिक ढंग से जारी रखेंगे।
Election commission will conduct special intensive revision of voter list across country after bihar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
AIADMK के दोनों गुटों में घमासान जारी, डिंडीगुल ऑफिस में पुलिस ने जड़ा ताला, दफ्तरों पर कब्जे की लड़ाई जारी
May 18, 2026 | 12:24 PMनारियल बेचते-बेचते गाया गाना, गुरुग्राम के युवक की आवाज ने लोगों का जीता दिल
May 18, 2026 | 12:21 PMGold-Silver Rate: झटके के बाद संभला सराफा बाजार, रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब पहुंचे दाम! जानें लेटेस्ट रेट
May 18, 2026 | 12:15 PMगर्मी का असर: भंडारा में गहराया जल संकट! जलाशयों में बचा सिर्फ 28% पानी, प्रशासन की अपील; संभलकर करें जल उपयोग
May 18, 2026 | 12:14 PMछोटी कार, बड़ा धमाका, तंग गलियों और भारी ट्रैफिक के लिए बेस्ट हैं ये Budget Cars
May 18, 2026 | 12:13 PMMP Deputy CM Hospitalized: एमपी के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा अस्पताल में भर्ती, लू लगने के कारण बिगड़ी तबीयत
May 18, 2026 | 12:10 PMनागपुर में RSS मुख्यालय के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात; इलाके में मचा हड़कंप
May 18, 2026 | 12:10 PMवीडियो गैलरी

केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM














