- Hindi News »
- India »
- Efforts Are Being Made To Start Using Ethanol In Agricultural Construction Sector Equipment Nitin Gadkari
कृषि, निर्माण क्षेत्र के उपकरणों में इथेनॉल का उपयोग शुरू करने का कर रहे हैं प्रयास: नितिन गडकरी
- Written By: किर्तेश ढोबले

File Photo
पुणे/महाराष्ट्र: केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने इथेनॉल जैसे वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग की वकालत करते हुए शनिवार को कहा कि कृषि और निर्माण क्षेत्र के उपकरणों में इथेनॉल का उपयोग शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री गडकरी ने कहा कि ऊर्जा और बिजली के क्षेत्र की जरूरतों को पूरा करने के लिए देश हर साल 10 लाख करोड़ रुपये मूल्य के पेट्रोलियम उत्पादों का आयात करता है और अगले पांच वर्षों में यह मांग बढ़कर 25 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है, जिससे अर्थव्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
गडकरी पुणे के वसंतदादा चीनी संस्थान द्वारा राज्य स्तर पर आयोजित चीनी सम्मेलन-2022 को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘वैकल्पिक ईंधन ही भविष्य है। इलेक्ट्रिक स्कूटर, कार और बसों के बाद अब हमारे पास जल्दी ही इलेक्ट्रॉनिक ट्रैक्टर और ट्रक भी आ जाएंगे। मैं शीघ्र ही इन्हें सामने लाना जा रहा हूं।” उन्होंने कहा कि डीजल से संचालित होने वाले कृषि उपकरणों को अब पेट्रोल इंजन में बदलना चाहिए और फ्लेक्स इंजनों को इथेनॉल इंजनों में बदला जा सकता है। उन्होंने कहा कि निर्माण उपकरणों में भी इथेनॉल इंजन के प्रयास किये जा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर को अमृत भारत एक्सप्रेस कब? वाराणसी-अयोध्या के लिए सीधी ट्रेन की मांग, उत्तर भारतीय संगठन उठाएंगे मुद्दा
केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिलीं नासिक की महापौर, कुंभमेले और विकास निधि पर हुई बड़ी चर्चा
Nagpur: भूमि अधिग्रहण सलाहकार पर विवाद गहराया, कार्यकाल बढ़ाने से इनकार के बाद गडकरी के प्रकल्पों पर सवाल
Nagpur: 24×7 जलापूर्ति योजना पर गडकरी सख्त, सिर्फ आर्थिक नहीं; परफॉर्मेंस ऑडिट जरूरी
चीनी उत्पादन से इथेनॉल की ओर बढ़ने की जरूरत पर बल देते हुए मंत्री ने कहा, ‘‘ दुनिया में चीनी की मांग में वृद्धि अस्थायी है। जब कच्चे तेल का दाम 140 डॉलर प्रति बैरल हो जाता है ब्राजील गन्ने से इथेनॉल का उत्पादन करने लगता है और भारत से चीनी की मांग बढ़ जाती है । लेकिन जब कच्चे तेल का दाम घटकर 70-80 डॉलर हो जाता है तब ब्राजील चीनी का उत्पादन करने लगता है।”
गडकरी ने कहा, ‘‘हमने अपने देश में पेट्रोल में 20 फीसद इथेनॉल मिलाने का फैसला किया है। उस हिसाब से हमें 1000 करोड़ लीटर इथेनॉल की जरूरत होगी । हमारी चीनी फैक्टरियों की इतना ईंधन उत्पादन करने की क्षमता नहीं है। निकट भविष्य में गन्ने के दाम नहीं घटेंगे बल्कि चीनी का भाव घट सकता है। इसलिए यही समय है कि चीनी उद्योग इथेनॉल की ओर रूख करे। हमें पेट्रोलियम मंत्री से बात कर मार्ग ढूंढना होगा।”(एजेंसी)
Efforts are being made to start using ethanol in agricultural construction sector equipment nitin gadkari
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर के धामनगांव में भीषण आग, खेतों की आग ने लिया विकराल रूप, गांव में मचा हड़कंप; कई घर जलकर राख
May 03, 2026 | 09:22 AMMumbai Pune Expressway Missing Link: मिसिंग लिंक पर लगे जाम से छुटकारा, यात्रियों के लिए खोला रास्ता
May 03, 2026 | 09:13 AMMumbai HSC Result 2026: 90.08% छात्र-छात्राएं पास, लड़कियों ने फिर एक बार मारी छलांग
May 03, 2026 | 08:59 AMJyeshtha Month : ज्येष्ठ माह के पहले रविवार को कर लें ये काम, सूर्यदेव छप्पर फाड़ कर देंगे यश-वैभव!
May 03, 2026 | 08:57 AMनागपुर में सनसनी: नशे में धुत प्रेमी ने चाकू से प्रेमिका की हत्या, पुलिस हिरासत में आरोपी
May 03, 2026 | 08:52 AMदिल्ली के शहादरा में बड़ा हादसा, घर में लगा AC फटा, 9 लोगों की दर्दनाक मौत
May 03, 2026 | 08:46 AMUddhav Thackeray Slams Bachchu Kadu: महाराष्ट्र राजनीति गरमाई, बच्चू कडू को MLC टिकट पर उद्धव का तीखा हमला
May 03, 2026 | 08:45 AMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














