Uddhav Thackeray Slams Bachchu Kadu: महाराष्ट्र राजनीति गरमाई, बच्चू कडू को MLC टिकट पर उद्धव का तीखा हमला

Uddhav Thackeray Slams Bachchu Kadu News: बच्चू कडू के संगठन के शिंदे गुट में विलय और विधान परिषद उम्मीदवारी मिलने पर उद्धव ठाकरे ने तीखी प्रतिक्रिया दी।
Uddhav Thackeray Slams Bachchu Kadu Shinde MLC Merger
उद्धव ठाकरे बच्चू कडू विवाद (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Uddhav Thackeray Slams Bachchu Kadu Shinde MLC Merger: प्रहार संगठन के प्रमुख बच्चू कडू के संगठन के शिवसेना (शिंदे गुट) में विलय और उन्हें विधान परिषद की उम्मीदवारी मिलने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है।

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बच्चू कडू के इस फैसले पर तीखा हमला बोला है और इसे उनका 'राजनीतिक आत्मसमर्पण' करार दिया है। साथ ही उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर भी निशाना साधा। उद्धव ने कहा कि अमरावती क्षेत्र में लंबे समय तक विधायक और मंत्री रहे बच्चू कडू ने खुद को शिंदे गुट में विलय कर 'जिंदा समाधि' ले ली है।

उद्धव का तीखा हमला

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इस 'समाधि समारोह' में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और बच्चू कडू के समर्थक मौजूद थे और इसके बाद शिंदे ने उन्हें विधान परिषद की उम्मीदवारी देकर उनके राजनीतिक सफर को नया जीवन दिया।

जनता के सामने आया असली चेहरा उद्धव ठाकरे

उद्धव ठाकरे ने आगे कहा कि विधानसभा चुनाव हारने के बाद बच्चू कडू 'पानी से बाहर निकली मछली की तरह तड़पते' दिखाई दे रहे थे। किसान, दिव्यांग और वंचितों के मुद्दों पर संघर्ष करने वाले कडू ने सत्ता परिवर्तन के बाद अपना रुख बदल लिया।

कडू के मंत्री रहने के बाद भी गिरी थी सरकार

उन्होंने आरोप लगाया कि उनके मुख्यमंत्री रहने के दौरान कडू मंत्री रहने के बावजूद जब सरकार गिरी, तो बच्चू कडू शिंदे खेमे के साथ सूरत, गुवाहाटी और गोवा की 'राजनीतिक यात्रा पर चले गए और सत्ता के करीब बने रहे। इससे जनता के सामने उनका असली चेहरा उजागर हो गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com