-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Ed Summons Tmc Mp Abhishek Banerjee Ends Four Hour Questioning Of Rujira
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को ED ने भेजा समन, रुजिरा से चार घंटे की पूछताछ खत्म
- Written By: शुभम सोनडवले

कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को समन भेजा है। ED ने उन्हें शिक्षक भर्ती घोटाले मामले में 13 जून को पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले अभिषेक की पत्नी रुजिरा बनर्जी से ED ने कोयला चोरी मामले में करीब चार घंटे पूछताछ की।
अधिकारियों ने बताया कि जांचकर्ताओं के पास रुजिरा से पूछताछ के लिए तीन पृष्ठों की एक प्रश्नावली थी। रुजिरा दोपहर करीब 12.40 बजे सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित ED के दफ्तर पहुंचीं। ED के एक अधिकारी ने बताया, “उनसे विदेशी बैंकों में कुछ खातों के बारे में पूछताछ की गई। उनका बयान दर्ज किया गया।”
The Enforcement Directorate (ED) summons TMC National General Secretary and MP Abhishek Banerjee on 13th June in connection with the ongoing Teacher recruitment scam. (File pic) pic.twitter.com/6lj3o0h0BF — ANI (@ANI) June 8, 2023
रुजिरा से ED के अधिकारियों द्वारा पूछताछ किये जाने के बारे में पूछे जाने पर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा, “रहने दीजिए, यह मेरा पारिवारिक मामला है और मैं इस बारे में नहीं बोलना चाहती। रुजिरा परिपक्व महिला है। जरूरत पड़ने पर वह इस बारे में बात करेगी।”
रुजिरा को सोमवार को कोलकाता हवाई अड्डे पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जाने वाली उड़ान में सवार होने से रोक दिया गया था। रुजिरा के साथ उनके दोनों बच्चे भी थे। उन्हें आठ जून को सुबह 11 बजे ED के समक्ष पेश होने का नोटिस थमाया गया था। हालांकि, वह अपने वकील के साथ दोपहर करीब 12.40 बजे सीजीओ कॉम्प्लेक्स पहुंचीं। वह पूछताछ के बाद ED के दफ्तर से शाम के करीब चार बजकर 20 मिनट पर निकली। मुख्यमंत्री के भतीजे अभिषेक ने आरोप लगाया कि उनके परिवार को परेशान करने का मकसद पश्चिम बंगाल में होने वाले पंचायत चुनाव से पहले उनके जनसंपर्क अभियान को रोकना है।
सम्बंधित ख़बरें
अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, ‘सेवाश्रय हेल्थ कैंप’ मामले में दूसरी FIR दर्ज; कई नेता बने आरोपी
टीएमसी के तीन बैंक खातों की जांच शुरू, जबरन वसूली और अवैध कमीशन का लगा आरोप
Jahangir Khan: टीएमसी नेता की पत्नी ने रची थी ‘जेल ब्रेक’ की साजिश! फालता थाना घेराव मामले में FIR दर्ज
TMC Crisis: फर्जी हस्ताक्षर मामले में CID के सामने पेश हुए अभिषेक बनर्जी, दोबारा हुई पूछताछ
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सीजीओ कॉम्प्लेक्स में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और ED, दोनों ही एजेंसियां कोयला चोरी मामले में पहले भी रुजिरा से पूछताछ कर चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ईस्टर्न कोलफील्ड्स की बंद पड़ी खदानों से कोयला के अवैध खनन के आरोपों की जांच कर रही है। इस अवैध खनन के जरिये हजारों करोड़ रुपये के कोयले की चोरी किये जाने का आरोप है। ED मामले से जुड़े धन के लेन-देन की जांच कर रही है।
टीएमसी ने आरोप लगाया कि ED की कार्रवाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राजनीतिक प्रतिशोध है। राज्य में सत्तारूढ़ दल टीएमसी की प्रदेश इकाई के महासचिव कुणाल घोष ने कहा, “जब भी अभिषेक बनर्जी को तलब किया गया, उन्होंने सहयोग किया। लेकिन जिस तरह से उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है वह शर्मनाक है। यह और कुछ नहीं, बल्कि भाजपा का राजनीतिक प्रतिशोध है।”
उन्होंने दावा किया, “भाजपा पंचायत चुनावों से पहले टीएमसी के नबोजोवार अभियान से डरी हुई है और वह (ओडिशा) रेल हादसे से ध्यान भी भटकाना चाहती है।” वहीं, भाजपा की राज्य इकाई ने कहा कि सीबीआई और ED स्वतंत्र एजेंसी है और किसी राजनीतिक प्रभाव में नहीं हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, “भाजपा का जांच से कोई लेना-देना नहीं है। आरोप बेबुनियाद हैं और यदि उन्हें कोई शिकायत है तो उन्हें अदालत का रुख करने दीजिए।” (एजेंसी इनपुट के साथ)
Ed summons tmc mp abhishek banerjee ends four hour questioning of rujira
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEआज की ताजा खबर 05 अगस्त: NCP (अजित पवार गुट) कांग्रेस के खिलाफ मुंबई के दादर में मार्च निकालेगा
Aug 05, 2026 | 06:31 AMGenelia D Souza Birthday: शादी के एक महीने बाद फूट-फूटकर रोई थीं जेनेलिया डिसूजा, वजह जान हंस पड़ेंगे आप
Aug 05, 2026 | 06:30 AMBirthday Horoscope: 5 अगस्त को जन्मे बच्चे होंगे बुद्धिमान और संस्कारी, जानें कैसा रहेगा आज का जन्मदिन राशिफल
Aug 05, 2026 | 06:15 AMKajol Devgan Birthday: जब DDLJ को बताया था टपोरी! जानिए काजोल से जुड़े कुछ ऐसे किस्से, जो कम ही लोग जानते हैं
Aug 05, 2026 | 06:00 AMEV चार्जिंग में भारत की बड़ी छलांग, अब बिजली नहीं, एथेनॉल से चार्ज होंगी इलेक्ट्रिक गाड़ियां
Aug 05, 2026 | 06:00 AMFire-Boltt की स्मार्टफोन मार्केट में धमाकेदार एंट्री, 25 अगस्त को लॉन्च होगा पहला Boltt Phone
Aug 05, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal: मेष को कोर्ट में सफलता, कन्या को प्रतियोगी परीक्षा में जीत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Aug 05, 2026 | 12:15 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














