नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने दशहरा (Dussehra) के अवसर पर द्वारका सेक्टर 10 (Dwarka Sector 10) में ‘रावण दहन’ किया। पीएम ने धनुष बाण चलाकर रावण का दहन किया। इस दौरान मौजूद लोगों ने ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए।
उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा जनता को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, “मैं समस्त भारतवासियों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं देता हूं। ये पर्व अन्याय पर न्याय की विजय पर्व है। ये अत्याचारी रावण पर भगवान श्री राम के विजय का पर्व है। हम इसी भावना के साथ हर वर्ष रावण दहन करते हैं। ये पर्व हमारे लिए संकल्पों का पर्व है, अपने संकल्पों को दोहराने का पर्व है।”
#WATCH दिल्ली: दशहरे के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में द्वारका सेक्टर 10 में ‘रावण दहन’ किया गया। https://t.co/QmbCl2EdIf pic.twitter.com/NL8nqYvJ4P
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 24, 2023
उन्होंने कहा, “इस बार हम विजयादशमी तब मना रहे हैं, जब चंद्रमा पर हमारी विजय को 2 महीने पूरे हुए हैं। विजयादशमी पर शस्त्र पूजा का भी विधान है। भारत की धरती पर शस्त्रों की पूजा किसी भूमि पर आधिपत्य नहीं, बल्कि उसकी रक्षा के लिए की जाती है।”
पीएम मोदी ने आगे कहा, “राम मंदिर में भगवान राम के विराजमान होने में बस कुछ ही महीने बचे हुए हैं भगवान श्री राम आने ही वाले हैं। राम के आने के उत्सव की शुरुआत तो विजयादशमी से ही शुरू हो गई थी।” उन्होंने कहा, “हमें ध्यान रखना है कि आज रावण का धहन सिर्फ पुतले का धहन न हो। ये दहन हो हर उस विकृति का जिस कारण से समाज का आपसी सौहार्द बिगड़ता है। ये दहन हो उन शक्तियों का जो जातिवाद और क्षेत्रवाद के नाम पर मां भारती को बांटने का प्रयास करती हैं। ये दहन हो उन विचारों का जिनमें भारत का विकास नहीं स्वार्थ की सिद्धि निहित है।”
वहीं, देश के विभिन्न हिस्सों में भी रावण का दहन किया गया। दिल्ली में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी लाल किला मैदान में आयोजित ‘रावण दहन’ कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने धनुष बाण से रावण का दहन किया।
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी लाल किला मैदान में आयोजित 'रावण दहन' कार्यक्रम में शामिल हुईं। pic.twitter.com/jhsAT2qafc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 24, 2023
पंजाब के होशियारपुर में मुख्यमंत्री भगवंत मान विजयादशमी के अवसर पर ‘रावण दहन’ कार्यक्रम में शामिल हुए।
#WATCH होशियारपुर (पंजाब): मुख्यमंत्री भगवंत मान विजयादशमी के अवसर पर 'रावण दहन' कार्यक्रम में शामिल हुए। pic.twitter.com/KU9Hx8aL0R
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 24, 2023
बिहार की राजधानी पटना में रावण दहन हुआ। इस कर्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री नितीश कुमार RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के साथ ‘रावण दहन’ कार्यक्रम में शामिल हुए।
#WATCH पटना (बिहार): विजयादशमी के अवसर पर 'रावण दहन' किया गया। pic.twitter.com/ktemR2Bsot
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 24, 2023
#WATCH पटना: विजयदशमी के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के साथ 'रावण दहन' कार्यक्रम में शामिल हुए। pic.twitter.com/LxTIMXzOBJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 24, 2023
लद्दाख के लेह के पोलो ग्राउंड में ‘रावण दहन’ किया गया।
#WATCH लद्दाख: दशहरा के अवसर पर लेह के पोलो ग्राउंड में 'रावण दहन' किया गया। pic.twitter.com/gIJctOdo4f
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 24, 2023
जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में भी ‘रावण दहन’ किया गया। इस दौरान लोगों में खुशी देखी गई।
#WATCH श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर): विजयदशमी के अवसर पर 'रावण दहन' किया गया। pic.twitter.com/twYQMcOyZF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 24, 2023
उत्तराखंड: दशहरा के अवसर पर देहरादून के परेड ग्राउंड में 12 चरणों में 131 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी भाग लिया।
#WATCH उत्तराखंड: दशहरा के अवसर पर देहरादून के परेड ग्राउंड में 12 चरणों में 131 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। pic.twitter.com/dRqw0HLQ72
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 24, 2023
#WATCH देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विजयदशमी के अवसर पर परेड ग्राउंड में आयोजित 'रावण दहन' में शामिल हुए। pic.twitter.com/O6451LeoDQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 24, 2023
राजस्थान के जोधपुर में भी रावण दहन हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मौजूद थे।
#WATCH जोधपुर (राजस्थान): मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विजयादशमी के अवसर पर 'रावण दहन' कार्यक्रम में शामिल हुए। pic.twitter.com/csuOrWLD24
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 24, 2023
रायपुर में रावण दहन हुआ। इस कर्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विजयदशमी के अवसर पर ‘रावण दहन’ में शामिल हुए। बघेल ने कहा, “सभी को इस अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं। ये अवसर असत्य पर सत्य और अंधकार पर प्रकाश की जीत का है। हम सब बुराई, अन्याय और अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ें, यही दशहरा उत्सव का संदेश है।”
#WATCH रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विजयदशमी के अवसर पर 'रावण दहन' में शामिल हुए। pic.twitter.com/vTUEPeF1fl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 24, 2023
विजयादशमी के अवसर पर हरियाणा के पंचकुला में ‘रावण दहन’ किया गया।
#WATCH हरियाणा: विजयादशमी के अवसर पर पंचकुला में 'रावण दहन' किया गया। pic.twitter.com/sFMyEOyUIX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 24, 2023