-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Dr Suresh Havare Ram Mandir Trust Ceo Selection Committee Amravati
डॉ. सुरेश हावरे बनेंगे राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO? अमरावती से है खास नाता, जानें कौन है ये दिग्गज साइंटिस्ट
- Written By: केतकी मोडक
Ram Mandir Trust: अमरावती के वैज्ञानिक डॉ. सुरेश हावरे को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन समिति में शामिल किया गया है। पोखरण परीक्षण का हिस्सा रहे डॉ. हावरे पूर्व में शिर्डी संस्थान के अध्यक्ष भी रहे हैं।

श्रीराम जन्मभूमि मुख्य कार्यकारी अधिकारी चयन के लिए डॉ सुरेश हावरे प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स -AI)
Dr Suresh Havare Ram Mandir Trust: रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के चयन के लिए 3 सदस्यीय समिति बनाई है। इस समिति में अंजनगांव सुर्जी के समीप स्थित पथरोट गांव के निवासी एवं प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. सुरेश हावरे का चयन किया गया है। इस खबर से अमरावती जिले में खुशी का माहौल है और इसे जिले के लिए गौरव का क्षण माना जा रहा है। हावरे परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार इस पद पर सुरेश हावरे का चयन होने की पूरी संभावना व्यक्त की गई है।
किसान परिवार में जन्मे डॉ. हावरे ने प्रारंभिक शिक्षा पथरोट और आसपास के विद्यालयों में प्राप्त की, जबकि उच्च शिक्षा के लिए मुंबई जाकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद वे भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) में वैज्ञानिक रहे। वर्ष 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षण अभियान में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बाद में उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर कई राष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वे पूर्व में साईं बाबा संस्थान, शिर्डी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं तथा वर्तमान में अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सदस्य हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि सीईओ की चयन समिति में उनका चयन प्रशासनिक क्षमता, पारदर्शी कार्यशैली और राष्ट्रीय स्तर के अनुभव को देखते हुए किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे में भारी बारिश से बेपटरी हुआ सड़क परिवहन: मालशेज और कसारा घाट में लैंडस्लाइड, घोड़बंदर रोड पर लगा महाजाम
नवी मुंबई हिट एंड रन: तलोजा में तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक कार ने 10 को रौंदा, 2 की मौत, 8 घायल
Fasal Bima Yojana: धोखाधड़ी या गलत जानकारी देने वाले किसानों पर लगेगा 5 साल का बैन, 31 जुलाई आखिरी तारीख
पुणे में आषाढ़ी वारी की हाईटेक सुरक्षा: 226 AI कैमरे, 28 फेस रिकग्निशन सिस्टम, 8,500 पुलिसकर्मी तैनात
स्व. दादासाहेब हावरे के संघर्ष का सम्मान
दादासाहेब हावरे चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष सुधाकर हावरे ने कहा है कि रामजन्मभूमि आंदोलन में सक्रिय कारसेवक रहे स्व. दादासाहेब हावरे ने राम मंदिर निर्माण के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया था। आज उनके पुत्र डॉ. सुरेश हावरे की श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चयन समिति में चयन उनके संघर्ष, समर्पण और तपस्या का सम्मान माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें:- कम विजिबिलिटी से बदला रूट, दिल्ली-भोपाल फ्लाइट नागपुर डायवर्ट, इंडिगो ने 25 मिनट लगाए चक्कर
राम मंदिर आंदोलन से जुड़ा रहा परिवार
डॉ. सुरेश हावरे के पिता स्व. दादासाहेब हावरे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के समर्पित कार्यकर्ता थे और राम मंदिर आंदोलन में कारसेवक के रूप में सक्रिय रहे। हावरे परिवार लंबे समय से सामाजिक कार्यों के साथ जुड़ा हुआ है। उनका परिवार मुंबई के वाशी में नामांकित बिल्डर के तौर पर आज भी कार्यरत है।
Dr suresh havare ram mandir trust ceo selection committee amravati
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
डॉ. सुरेश हावरे बनेंगे राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO? अमरावती से है खास नाता, जानें कौन है ये दिग्गज साइंटिस्ट
Jul 08, 2026 | 09:44 AMखंडवा : सोशल मीडिया पर पुलिस को चुनौती देने वाला अमन लाला गिरफ्तार, पुलिस ने बीच बाजार में निकाला जुलूस
Jul 08, 2026 | 09:44 AMShare Market: शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट, 400 अंक तक टूटा संसेक्स; मिडिल ईस्ट में टेंशन से सहमा बाजार
Jul 08, 2026 | 09:41 AMNPS New Rules: सरकार ने पेंशन नियमों में किया बड़ा बदलाव, कर्मचारियों को मिले दो नए निवेश विकल्प
Jul 08, 2026 | 09:34 AM8 जुलाई का इतिहास: ज्योति बसु और सौरव गांगुली से जुड़ा है यह खास दिन
Jul 08, 2026 | 09:24 AMठाणे में भारी बारिश से बेपटरी हुआ सड़क परिवहन: मालशेज और कसारा घाट में लैंडस्लाइड, घोड़बंदर रोड पर लगा महाजाम
Jul 08, 2026 | 09:23 AMउमरिया में जोहिला बांध के दो गेट खुले, पानी का अद्भुत नजारा देखने उमड़ी भीड़, पुलिस-प्रशासन अलर्ट
Jul 08, 2026 | 09:21 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM













