-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Dk Shivkumar Calls Lok Sabha Election Results A Warning For Congress
कांग्रेस के लिए चेतावनी है लोकसभा चुनाव परिणाम, जानिए ऐसा क्यों बोले डीके शिवकुमार?
- Written By: अभिषेक सिंह
कर्नाटक के डिप्टी सीएम और राज्य कर्नाटक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों को कांग्रेस के लिए चेतावनी बताया है। उन्होंने कर्नाटक में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर यह बात कही है।

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (सोर्स-एएनआई)
बेंगलुरू: कर्नाटक के डिप्टी सीएम और राज्य कर्नाटक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों को कांग्रेस के लिए चेतावनी बताया है। उन्होंने कर्नाटक में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर यह बात कही है।
कर्नाटक में लोकसभा चुनाव परिणाम को कांग्रेस के लिए एक ‘चेतावनी’ करार देते हुए, पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख डी.के. शिवकुमार ने सोमवार को संकेत दिया कि राज्य में सत्तारूढ़ दल उम्मीद से कम रहे प्रदर्शन के कारणों को पता लगाने में जुटा हुआ है। उप-मुख्यमंत्री ने हालिया लोकसभा चुनाव में जो भी कमियां रहीं, उन्हें दूर करने की जरूरत पर भी जोर दिया। उन्होंने पार्टी के नेताओं से कांग्रेस के प्रदर्शन के बारे में मीडिया के समक्ष नहीं बोलने और किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराने को भी कहा।
एनडीए के मुकाबले कमज़ोर रही कांग्रेस
लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए को कर्नाटक की 28 सीटों में से 19 पर जीत मिली है। जिसमें से भाजपा को 17 और जनता दल (सेक्युलर) को दो सीटें हासिल हुई हैं। अपनी सरकार की ‘गारंटी’ योजनाओं का चुनावी लाभ हासिल करने की कोशिश कर रही कांग्रेस को नौ सीट पर जीत मिली। जो कि एनडीए के प्रदर्शन के मुकाबले करीब आधा है।
सम्बंधित ख़बरें
कावेरी कंपनी की साइट पर बड़ा हादसा: खदान में 100 फीट ऊपर से गिरा विशाल पत्थर, 9 मजदूरों की मौके पर मौत
RSS पर टिप्पणी पड़ी भारी, प्रियांक खरगे और मोहम्मद नलपाड को कोर्ट का समन; 21 जुलाई तक मांगा जवाब
कर्नाटक MLC चुनाव में ‘गद्दारी’ करने वालों की अब खैर नहीं, मंदिर में होगा BJP विधायकों का लाइ डिटेक्टर टेस्ट!
तुम लोग निकम्मे हो… DK शिवकुमार के समर्थकों पर बरसे खरगे, बोले- वीडियो फुटेज देख होगी कार्रवाई
डीके करेंगे ग़लतियों की समीक्षा
शिवकुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम बैठकें बुला रहे हैं और चर्चा कर रहे हैं। आज हमने बेंगलुरु शहर पर चर्चा करने के लिए बैठक बुलाई है। अन्य स्थानों के लिए भी हम तिथियां तय करेंगे। हमें यह पड़ताल करने और समीक्षा करने की आवश्यकता है कि हमने कहां गलती की है। आगे उन्होंने कहा कि लोगों ने हमें चेतावनी दी है। हमें भविष्य में सावधान रहने की जरूरत होगी। कम से कम अब हमें महसूस करना होगा कि क्या गलत हुआ? और हमें इसमें सुधार करना चाहिए।
कम हुए हैं हमारे वोट: शिवकुमार
शिवकुमार ने पार्टी के 14-15 सीट जीत लेने के प्रति आश्वस्त रहने का दावा करते हुए कहा कि हम इसमें नाकाम रहे। लोगों ने अपना फैसला दे दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी को अपने कई नेताओं के गृह क्षेत्र में वोट नहीं मिले हैं। हम इसकी पड़ताल कर रहे हैं कि ऐसा क्यों हुआ। इसके कई कारण हो सकते हैं, लेकिन हार तो हार होती है। हमें यह स्वीकार करना होगा कि हमारे वोट कम हुए हैं।
Dk shivkumar calls lok sabha election results a warning for congress
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PM10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
Jul 02, 2026 | 03:06 PMउत्तर नागपुर के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार पर विधानसभा में गरजे नितिन राऊत; विकास कार्य के लिए मांगा 550 करोड़
Jul 02, 2026 | 03:05 PMकल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
Jul 02, 2026 | 02:56 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














