पानी के लिए तरसते रहेगा पाकिस्तान…सीजफायर के बावजूद भारत ने नहीं हटाई कोई पाबंदी, पड़ोसी मुल्क ने भी बरकरार रखी ये सख्ती
सीजफायर के बावजूद पाकिस्तान पर भारत द्वारा लगाए गए सभी प्रतिबंध अभी भी लागू हैं। जिसमें इनमें सिंधु जल संधि, पाकिस्तानियों पर वीजा बैन और सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रतिबंध जैसे कई फैसले शामिल हैं।
- Written By: मृणाल पाठक
भारत ने पाकिस्तान पर से कोई पाबंदियां नहीं हटाई
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। पहले तो भारत ने पाकिस्तान पर सिंधु जल संधि समेत कई चीजों पर रोक लगाई थी। उसके बाद पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत जोरदार हमला किया। जिसके बाद पड़ोसी मुल्क की हालत खराब हो गई। हालांकि, दोनों देशों ने सीजफायर पर सहमति जताई है, लेकिन अभी भी भारत ने सभी पाबंदियों को बरकरार रखा है।
दरअसल, सीजफायर के बावजूद भारत द्वारा लगाए गए सभी प्रतिबंध अभी भी लागू हैं। जिसमें इनमें सिंधु जल संधि, पाकिस्तानियों पर वीजा बैन और सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रतिबंध जैसे कई फैसले शामिल हैं। हालांकि, पाकिस्तान ने भी अपने किसी फैसले में कोई बदलाव नहीं किया है। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वो बड़े फैसले…
पाकिस्तान को तरसा देगा भारत
1. अटारी-वाघा सीमा बंद
अटारी-वाघा सीमा अभी तक नहीं खोली गई है। इस बारे में भी कोई बयान नहीं आया है और न ही कोई बैठक हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
चौथी बार अस्पताल पहुंचे इमरान खान: सरकारी अस्पताल के इलाज से PTI नाखुश, निजी डॉक्टरों की देखरेख पर अड़ी पार्टी
Afghanistan: कुनार में पाकिस्तान का भीषण हवाई हमला: यूनिवर्सिटी और घरों को बनाया निशाना, 7 की मौत और 75 घायल
Pakistan HIV Cases: पाकिस्तान में सीरिंज के दोबारा इस्तेमाल से बच्चे HIV संक्रमित, ग्लोबल फंड करेगी जांच
हाफिज सईद का दायां हाथ शेख यूसुफ ढेर! आतंकी भर्ती नेटवर्क का मास्टरमाइंड अब खत्म
2. सार्क वीजा छूट रद्द
पहलगाम अटैक के बाद से ही सार्क वीजा छूट रद्द है। संघर्ष विराम की घोषणा में इसका कोई जिक्र नहीं था।
3. पाक उच्चायोग सलाहकारों की वापसी
भारत सरकार ने सैन्य सलाहकारों की फिर से तैनाती पर भी कोई आदेश जारी नहीं किया है।
4. सिंधु जल संधि पर रोक
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने 10 मई को शाम 5:30 बजे भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर विराम की घोषणा की। हालांकि, इस दौरान उन्होंने सिंधु जल संधि के बारे में कोई बात नहीं की। साथ ही भारत सरकार की तरफ से भी अभी तक इस पर कोई बयान या आदेश नहीं आया है।
बगलिहार बांध के सभी गेट बंद
5. उच्चायोग में कर्मचारियों की संख्या घटाकर 30 करना
ये फैसले कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी यानी CCS की बैठक में लिए गए। फिलहाल CCS की बैठक अभी तक नहीं हुई है।
6. पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर बैन
भारत सरकार की ओर से प्रतिबंध हटाने के लिए अभी तक कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।
7. पाक सेलिब्रिटीज के सोशल मीडिया बैन
पाकिस्तानी हस्तियों के सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रतिबंध अभी भी लागू है। सरकार ने इस बारे में अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।
8. पाकिस्तानी ओटीटी कंटेंट पर प्रतिबंध
सरकार ने पाकिस्तानी ओटीटी कंटेंट पर प्रतिबंध हटाने के बारे में अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।
9. पाकिस्तानी जहाजों की आवाजाही पर रोक
पाकिस्तानी जहाजों की आवाजाही फिर से शुरू करने के बारे में शिपिंग महानिदेशक (डीजीएस) की ओर से कोई आदेश नहीं मिला है।
10. प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष आयात
आयात फिर से शुरू करने के बारे में भारत सरकार फिलहाल क्या विचार कर रही है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, अभी ये बंद ही है।
पाकिस्तान ने भी लगाए कई रोक
इतना ही नहीं, भारत द्वारा लगाई गई इन पाबंदियों के अलावा पाकिस्तान ने भी भारत के खिलाफ कुछ कड़े फैसले लिए थे, जो सीजफायर के बावजूद कायम है। पड़ोसियों ने भी उन प्रतिबंध पर कोई फैसला नहीं लिया है। तो चलिए जानते हैं वो प्रतिबंध क्या है…
1. शिमला समेत सभी द्विपक्षीय समझौतों पर प्रतिबंध
भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम की शर्तें अभी तय नहीं हुई हैं। द्विपक्षीय समझौतों को जारी रखने के बारे में पाकिस्तान की ओर से कोई बयान नहीं आया है।
2. वाघा बॉर्डर बंद
वाघा बॉर्डर अभी नहीं खोला गया है। दोनों देशों के बीच बातचीत के बाद इस पर फैसला लिया जा सकता है।
वाघा बॉर्डर बंद
3. सार्क वीजा रद्द
सार्क वीजा अभी शुरू नहीं हुआ है। न ही निलंबन हटाने के बारे में पाकिस्तान की ओर से कोई बयान आया है।
4. उच्चायोग से सैन्य सलाहकारों की वापसी
पाकिस्तान ने अभी तक सैन्य सलाहकारों की वापसी के आदेश जारी नहीं किए हैं।
5. उच्चायोग में स्टाफ घटाकर 30 किया गया
भारत की कॉपी करते हुए पाकिस्तान ने भी उच्चायोग में कर्मचारियों की संख्या घटाकर 30 कर दी थी। ये सभी फैसले राष्ट्रीय सुरक्षा समिति यानी एनसीएस की बैठक में लिए गए। अभी तक ऐसी कोई बैठक नहीं हुई है और न ही कोई आधिकारिक बयान आया है।
6. भारत के लिए पाक हवाई क्षेत्र बंद
पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र अभी भी भारत के लिए बंद है। पाकिस्तान ने इस पर कोई बयान नहीं दिया है कि इसे कब खोला जा सकता है।
7. प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष व्यापार बंद
भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार फिलहाल बंद है। पाकिस्तान ने अभी तक इसे बहाल करने के आदेश जारी नहीं किए हैं।
झूठा है पाकिस्तान…PAK सेना का कबूलनामा, हिरासत में नहीं कोई भारतीय पायलट, एक विमान को हुआ नुकसान
सीजफायर पर सहमति
जानकारी के लिए बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। जिसके बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाते हुए पाकिस्तान के खिलाफ कई बैन लगाए, साथ ही ऑपरेशन सिंदूर के तहत उसके 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया। जिससे पाकिस्तान बौखला गया और भारत पर हमला करना शुरू कर दिया। हालांकि, भारतीय सेना ने उसे मुंहतोड़ जवाब दिया और दुश्मनों को बर्बाद कर दिया। जिसके बाद अमेरिका के हस्तक्षेप से सीजफायर पर मंजूरी हुई।
