-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Pakistan Army Confesses No Indian Pilot In Custody Also One Pak Plane Was Damaged
झूठा है पाकिस्तान…PAK सेना का कबूलनामा, हिरासत में नहीं कोई भारतीय पायलट, एक विमान को हुआ नुकसान
- Written By: मृणाल पाठक
झूठ बोलने में माहिर पाकिस्तान ने आखिरकार ये कबूल कर ही लिया कि भारत का कोई भी पायलट उनके हिरासत में नहीं है। पाकिस्तान सेना ने प्रेस कॉफ्रेंस के जरिए ये बताया कि उनके एक विमान को नुकसान पहुंचा है।

पाकिस्तानी सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस (सोर्स- सोशल मीडिया)
Pakistan On Operation Sindoor: 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया था। इस ऑपरेशन में 100 आतंकी मारे गए थे। जिसमें पुलवामा हमले से जुड़े यूसुफ अजहर, अब्दुल मलिक रऊफ और मुदस्सिर अहमद शामिल थे। इसी बीच अब पाकिस्तान का झूठ दुनिया के सामने भी आ गया है।
दरअसल, रविवार देर रात पाकिस्तान की नौसेना, वायुसेना और सेना के अधिकारियों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें कई बड़े खुलासे हुए। उन्होंने माना है कि भारत के साथ झड़प में उसका एक विमान क्षतिग्रस्त हुआ है। हालांकि, पाकिस्तान ने यह जानकारी नहीं दी है कि कौन सा विमान क्षतिग्रस्त हुआ है। साथ ही इस बात को भी कबूल किया है कि उन्होंने किसी भी भारतीय पायलट को हिरासत में नहीं लिया है।
कोई भारतीय पायलट हिरासत में नहीं
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पाक सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा, पाकिस्तान के एक विमान को मामूली नुकसान पहुंचा है। हम इसके बारे में विस्तृत जानकारी साझा नहीं कर सकते। वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या कोई भारतीय पायलट उनकी हिरासत में है, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान की हिरासत में कोई भी भारतीय पायलट नहीं है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सभी खबरें महज अफवाहें हैं, जो सोशल मीडिया पर फैल रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
एक व्यक्ति भी जीवित बचा तब भी… पाक सेना की गोलीबारी के बीच JAAC का बड़ा ऐलान, 48 घंटे में 31 की मौत
PoK चुनाव में जीत के बाद मरियम का बिलावल पर तंज, बोलीं- रोने-धोने से नहीं बदलेगा जनादेश; हार स्वीकार करे PPP
PoK भारत का अभिन्न हिस्सा…पीओके में चुनाव पर भारत सख्त, MEA बोला- अवैध कब्जे को वैध दिखाने की कोशिश
पाकिस्तान में कप्तानी को लेकर रार! टेस्ट कप्तान बनते ही बाबर ने PCB के सामने रखी बड़ी शर्त, शाहीन का पत्ता कट
ऑपरेशन सिंदूर ने किया पाक को तबाह
पाक सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने दावा किया कि उनकी सैन्य कार्रवाई ‘सटीक, संतुलित और संयमित’ थी। साथ ही यब भी दावा किया है कि भारत द्वारा की गई कार्रवाई के जवाब में पाकिस्तान ने 26 भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला किया। जिसमें वायुसेना और एयरबेस शामिल थे।
भारत के इन ठिकानों पर किया हमाल
पाकिस्तान सेना की मानें तो सूरतगढ़, सिरसा, बठिंडा, बरनाला, भुज, नलिया, अधमपुर, हलवारा, जम्मू, अवंतीपुरा, श्रीनगर, उधमपुर, मामून, अंबाला और पठानकोट स्थित भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला किया गया। इसके साथ ही ब्यास और नगरोटा स्थित ब्रह्मोस मिसाइल भंडारण केंद्रों को भी निशाना बनाया गया।
आंतकियों के जनाजे में पाक सेना
वहीं, भारतीय सेना ऑपरेशन सिंदूर के तहत लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के खालिद उर्फ अबू अकाशा, मुदस्सर खादयान, मोहम्मद रसम खान और हाफिज मोहम्मद जमील सहित 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराने में सफल रही है। हालांकि, इन आतंकियों के जनाजों में पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों की मौजूदगी ने एक बार फिर पाकिस्तान की भूमिका को उजागर कर दिया है।
पाकिस्तान ने पकड़ लिए थे पैर, घबराकर अमेरिका ने परमाणु हमले की आशंका से कराई मध्यस्थता
आज होगी DGMO की बैठक
जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान के डीजीएमओ के आग्रह पर भारत ने 10 मई की शाम 5 बजे से युद्धविराम के लिए सहमति जताई। हालांकि, भारत ने ये बात साफ कर दी है कि किसी भी तरह के हमले को अब युद्ध की श्रेणी में ही माना जाएगा, साथ ही सिंधु जल संधि भी स्थगित रहेगी। आज 12 मई को दोनों देशों के बीच डीजीएमओ स्तर की बातचीत होने वाली है।
Pakistan army confesses no indian pilot in custody also one pak plane was damaged
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जंतर-मंतर पर फिर जुटने लगे छात्र…दिल्ली पुलिस के फूले हाथ-पांव! प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी इंतजाम
Jul 29, 2026 | 07:31 PMभोपाल किसान आंदोलन: प्रदर्शनकारियों ने बस खिसकाई, बीच में दीवार बनकर खड़ी रहीं ACP मोनिका शुक्ला- देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:24 PMआगरा में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते गहरे पानी में गईं दो सगी बहनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
Jul 29, 2026 | 07:20 PMएंटी पेपर लीक बिल पास होने पर अमित शाह ने छात्रों को दी बधाई, बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
Jul 29, 2026 | 07:15 PMराज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PMरील हटाई तो भी होगी कार्रवाई! सोशल मीडिया पर क्रिमिनल्स का महिमामंडन करने वालों पर साइबर पुलिस का शिकंजा
Jul 29, 2026 | 07:04 PMहाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बालिगों को अपनी पसंद से शादी करने का अधिकार, पुलिस दखल नहीं दे सकती
Jul 29, 2026 | 07:02 PMवीडियो गैलरी

भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM














