- Hindi News »
- India »
- Demand For Ban On Contesting Elections Of Those Accused Of Serious Crimes Supreme Court Will Hear Today
गंभीर अपराध के आरोपितों के चुनाव लड़ने पर लगेगी रोक! आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
Supreme Court : आज सुप्रीम कोर्ट उस याचिका पर सुनवाई करेगा जिसमें गंभीर अपराधों के आरोपी उम्मीदवारों पर चुनाव लड़ने से रोक लगाने की मांग की गई है।
- Written By: राहुल गोस्वामी

देश का सर्वोच्च न्यायालय
नयी दिल्ली: आज यानी मंगलवार 18 मार्च को सुप्रीम कोर्ट उस याचिका पर सुनवाई करेगा जिसमें गंभीर अपराधों के आरोपी उम्मीदवारों पर चुनाव लड़ने से रोक लगाने की मांग की गई है। आज इस बाबत जस्टीस सूर्यकांत और जस्टीस एन. कोटिश्वर सिंह की पीठ के इस मामले पर सुनवाई करने की उम्मीद है।
जानकारी दें कि, बीते सितंबर 2022 में शीर्ष अदालत ने अधिवक्ता अश्विनी कुमार उपाध्याय की याचिका पर केंद्र और निर्वाचन आयोग (ECI) से जवाब मांगा था। इस याचिका में सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया गया है कि आपराधिक मामलों में जिन लोगों के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं, उन्हें चुनाव लड़ने से रोका जाए।
वहीं एस याचिका में शीर्ष अदालत से यह भी अनुरोध किया गया है कि वह केंद्र और निर्वाचन आयोग को ऐसे उम्मीदवारों पर रोक लगाने का निर्देश दे जिन पर गंभीर अपराधों को लेकर मुकदमा चल रहा है। उपाध्याय ने वकील अश्वनी कुमार दुबे के जरिये यह याचिका दायर की है जिसमें आरोप लगाया गया है कि विधि आयोगों की सिफारिशों एवं अदालत के पिछले निर्देशों के बाद भी केंद्र एवं निर्वाचन आयोग ने कदम नहीं उठाया।
सम्बंधित ख़बरें
एसजी तुषार मेहता को सुप्रीम कोर्ट ने भेजा नोटिस, एआई से बने फर्जी फैसलों पर SC सख्त
जेल सिस्टम में सुधार पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, महिला कैदिंयो को लेकर दिया बड़ा फैसला, पूर्व जज को सौंपी कमान
पीएम मोदी और शाह के खिलाफ FIR? सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस किसने दिया?
नवभारत विशेष: NCERT ने वापस ली विवादित पुस्तक, न्यायपालिका को ‘भ्रष्ट’ बताने पर भड़का सुप्रीम कोर्ट
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
इस दायर याचिका में कहा गया है कि 2019 के लोकसभा चुनाव के 539 विजयी प्रत्याशियों में से लगभग 233 या 43 प्रतिशत ने आपराधिक मामलों का सामना करने की बात कही है। गैर सरकारी संगठन ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ की एक रिपोर्ट के आंकड़ों का हवाला देते हुए याचिका में कहा गया है कि 2009 से अबतक गंभीर आपराधिक मामले घोषित करने वाले सांसदों की संख्या में 109 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिसमें एक सांसद ने अपने खिलाफ 204 आपराधिक मामले घोषित किए हैं।
महाराष्ट्र की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
वहीं इन एक सांसद के विरूद्ध गैर इरादतन हत्या, घर में जबरन प्रवेश, डकैती, आपराधिक धमकी आदि जैसे मामले दर्ज हैं। याचिका में कहा गया है कि राजनीति के अपराधीकरण के कारण लोगों को बहुत नुकसान हुआ और पार्टियां अब भी गंभीर आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को खड़ा कर रही हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Demand for ban on contesting elections of those accused of serious crimes supreme court will hear today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बिगड़े काम बनेंगे और चमकेगी किस्मत! जानें संकष्टी चतुर्थी पर महादेव को क्या अर्पित करना है सबसे शुभ।
Mar 05, 2026 | 09:32 PMभंडारा में चरम पर मानव-वन्यजीव संघर्ष: 8 महीनों में 7.33 करोड़ नुकसान, 6,400 घटनाओं से दहशत
Mar 05, 2026 | 09:32 PMलद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने अचानक दिया इस्तीफा, स्थानीय लोगों के गुस्से को देखते हुए लिया फैसला
Mar 05, 2026 | 09:22 PMIND vs ENG: वानखेड़े में संजू सैमसन ने दिखाया रौद्र रूप, तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, विराट की कर ली बराबरी
Mar 05, 2026 | 09:17 PMभंडारा नगरपालिका में सियासी संग्राम: विकास कार्यों पर भाजपा-शिवसेना आमने-सामने, समर्थन वापसी की चेतावनी
Mar 05, 2026 | 09:13 PMT20 World Cup 2026: भारतीय बल्लेबाजों ने लगाई अंग्रेजों की क्लास, बना दिया नॉकआउट स्टेज का सबसे बड़ा स्कोर
Mar 05, 2026 | 09:01 PMभेंडाला के 14 गांवों की 3718 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण के खिलाफ किसानों का जनआंदोलन, अधिसूचना रद्द करने की मांग
Mar 05, 2026 | 08:53 PMवीडियो गैलरी

नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन पर मनोज झा का बड़ा बयान, बोले- नहीं जाना चाहते CM, दिल्ली से आया फरमान
Mar 05, 2026 | 01:41 PM
सेमीफाइनल में आज इंग्लैंड से लोहा लेने उतरेगा भारत, प्रयागराज में फैंस ने की मेन इन ब्लू के लिए विशेष पूजा
Mar 05, 2026 | 01:22 PM
होली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
Mar 04, 2026 | 09:56 PM
बिहार की राजनीति में होगी नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री! निशांत के लिए JDU ने बनाया खास प्लान
Mar 04, 2026 | 01:53 PM
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM
मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM














