- Hindi News »
- India »
- Delhi Riots Anniversary Court Verdicts Acquittals And Unresolved Justice
दिल्ली दंगों के 6 साल…. 53 मौतें, 116 में से 93 बरी, न्याय की राह अब भी कांटों भरी
Delhi Riots News : दिसंबर 2019 में पारित CAA में दिल्ली हिंसा की जड़ें छिपी हैं। जो अफगानिस्तान, पाकिस्तान एवं बांग्लादेश से आए गैर मुस्लिम शरणार्थियों को नागरिकता देने का प्रावधान करता है।
- Written By: रंजन कुमार

दिल्ली दंगे के दौरान गोली चलाता युवक। इमेज-सोशल मीडिया
Delhi Riots 2020 : 25 फरवरी 2026 को दिल्ली दंगों को ठीक 6 साल पूरे हो गए। मगर, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद, मौजपुर, भजनपुरा और शिव विहार के उन गलियों में आज भी वो जले हुए निशान बाकी हैं। जो फरवरी 2020 में खिंच गए थे। 53 लोगों की जान गई, सैकड़ों घायल हुए, घर जले, दुकानें लूटी गईं और धार्मिक स्थल तोड़े गए। 6 साल बाद भी इंसाफ की फाइल कहीं अधूरी पड़ी है।
हिंसा की जड़ें दिसंबर 2019 में पारित नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए में थीं। इस कानून को लेकर शाहीन बाग समेत देशभर में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन चल रहे थे। 22 फरवरी 2020 को जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर महिलाओं के नेतृत्व में हुए सड़क जाम ने तनाव की चिंगारी सुलगा दी। अगले दिन 23 फरवरी को मौजपुर में एक रैली और उसके बाद दिए गए अल्टीमेटम ने हिंसा को हवा दी और 29 फरवरी तक यह आग बुझ नहीं पाई।
कोर्ट ने पुलिस जांच को बताया कमजोर
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित लेस्ट वी फॉरगेट कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि 116 फैसले हो चुके मामलों में से करीब 93 में आरोपी बरी हो गए, जिनमें हत्या के मामले भी शामिल हैं। कोर्ट ने खुद कई बार पुलिस जांच को कमजोर बताया और ऐसे गवाह पेश करने पर सवाल उठाए जो घटनास्थल पर थे ही नहीं। पूर्व राज्यसभा सदस्य बृंदा करात ने यह भी सवाल उठाया कि 1984 के सिख विरोधी दंगों के विपरीत 2020 के दंगों की जांच के लिए कोई आधिकारिक जांच आयोग तक नहीं बनाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, ‘कसाई’ बने पति ने पत्नी और 3 मासूम बेटियों का रेता गला, वारदात के बाद फरार
दिल्ली में आधी रात को फिल्मी स्टाइल में ठायं-ठायं; आखिर कौन ठोक गया गैगस्टर लॉरेन्स विश्नोई के वकील को?
AI समिट में शर्टलेस प्रोटेस्ट: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार, क्या ‘मास्टरमाइंड’ हैं चिब?
देश को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम! ISI और बांग्लादेशी आतंकी संगठन से जुड़े 6 संदिग्ध तमिलनाडु से अरेस्ट
#WATCH | Delhi | On the 6th anniversary of the 2020 Delhi riots, a victim, Ram Das Gupta, says, “Slogans were being chanted across the road, and the police were standing there. Suddenly, people started breaking the railing and coming towards our pump. Stones were thrown at the… pic.twitter.com/AzwMrsuExj — ANI (@ANI) February 25, 2026
सुप्रीम कोर्ट ने क्या सुनाया है फैसला?
5 जनवरी 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली दंगों के तथाकथित बड़े षड्यंत्र मामले में एक अहम फैसला सुनाया। जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एनवी अंजारिया की पीठ ने पाया कि पांच आरोपियों यानी गुलफिशा फातिमा, मीरान हैदर, शिफा उर रहमान, मोहम्मद सलीम खान और शदाब अहमद की भूमिका सीमित और आनुषंगिक थी। करीब 6 साल की हिरासत और बिना मुकदमा शुरू हुए इतने लंबे समय तक जेल में रहना अनुच्छेद 21 के तहत व्यक्तिगत स्वतंत्रता का उल्लंघन माना गया और उन्हें जमानत दी गई। वैसे, उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका फिर खारिज कर दी गई।
यह भी पढ़ें : आखिरकार दिल्ली दंगे के आरोपी उमर खालिद को मिली अंतरिम जमानत, इस वजह से पसीजा कोर्ट का दिल
64 बच्चों का छात्रवृत्ति से गुजारा
54 मृत परिवारों में से एक को छोड़कर सभी में मृतक कमाने वाले पुरुष थे। उन परिवारों के 64 बच्चों को अभी भी छात्रवृत्ति से गुजारा हो रहा है। मुआवजा अपर्याप्त रहा और आर्थिक तंगी आज भी जारी है। 6 साल बाद दिल्ली के वे जख्म अभी भरे नहीं हैं। न्याय की प्रतीक्षा जारी है।
Delhi riots anniversary court verdicts acquittals and unresolved justice
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
विपक्षी खेमे में नेतृत्व की जंग: अय्यर ने स्टालिन-ममता को बताया राहुल से बेहतर विकल्प, क्या दरक रहा ‘इंडिया’?
Feb 25, 2026 | 09:27 PMमेक इन इंडिया बनाम इजरायली तकनीक: क्या भारत बनेगा डिफेंस हब? मोदी-नेतन्याहू मुलाकात की 5 बड़ी बातें
Feb 25, 2026 | 09:26 PMसमुद्रपुर तहसील में ACB का बड़ा धमाका: 7 हजार की रिश्वत लेते राजस्व सहायक रंगेहाथ गिरफ्तार
Feb 25, 2026 | 09:25 PMबच्चों में डिजिटल लत रोकने विशेषज्ञ टास्क फोर्स गठित, दोनों सदनों के सदस्यों की समिति बनेगी
Feb 25, 2026 | 09:18 PMT20 World Cup: सेंटनर और कोल ने कराई न्यूजीलैंड की वापसी, श्रीलंका को दिया 169 रनों का टारगेट
Feb 25, 2026 | 09:09 PMमहाराष्ट्र सरकार का बड़ा निर्णय, एसटी की शिवशाही पर लगेगा ब्रेक, जानें क्या है कारण
Feb 25, 2026 | 09:05 PMभारत बनाम जिम्बाब्वे मुकाबले में बारिश की आशंका! मैच रद्द हुआ तो बढ़ेगी टीम इंडिया की टेंशन
Feb 25, 2026 | 08:57 PMवीडियो गैलरी

मालेगांव सरकारी दफ्तर में नमाज पर भड़के नितेश राणे, मदरसों को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO
Feb 25, 2026 | 06:35 PM
टिकट काटने वाले काट रहे गरीबों की जेब! आनंद बिहार रेलवे स्टेशन पर टिकट बाबू ने किया गजब का कांड, देखें-VIDEO
Feb 25, 2026 | 05:54 PM
दलित दंपति को सरेआम बेइज्जत कर मंदिर से बाहर निकाला
Feb 25, 2026 | 05:46 PM
झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM














