- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Santner And Cole Rescue New Zealand Set 169 Target For Sri Lanka T20 World Cup 2026
T20 World Cup: सेंटनर और कोल ने कराई न्यूजीलैंड की वापसी, श्रीलंका को दिया 169 रनों का टारगेट
- Written By: उज्जवल सिन्हा
T20 World Cup 2026 के सुपर-8 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ 7 विकेट पर 168 रन बनाए। मिचेल सेंटनर और मैककॉन्ची की अहम साझेदारी से टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंची।

सेंटनर और कोल (फोटो-सोशल मीडिया)
New Zealand vs Sri Lanka, Super-8, Match No.6: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का छठा मुकाबला न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। करो या मरो मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन बना लिए। श्रीलंका को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए 169 रनों की जरूरत है।
आर. प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो में खेले जा रहे इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने ज्यादा अच्छी शुरुआत नहीं दिलाई। 34 के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिया। टिम सीफर्ट 8 रन और फिन एलन 23 रन बनाकर आउट हो गए।
उसके बाद तीसरे विकेट के लिए रचिन रविंद्र और ग्लेन फिलिप्स ने 41 रनों की साझेदारी की। दोनों ने मिलकर पारी को संभाला। ग्लेन फिलिप्स 75 के स्कोर पर 18 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद डेरिल मिचेल 3 और मार्क चैपमैन बिना खाता खोले ही लौट गए। 84 के स्कोर पर न्यूजीलैंड ने 6 विकेट गंवा दिया। रचिन रविंद्र भी 32 रन बनाकर आउट हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
Women’s T20 World Cup से बाहर लौरा डेलानी, 18 वर्षीय एलिस टेक्टर को आयरलैंड की टीम में मिला मौका
श्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
नीली जर्सी में धमाल मचाने को तैयार भारत की ‘शेरनियां’, देखें T20 WC 2026 से पहले होने वाली सीरीज की डिटेल
भारतीय महिला टीम इंग्लैंड रवाना, T20 World Cup 2026 मिशन के लिए तैयार हरमन एंड कंपनी
7वें विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी
यहां से 7वें विकेट के लिए मिचेल सेंटनर और मैककॉन्ची के बीच 84 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान दोनों ने श्रीलंका के गेंदबाजों को रिमांड पर रखा। मिचेल सेंटनर ने 26 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली। वहीं मैककॉन्ची ने नाबाद 31 रन बनाए। इन दोनों के बदौलत न्यूजीलैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। महीश तीक्षणा ने 3, वेल्लालगे ने 1 और चमीरा ने 3 विकेट चटकाए।
हेड टू हेड में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी
श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 मुकाबले हमेशा रोमांचक रहे हैं। हालांकि, न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच 28 मुकाबले खेले गए हैं। कीवी टीम को 16 मुकाबलों में जीत मिली है। 11 श्रीलंका ने जीते हैं। 1 मैच में कोई नतीजा नहीं निकला है। टी20 विश्व कप में दोनों टीमें 6 बार आमने-सामने हुई हैं और दोनों ने 3-3 मैचों में जीत हासिल की है।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup Super-8: श्रीलंका ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड पहले करेगा बल्लेबाजी; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन
पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरिथ असलांका, पवन रथनायके, कामिंडू मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लालगे, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महीश तीक्षणा, दिलशान मदुशंका।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
टिम सीफ़र्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन।
Santner and cole rescue new zealand set 169 target for sri lanka t20 world cup 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कुर्सी का वो अंदरूनी खेल जिसने कई बार उजाड़े अपने ही बसे-बसाए सियासी किले, नई नहीं है सीएम की गद्दी की लड़ाई
May 30, 2026 | 02:14 PMमध्य प्रदेश के 1.5 लाख अध्यापकों को भी देनी होगी TET परीक्षा सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शिक्षकों में हड़कंप
May 30, 2026 | 02:11 PMनागपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से धक्का-मुक्की; मोर्चे में कई नेता गिरफ्तार
May 30, 2026 | 02:08 PMअमरावती ग्रामीण पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 4 अत्याधुनिक ‘चार्ली मोबाइल’ बाइक; SP निकेतन कदम ने दिखाई हरी झंडी
May 30, 2026 | 02:07 PMNDA Passing Out Parade 2026: सेना प्रमुख ने ‘सेवा परमो धर्मः’ का दिया संदेश, कहा- खतरों के लिए रहें तैयार
May 30, 2026 | 02:06 PMपुणे शराब कांड में बड़ा खुलासा, ऑनलाइन मेथनॉल मंगाकर आरोपी योगेश वानखेड़े ऐसे बनाया था ‘मौत का कॉकटेल’
May 30, 2026 | 02:01 PMIT Manager की नौकरी छोड़ बनी ऑटो ड्राइवर, बोली- अब 60 हजार कमाती हूं और पहले से ज्यादा खुश हूं
May 30, 2026 | 01:58 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














