Delhi metro File Photo
नई दिल्ली: तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro News) के तीन गलियारों में बृहस्पतिवार को सुबह सेवाएं प्रभावित हुईं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने यह जानकारी दी। इस दौरान कई स्टेशनों पर लंबी कतारें लग गईं, जिसकी तस्वीरें यात्रियों ने सोशल मीडिया पर साझा कीं।
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने यात्रियों को सचेत करने के लिए सुबह करीब नौ बजे ट्वीट किया, ‘‘ वायलेट, ग्रीन और पिंक लाइन पर सेवाओं में विलंब। ” एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सेवाओं में विलंब ‘‘तकनीकी खराबी” के कारण हुआ। (एजेंसी)