-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Delhi Liquor Scam Manish Sisodia Bail Condition Supreme Court Hearing Today
मनीष सिसोदिया जमानत की इन शर्तों से परेशान! क्या मिलेगी आज सुप्रीम कोर्ट से राहत
- Written By: राहुल गोस्वामी
सुप्रीम कोर्ट आज दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े एक मामले की सुनवाई करेगी, जिसमें आरोपी मनीष सिसोदिया अपनी जमानत शर्तों में ढील देने का अनुरोध किया है।

मनीष सिसोदिया (सोर्स:-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: देश की सुप्रीम कोर्ट आज यानी बुधवार 11 दिसंबर को दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े एक मामले की सुनवाई करेगी, जिसमें आरोपी मनीष सिसोदिया अपनी जमानत शर्तों में ढील देने का अनुरोध किया है। दरअसल कोर्ट ने इस बाबत बीते सोमवार को कहा था कि, वह आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया की उन याचिकाओं पर आज यानी 11 दिसंबर को सुनवाई करेगा, जिनमें जमानत की शर्तों में ढील देने का अनुरोध किया गया है।
जानकारी दें कि, दिल्ली आबकारी नीति से संबंधित कथित भ्रष्टाचार और मनीलॉन्ड्रिंग के मामलों में जमानत की शर्तों के तहत सिसोदिया को फिलहाल हर सप्ताह में दो बार जांच अधिकारी के सामने पेश होना होता है।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
650 करोड़ के कथित घोटाले पर गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP ने CM से मांगा इस्तीफा
नवभारत विशेष: साझेदारी चाहिए, कुर्बानी देने को कोई तैयार नहीं, विपक्षी एकता सबसे बड़ी चुनौती…
इस बाबत बीती सुनवाई में सिसोदिया की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी ने न्यायमूर्ति बी आर गवई और जस्टीस के वी विश्वनाथन की पीठ के समक्ष मामले का उल्लेख किया। बेंच ने मामले को आज यानी 11 दिसंबर को सूचीबद्ध करने पर सहमति जतायी थी।
जानकारी दें कि, सुप्रीम कोर्ट ने बीते 22 नवंबर को सिसोदिया की याचिकाओं पर सुनवाई के लिए सहमति व्यक्त की थी तथा केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) एवं प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को नोटिस जारी कर उनके जवाब मांगे थे।
बता दें कि, बीते नौ अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और धन शोधन के मामलों में सिसोदिया को जमानत दे दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने सिसोदिया को जमानत देते हुए तब कहा था कि कथित आबकारी नीति मामले में मुकदमे को तेजी से पूरा करने की उम्मीद में उन्हें असीमित समय तक सलाखों के पीछे तो नहीं रखा जा सकता।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
हालांकि कोर्ट ने कुछ जमानत शर्तें लगाई थीं, जिनमें यह भी शामिल था कि आप नेता को प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 10 और 11 बजे के बीच जांच अधिकारी के समक्ष पेश होना होगा।
जानकारी दें कि, दिल्ली विधानसभा के आगामी चुनाव के लिए सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने बीते सोमवार को 20 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की। इस दूसरी सूची के मुताबिक, 18 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं, जबकि वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित दो अन्य को नयी सीट से चुनाव लड़ाने का फैसला किया गया है। सिसोदिया अब जंगपुरा से चुनाव लड़ेंगे, जबकि शिक्षक और हाल ही में आप में शामिल हुए अवध ओझा, सिसोदिया की वर्तमान पटपड़गंज सीट से चुनाव लड़ेंगे। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Delhi liquor scam manish sisodia bail condition supreme court hearing today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रूस में पहली बार हुई दो ह्यूमनॉइड रोबोट की शादी, AI से लीं कसमें और रोबोट डॉग बना Ring Bearer
Jul 11, 2026 | 04:51 AMAaj Ka Rashifal 11 July 2026: शनिवार को किस राशि का लगेगा जैकपॉट, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 11, 2026 | 12:05 AMएक्स हसबैंड नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी को समांथा ने दी शुभकामनाएं, एक्टर ने ऐसे कहा शुक्रिया
Jul 10, 2026 | 11:35 PMशहडोल के सरकारी स्कूल में सांस्कृतिक मंच पर लग रही पाठशाला; गैस सिलेंडर के साए में मासूम बच्चे कर रहे पढ़ाई
Jul 10, 2026 | 11:31 PMCM मोहन यादव ने दो पहिया वाहन और पैदल चल कर किया शहर का भ्रमण; सिंहस्थ के निर्माण कार्यों का लिया जायजा
Jul 10, 2026 | 11:15 PMआगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PMकर्ज के बोझ से मिलेगी राहत, CM फडणवीस ने किसानों के लिए इतने लाख तक कृषि कर्जमाफी का किया ऐलान
Jul 10, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM
₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM













