Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Deepfake पर लगेगा लगाम, दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से रिपोर्ट दाखिल करने की कही बात, हो जाएं सावधान

दिल्ली हाई कोर्ट ने बृहस्पतिवार, 24 अक्टूबर को केंद्र को डीपफेक टेक्नोलॉजी के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए सरकार द्वारा किये गए उपायों पर वस्तु स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है।

  • Written By: विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Oct 24, 2024 | 09:15 PM

डीपफेक (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : दिल्ली हाई कोर्ट ने बृहस्पतिवार, 24 अक्टूबर को केंद्र को डीपफेक टेक्नोलॉजी के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए सरकार द्वारा किये गए उपायों पर वस्तु स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। बता दें कि मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला ने कहा कि रिपोर्ट में सरकार के स्तर पर किए गए उपायों को रेखांकित किया जाना चाहिए और यह भी बताया जाए कि क्या समाधान सुलझाने के लिए कोई उच्च स्तरीय समिति होगी।

अदालत ने डीपफेक टेक्नोलॉजी के गैर-नियमन के खिलाफ दो याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कहा कि यह एक बहुत गंभीर मुद्दा” है जिससे प्राधिकारों द्वारा प्राथमिकता आधार पर निपटने की जरूरत है। पीठ ने आगे यह भी कहा कि आप क्या कर रहे हैं? दिन-ब-दिन डीपफेक के मामले बढ़ रहे हैं…मुझे खुशी है कि उद्योग के लोगों ने कुछ पहल शुरू की हैं और लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का काम कर रहे हैं।

डीपफेक का इस्तेमाल और अदालत में हुआई सवाल

डीपफेक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके असली से मिलती-जुलती फर्जी वीडियो, ऑडियो और तस्वीरें बनाई जाती हैं। अदालत ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) को निषिद्ध नहीं किया जा सकता क्योंकि एआई लोगों की जरूरत है। दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि हमें टेक्नोलॉजी के नकारात्मक हिस्से को हटाकर सकारात्मक हिस्से को रखना होगा। अदालत ने विमानों में बम रखे होने की झूठी धमकियां बढ़ने का उल्लेख करते हुए जानना चाहा कि क्या सरकार ने इस संबंध में विशेषज्ञों की समिति गठित की है और यदि हां तो इसके सदस्य कौन हैं। पीठ ने इस बारे में और आगे कहा हम स्पष्ट जवाब चाहते हैं और डीपफेक के लिए एक गंभीर समिति जरूर होनी चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

सावधान! अब सोशल मीडिया पर नहीं चलेगी AI वाली ‘धोखाधड़ी’, सरकार ने जारी किया एआई कंटेंट को लेकर सख्त फरमान

करोड़ों साल बाद जागा ब्रह्मांड का ‘महा दानव’! वैज्ञानिकों ने खोजी पुनर्जीवित ब्लैक होल वाली महाकाय आकाशगंगा

शहरों से ज्यादा स्मार्ट हैं भारत के गांव! सर चढ़कर बोल रहा रील और AI का क्रेज, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

अकोला में कामगार भवन के लिए 16.61 करोड़ की मंजूरी, तकनीक से योजनाएं लोकाभिमुख बनाने पर जोर

केंद्र का प्रतिनिधित्व कर रहे अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय मुद्दे पर गौर कर रहा है। एक याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुए वकील ने दलील दी कि कई देशों ने इस मुद्दे पर कानून बनाया है और इस मामले में भारत काफी पीछे छूट गया है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर ‘डीपफेक’ महिलाओं से जुड़े होते हैं और प्राधिकारी मुद्दे का हल करने में अक्षम हैं। अदालत ने केंद्र को वस्तु स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने के लिए तीन हफ्तों का वक्त दिया और सुनवाई 21 नवंबर के लिए निर्धारित कर दी।

यह भी पढ़ें – Explainer: क्या सैटेलाइट इंटरनेट की दुनिया में Starlink को मात दें पाएंगे अंबानी और मित्तल?

Deepfake curbed delhi high court asked center to file report be careful

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 24, 2024 | 09:15 PM

Topics:  

  • Technology News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.