Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शहरों से ज्यादा स्मार्ट हैं भारत के गांव! सर चढ़कर बोल रहा रील और AI का क्रेज, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

IAMAI Report: इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया और कैंटा ने एक रिपोर्ट जारी की है। जिसमें बताया गया है कि भारत में इंटरनेट यूजर्स की संख्या शहरों के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में 4 गुना अधिक बढ़ी है।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Feb 03, 2026 | 05:38 PM

सांकेतिक तस्वीर (AI जनरेटेड)

Follow Us
Close
Follow Us:

Internet User Increment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब देश की सत्ता की बागडोर संभाली थी तो शहरों को स्मार्ट करने यानी स्मार्ट सिटी बनाने का वादा किया था। शहरी विकास में इसका असर भी दिखा। लेकिन दूसरी तरफ ग्रामीण इलाकों से जुड़ी एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जो इस बात की तस्दीक कर रही है कि शहरों से ज्यादा भारत के गांव स्मार्ट हैं।

दरअसल, इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IAMAI) और कैंटा ने एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में इंटरनेट यूजर्स की संख्या शहरों के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में चार गुना अधिक बढ़ी है। इसका दूसरा अर्थ यह है कि भारतीय गांव डिजटल इंडिया की रोड पर तेजी से गतिमान हैं।

साल भर में 8 फीसदी बढ़े इंटरनेट यूजर्स

पिछले साल भारत में इंटरनेट यूजर्स की संख्या में 8% की बढ़ोतरी हुई, जिससे यह संख्या 958 मिलियन तक पहुंच गई। इस ग्रोथ का श्रेय ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट की बढ़ती पहुंच, शॉर्ट-फॉर्म वीडियो की लोकप्रियता और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते इस्तेमाल को जाता है। जहां शहरी इलाकों में इंटरनेट ग्रोथ 3% थी, वहीं ग्रामीण इलाकों में यह काफी ज्यादा 12% थी।

सम्बंधित ख़बरें

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन का खात्मा…युमनाम खेमचंद सिंह होंगे नए CM, विधायकों ने चुना बहुमत दल का नेता

JNU में बड़ा एक्शन, छात्र संघ अध्यक्ष की यूनिवर्सिटी में एंट्री पर बैन; प्रशासन ने क्यों लिया यह सख्त फैसला?

फिर शुरू हुआ सस्पेंशन का दौर…8 विपक्षी सांसदों को दिखाया गया बाहर का रास्ता, जानिए किस-किस पर हुई कार्रवाई?

फिर सुर्खियों में आईं फेमस ‘वड़ा पाव गर्ल’, पति पर लगाया धोखा देने का आरोप, रोते-रोते शेयर किया VIDEO

बीते 6 साल में दोगुने हुए इंटरनेट यूजर्स

वर्ष कुल शहरी ग्रामीण
2019 57.4 30.9 26.4
2020 62.2 32.3 29.9
2021 69.2 34.1 35.1
2022 75.9 36.0 39.9
2023 82.1 37.8 44.2
2024 88.6 39.7 48.8
2025 95.8 41.0 54.8

किस काम के लिए यूज करते हैं इंटरनेट?

  • 44% यूजर वॉइस इमेज सर्च, जैसे एआई-इनेबल्ड फीचर्स उपयोग करते हैं।
  • 61% यूजर शॉर्ट-वीडियो 170 कंटेंट देखते हैं, इनमें ग्रामीण उपयोगकर्ताओं की संख्या शहरी यूजर से ज्यादा है।
  • 56% शहरी यूजर ऑनलाइन शॉपिंग के लिए प्रमुखता से इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं।
  • 20% इंटरनेट यूजर फोन-लैपटॉप जैसी एक से ज्यादा डिवाइसों पर इंटरनेट उपयोग करते हैं।

55 करोड़ ग्रामीण यूज करते हैं इंटरनेट

इन आंकड़ों को अगर आबादी के लिहाज से देखा जाए तो भी बड़ा बदलाव नजर आता है। क्योंकि देश की 153.7 करोड़ आबादी में से करीब 55 करोड़ ग्रामीण आबादी के लोग इंटरनेट उपयोग करते हैं। साल 2019 से 2025 के बीच ग्रामीण यूजर्स की संख्या 100 फीसदी से अधिक बढ़ोतरी के साथ 26.4 करोड़ से बढ़कर 54.8 करोड़ हो गई है।

साल दर साल घटी उपयोगकर्ता वृद्धि दर

वर्ष कुल शहरी ग्रामीण
2019 11% 24% 45%
2020 4% 8% 13%
2021 5% 11% 18%
2022 6% 10% 14%
2023 5% 8% 11%
2024 5% 8% 10%
2025 3% 8% 12%

स्कूल-कॉलेज में AVGC ट्रेनिंग देगी सरकार

वैसे तो बीते कुछ वर्षों में इंटरने यूजर्स में बढ़त कम हुई है। लेकिन आने वाले दिनों में इस तरह का इजाफा और देखने को मिल सकता है। क्योंकि वित्त मंत्री ने इस बार बजट भाषण में कहा है कि भारत का एनिमेशन, विज़ुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (AVGC) सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है और 2030 तक इसमें लगभग 20 लाख प्रोफेशनल्स की जरूरत होगी। इसलिए स्कूल और कॉलेज लेवल पर स्टूडेंट्स को इस फील्ड में ट्रेनिंग देना बहुत जरूरी है।

यह भी पढ़ें: ‘भारतीयों को शिकार नहीं बनाने देंगे…’, व्हाट्सएप डेटा प्राइवेसी पर सुप्रीम कोर्ट की मेटा को कड़ी फटकार

आम बजट 2026-27 में इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज को 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में AVGC कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित करने में मदद करने का प्रस्ताव रखा गया है। इन लैब्स में स्टूडेंट्स को एनिमेशन, गेम डिजाइन, वीडियो एडिटिंग, VFX और डिजिटल स्टोरीटेलिंग जैसी स्किल्स सिखाई जाएंगी।

💡

Frequently Asked Questions

  • Que: रिपोर्ट के मुताबिक शहरी इलाकों से ज्यादा ग्रामीण भारत में इंटरनेट यूजर्स क्यों बढ़े हैं?

    Ans: IAMAI-कांटा रिपोर्ट के अनुसार ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट की सुलभता, सस्ते स्मार्टफोन, डेटा की कम कीमत और शॉर्ट-फॉर्म वीडियो व AI-आधारित फीचर्स की लोकप्रियता के चलते इंटरनेट यूजर्स की संख्या शहरों के मुकाबले चार गुना तेजी से बढ़ी है।

  • Que: पिछले एक साल में भारत में इंटरनेट यूजर्स की ग्रोथ कैसी रही है?

    Ans: पिछले साल भारत में इंटरनेट यूजर्स की संख्या 8% बढ़कर 958 मिलियन तक पहुंच गई। इस दौरान शहरी इलाकों में ग्रोथ 3% रही, जबकि ग्रामीण इलाकों में यह 12% दर्ज की गई, जो डिजिटल इंडिया अभियान की ग्रामीण सफलता को दर्शाती है।

  • Que: बजट 2026-27 में AVGC सेक्टर पर फोकस का इंटरनेट यूजर्स से क्या संबंध है?

    Ans: सरकार का मानना है कि AVGC सेक्टर के विस्तार से डिजिटल स्किल्स, कंटेंट क्रिएशन और इंटरनेट उपयोग में और तेजी आएगी। इसी वजह से बजट 2026-27 में 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में AVGC कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया है, जिससे डिजिटल इकोसिस्टम को मजबूत किया जा सके।

Indian villages smarter than cities reel and ai craze report reveals internet users increases

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 03, 2026 | 05:38 PM

Topics:  

  • Digital India
  • Latest News
  • Technology News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.