Dana Alert: कुछ ही देर में ओडिशा पहुंचेगा तूफान, 300 ट्रेने रद्द और 10 लाख लोग हुए शिफ्ट
चक्रवाती तूफान दाना किसी भी वक्त ओडिशा में दस्तक दे सकता है, इसका प्रभाव ओडिशा के साथ ही बंगाल पर भी बताया जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान से सरकार ने लोगो को शिफ्ट कर दिया है और लगभग 300 ट्रेने रद्द कर दी गई।
- Written By: प्रतीक मिश्रा
प्रतीकात्मक तस्वीर [स्रोत: सोशल मीडिया]
नई दिल्ली: दाना तूफान को लेकर पिछले कुछ दिनों से ओडिशा तथा बंगाल की सरकार लगातार अलर्ट पर है और केंद्र सरकार भी दोनों राज्यों की हर स्थिति पर नज़र बनाये हुए है। दाना तूफान आज किसी भी वक्त ओडिशा से टकरा सकता है, चक्रवात दाना को ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग ने बंगाल-ओडिशा सहित देश के कई राज्यों में 24-25 अक्टूबर को भारी बारिश होने की संभावना जताई है।
इधर, पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के दीघा इलाके में उच्च ज्वार के साथ मौसम में बदलाव देखा गया है। माना जा रहा है कि इस तूफान का असर ओडिशा से लेकर बंगाल बिहार और झारखंड तक दिख सकता है। लिहाजा एनडीआरएफ की 288 टीमें तैनात हैं। तूफान की भयावहता का अंदाजा लगाते हुए 14 जिलों से 10 लाख लोगों को सुरक्षित शिविरों तक पहुंचाया जा रहा है।
#WATCH ओडिशा: चक्रवात ‘दाना’ के मद्देनजर भद्रक में लोगों को चक्रवात आश्रय में लाया जा रहा है। चक्रवात ‘दाना’ के कल यानी 25 अक्टूबर को धामरा बंदरगाह पर टकराने की संभावना है। pic.twitter.com/hrWsTXHGCG — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 24, 2024
इसे भी पढ़े : दिल्ली में आज आसमान साफ़, साइक्लोन दाना का बंगाल-ओडिशा में आगाज, जानें कैसा है देश का मौसम
सम्बंधित ख़बरें
ओडिशा सरकार का बड़ा फैसला, कॉलेजों के 500 मीटर के भीतर शराब-तंबाकू पर बैन; 15 जुलाई तक देनी होगी रिपोर्ट
Jagannath Rath Yatra: पुरी घूमने जा रहे हैं? इन फेमस डिशेज का स्वाद लिए बिना अधूरी रहेगी आपकी यात्रा
Adani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Odisha Free Education Scheme: अब KG से PG तक मुफ्त होगी पढ़ाई, छात्रों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान
बताया जा रहा है कि इस तूफान का असर ओडिशा से लेकर बंगाल, बिहार और झारखंड तक दिख सकता है। पुरी में तूफान के राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह के बीच सतह से टकराने की संभावना है। आइएमडी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना गहरे दबाव का क्षेत्र चक्रवात का रूप धारण कर 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ओडिशा की ओर बढ़ रहा है। अभी यह पारादीप से 560 और सागरद्वीप से 630 किलोमीटर दूरी पर है।
इसे भी पढ़े : आदित्य-अमित ठाकरे; दोनों लड़ रहे चुनाव, आखिर कौन है ज्यादा दमदार..
बता दें कि दाना एक चक्रवाती तूफान है और भारत के मौसम विशेषज्ञों ने इसका अनुमान पहले ही लगा लिया था, जिसके परिणामस्वरुप केंद्र सरकार ने इससे प्रभावित होने वाले राज्यों की सरकारों को पहले ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए थे तथा राज्यों को तूफान से निपटने के लिए जरुरी संसाधन और सुविधाएं मुहैय्या करवा दी थी। तूफान की तीव्रता को भांपते हुए इससे होने वाली तबाही के मद्देनजर तटीय इलाको को पहले ही खाली करवा लिया गया है, जिसमे करीब दस लाख लोगो को शिफ्ट किया गया है।
इसे भी पढ़े : IND vs NZ: दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम में होगा बड़ा बदलाव, देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
