- Hindi News »
- India »
- Cwc Meeting Mallikarjun Kharge Said Mnrega Has Changed The Face Of Rural India
मनरेगा ने ग्रामीण भारत का चेहरा बदला..मोदी ने गरीबों के पीठ में छुरा घोंपा, CWC मीटिंग में बोले खरगे
CWC Meeting News: मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, यह सुनिश्चित करना होगा कि SIR (स्मार्ट आईडी रजिस्ट्रेशन) जैसे उपायों के तहत लोकतांत्रिक अधिकारों को सीमित करने की साजिशें न होने पाए।
- Written By: अर्पित शुक्ला

मल्लिकार्जुन खरगे
Kharge in CWC Meeting: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को मोदी सरकार पर मनरेगा की जगह VB-G RAM G अधिनियम लाए जाने को लेकर जमकर हमला बोला। खरगे ने इसे ‘गरीबों के पीठ में छुरा घोंपने’ जैसा कदम बताया और कहा कि इस मुद्दे पर राष्ट्रव्यापी जनांदोलन खड़ा करना होगा। वह कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक को संबोधित कर रहे थे, जिसमें उन्होंने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों की निंदा की और इसे भारत के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बताया।
खरगे ने कांग्रेस नेताओं से आगामी विधानसभा चुनावों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया और कहा कि यह भी सुनिश्चित करना होगा कि SIR (स्मार्ट आईडी रजिस्ट्रेशन) जैसे उपायों के तहत लोकतांत्रिक अधिकारों को सीमित करने की साजिशें न होने पाए। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के मतदाताओं के नाम काटे जाने की कोई कोशिश नहीं होने दी जाएगी।
मल्लिकार्जुन खरगे का बयान
“हम आज ऐसे समय पर इकट्ठा हुए हैं, जब देश में लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के अधिकारों पर गंभीर संकट मंडरा रहा है,” खरगे ने बैठक में कहा। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि “हाल में संसद के शीतकालीन सत्र में मोदी सरकार ने मनरेगा को समाप्त कर दिया, जिससे करोड़ों गरीबों और कमजोर वर्ग के लोग बेसहारा हो गए। यह गरीबों के पेट पर लात मारने और उनकी पीठ में छुरा घोंपने जैसा है। मोदी सरकार ने काम के अधिकार पर सुनियोजित और क्रूर हमला किया है।”
सम्बंधित ख़बरें
गांधी जी ने मुझे कहा था, ये मेरे सूरज‑चांद! मणिशंकर अय्यर ने सुनाया बचपन का किस्सा, बोले- मैं राहुलवादी नहीं
अपनों ने ही लूटा! चंद्रपुर में बहुमत के बाद भी गंवाई सत्ता, वडेट्टीवार और धानोरकर पर गिरेगी गाज
‘बनाओ खैनी रे…’, अनंत सिंह के बाद सम्राट चौधरी ने किया कांड, बिहार विधानसभा से सामने आया VIDEO
‘कट्टर’ कांग्रेसी क्यों हो रहा भाजपाई? भूपेन बोरा खुलकर बताई पार्टी की सच्चाई, असम में मच गया सियासी हड़कंप!
यह भी पढ़ें- RSS-भाजपा की तारीफ…कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल, दिग्विजय सिंह की सोशल मीडिया पोस्ट से गरमाई सियासत
‘मोदी सरकार को गरीबों की चिंता नहीं’
खरगे ने यह भी कहा कि मोदी सरकार को गरीबों की कोई चिंता नहीं है, बल्कि उन्हें केवल बड़े पूंजीपतियों के मुनाफ़े की चिंता है। उन्होंने मनरेगा को यूपीए सरकार का एक दूरदर्शी कदम बताया, जिसे पूरी दुनिया ने सराहा। “यह योजना ग्रामीण भारत का चेहरा बदलने वाली थी और पूरी दुनिया में सबसे बड़ा ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम बन गई। इस योजना ने पलायन को रोका और गांवों को अकाल, भूख और शोषण से मुक्ति दिलाई। इसने दलितों, आदिवासियों, महिलाओं और भूमिहीन मज़दूरों को यह भरोसा दिलाया कि गरीबी से जंग में सरकार उनके साथ खड़ी है।”
Cwc meeting mallikarjun kharge said mnrega has changed the face of rural india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
30 की उम्र और 15 साल का सफर, न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी ने अचानक किया संन्यास का ऐलान
Feb 19, 2026 | 08:47 PMतारिक रहमान के PM बनते ही ढाका पहुंचे एर्दोगन के बेटे, क्या बांग्लादेश बनेगा तुर्की का नया ‘हथियार’?
Feb 19, 2026 | 08:42 PMगुरु तेग बहादुर के 350वें शहादत समागम को लेकर मनपा की तैयारी, सिख-सिंधी समाज की बैठक
Feb 19, 2026 | 08:39 PMवंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, ट्रेन में सवार थे मोहन भागवत, यूपी में इस ट्रेन पर कितनी बार पथराव?
Feb 19, 2026 | 08:38 PMरात में योगी से 35 मिनट बात…सुबह दोनों डिप्टी CM से मुलाकात, क्या है संघ प्रमुख की ‘सीक्रेट’ मीटिंग्स का सच?
Feb 19, 2026 | 08:32 PMविजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की शादी की तैयारियां हुईं तेज, उदयपुर में होगी सीक्रेट वेडिंग सेरेमनी?
Feb 19, 2026 | 08:31 PMहरमनप्रीत का फूटा गुस्सा, ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद बल्लेबाजों को ठहराया जिम्मेदार, कहा- दायित्व निभाना होगा
Feb 19, 2026 | 08:26 PMवीडियो गैलरी

India AI Impact Summit: AI मानव इतिहास का सबसे बड़ा बदलाव; पीएम मोदी बोले- भविष्य संवारने की है बड़ी जिम्मेदारी
Feb 19, 2026 | 01:57 PM
‘एआई समिट है या झुग्गी-झोपड़ी का माहौल?’ अव्यवस्था और डेटा चोरी पर भड़के पप्पू यादव, जानें क्या कहा
Feb 19, 2026 | 01:51 PM
वाराणसी की बकरा मंडी में बवाल: ‘अधिकारी’ बनकर आए हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को भीड़ ने खदेड़ा, देखें वीडियो
Feb 19, 2026 | 01:45 PM
चीनी रोबोट का ‘स्वदेशी’ मुखौटा उतरा! गलगोटिया यूनिवर्सिटी समिट से बाहर, जानें यूनिट्री Go2 का पूरा सच
Feb 18, 2026 | 10:10 PM
AI Impact Summit 2026: जब रोबोट ने लगाए ठुमके तो थमी रह गईं नजरें, देखें भविष्य की तकनीक का जलवा-VIDEO
Feb 18, 2026 | 10:06 PM
वाराणसी की दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, जर्जर भवनों पर चला नगर निगम का पंजा; पुलिस छावनी में तब्दील इलाका
Feb 18, 2026 | 10:01 PM














