विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की शादी की तैयारियां हुईं तेज, उदयपुर में होगी सीक्रेट वेडिंग सेरेमनी?

Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Marriage: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरें तेज हैं। वायरल वेडिंग कार्ड और उदयपुर के हिल रिसॉर्ट की चर्चाओं ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।
Vijay Deverakonda And Rashmika Mandanna Wedding Venue
विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Vijay Deverakonda And Rashmika Mandanna Wedding Venue: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक बार फिर अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों कपल की वेडिंग को लेकर जबरदस्त बज़ बना हुआ है। हाल ही में विजय देवरकोंडा के घर का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उनका घर खूबसूरत लाइट्स से सजा नजर आया। इसके बाद से ही फैंस कयास लगाने लगे कि शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

अब खबर है कि विजय और रश्मिका की शादी के कार्ड को लेकर भी खास इंतजाम किए गए हैं। बताया जा रहा है कि वेडिंग इनविटेशन के लिए एक एक्सक्लूसिव बॉक्स डिजाइन किया गया है, जो काफी रॉयल और मिनिमल थीम पर आधारित है। इस इनविटेशन ने कपल की शादी को लेकर चर्चाओं को और हवा दे दी है।

कहां होगी विजय-रश्मिका की शादी?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी राजस्थान के उदयपुर में होगी। बताया जा रहा है कि अरावली पर्वतमाला में स्थित उदयपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर आईटीसी होटल्स द्वारा द मोमेंटोस को वेडिंग वेन्यू के तौर पर चुना गया है। कपल इस शादी को बेहद प्राइवेट रखना चाहता है, इसलिए शहर से दूर एक शांत हिल रिसॉर्ट को प्राथमिकता दी गई है। इसके अलावा रैफल्स उदयपुर और फेयरमोंट उदयपुर के नाम भी संभावित वेन्यू की लिस्ट में बताए जा रहे हैं।

2018 में शुरू हुई थी लव स्टोरी

खबरों की मानें तो शादी 26 फरवरी को होगी, जबकि 4 मार्च को एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। हालांकि, कपल ने अभी तक अपनी शादी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसके बावजूद वेडिंग इनविटेशन से जुड़ी जानकारियों ने फैंस की खुशी दोगुनी कर दी है। विजय और रश्मिका की मुलाकात साल 2018 में फिल्म गीता गोविंदम की शूटिंग के दौरान हुई थी। यहीं से दोनों की दोस्ती शुरू हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

वर्कफ्रंट पर भी व्यस्त हैं दोनों

वर्क फ्रंट की बात करें तो रश्मिका जल्द ही बॉलीवुड फिल्म कॉकटेल 2 में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ कृति सेनन और आयुष्मान खुराना होंगे। वहीं विजय देवरकोंडा अपनी अपकमिंग तेलुगू फिल्म Rowdy Janardhan की तैयारी में जुटे हैं। अब फैंस को सिर्फ ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है, ताकि इस रियल-लाइफ लव स्टोरी पर मुहर लग सके।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com