-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- This Change In Vb G Ram G Bill 2025 Has Sparked Rebellious Voices Within The Nda
सिर्फ नाम ही नहीं…ये है ‘VB-G RAM G’ के विरोध का असली कारण? NDA के अंदर भी उठे बगावती सुर
- Written By: मनोज आर्या
'VB-G RAM G' Bill 2025: पुराने मनरेगा कानून में ग्रामीण परिवारों को साल में कम से कम 100 दिनों के अकुशल काम की गारंटी दी जाती थी। नए VB-GRAM G बिल में इस सीमा को बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है।

'वीबी-जी राम जी' बिल लोकसभा से पास, (डिजाइन फोटो/ नवभारत लाइव)
‘VB-G RAM G’ Bill Passed From Lok Sabha: नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ग्रामीण भारत के लिए रोजगार की नई व्यवस्था ‘विकसित भारत – रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) गारंटी विधियेक, 2025 लाने जा रही है। यह नया कानून 20 साल पुराने मनरेगा (MGNREGA) की जगह लेका। नए कानून का मकदस न केवल रोजगार देना है, बल्कि गांवों के ढांचे को आधुनिक और विकसित भारत के विजन के साथ जोड़ना है।
इसमें टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल होगा और काम के दिनों को बढ़ाकर ग्रामीण परिवारों को बड़ी राहत दी गई है। हालांकि, इसमें कुछ ऐसे भी बदलावों को शामिल किए गए, जिसको लेकर एनडीए के सहयोगी दलों ने भी विरोध किया है। आइए सबकुछ विस्तार से जानते हैं।
मनरेगा और ‘VB-G RAM G’ में अंतर
पुराने मनरेगा कानून में ग्रामीण परिवारों को साल में कम से कम 100 दिनों के अकुशल काम की गारंटी दी जाती थी। नए VB-GRAM G बिल में इस सीमा को बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य ‘विकसित भारत @2047’ के लक्ष्य को हासिल करना है। जहां पुराना कानून सिर्फ रोजगार पैदा करने पर ध्यान देता था, वहीं नया बिल गांवों को समृद्ध, सशक्त और हर मुसीबत से लड़ने के लिए तैयार (लचीला) बनाने पर केंद्रित है।
सम्बंधित ख़बरें
Reliance Succession Plan: मुकेश अंबानी ने किया बड़ा ऐलान, बच्चों को मिला रिलायंस का साम्राज्य
SEBI Buyback Rules: सेबी ने बायबैक नियमों में किया बड़ा बदलाव, 1 अगस्त से कंपनियों को मिलेगी मंजूरी
India Russia Deal: रेयर अर्थ मिनरल्स की सप्लाई के लिए भारत और रूस की कंपनी रोसनेफ्ट में बड़ी डील
KCC Rules: RBI ने किसान क्रेडिट कार्ड के नियमों में किया अहम बदलाव, जनवरी से होंगे लागू
केंद्र और राज्यों के बीच बंटेगा खर्चा
मनरेगा में मजदूरी का पूरा 100% खर्च केंद्र उठाता था, लेकिन नए कानून में राज्यों की हिस्सेदारी बढ़ जाएगी। पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों के लिए केंद्र-राज्य का खर्च 90:10 के अनुपात में होगा। वहीं अन्य राज्यों में अब 60:40 का फार्मूला लागू होगा। इसका मतलब है कि राज्यों को भी अब योजना के लिए 40% पैसा खर्च करना होगा। हालांकि, बिना विधानसभा वाले केंद्र शासित प्रदेशों का पूरा खर्च केंद्र ही उठाएगा। यहीं वो बदलाव है, जिसको लेकर एनडीए के सहयोगी दल विरोध कर रहे हैं। चंद्रबाबू नायडू के पार्टी ने भी इसको लेकर असजह महसूस कर रही है।
ये भी पढ़ें: टैरिफ या कुछ और? निर्मला सीतारमण ने ‘बेनकाब’ किया ट्रंप का वो प्लान, जिससे हिल सकता है वैश्विक बाजार
शिकायत और भत्ते के नियम
अगर किसी व्यक्ति को काम मांगने के 15 दिनों के भीतर रोजगार नहीं मिलता, तो वह बेरोजगारी भत्ते का हकदार होगा। पहले 30 दिनों के लिए मजदूरी का एक-चौथाई हिस्सा और उसके बाद आधा हिस्सा भत्ता मिलेगा। शिकायत दूर करने के लिए ब्लॉक और जिला स्तर पर एक मजबूत सिस्टम बनेगा, जहां अधिकारियों को हर हफ्ते एक निश्चित दिन जनता की समस्याएं सुनने के लिए मौजूद रहना होगा।
This change in vb g ram g bill 2025 has sparked rebellious voices within the nda
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे तक डटे रहने का ऐलान, थाली-चम्मच के साथ CJP का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन; देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 06:23 PMएकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद का ऑफर, शिवसेना का BJP में होगा विलय! सनसनीखेज ट्वीट से मचा हड़कंप
Jun 20, 2026 | 06:21 PMधनुष और मृणाल ठाकुर के रिश्ते को लेकर नई चर्चा, डेटिंग की अफवाहों के बीच ब्रेकअप की खबरों ने बटोरी सुर्खियां
Jun 20, 2026 | 06:21 PMसंगम नगरी में विधानसभा चुनाव की बढ़ने लगी सरगर्मी; BJP विधायक ने माफिया विरोधी अभियान को बनाया चुनावी मुद्दा
Jun 20, 2026 | 06:11 PMप्रसाद ले रहे थे भक्त…अचानक भरभराकर गिरा मंदिर का छज्जा, महाराष्ट्र के परभणी हादसे का खौफनाक VIDEO आया सामने
Jun 20, 2026 | 06:08 PMइंदौर के मारुति शोरूम में करोड़ों की चोरी का खुलासा, सफाईकर्मी निकला मास्टरमाइंड, ढाई करोड़ का माल बरामद
Jun 20, 2026 | 06:08 PMExplainer: ऑपरेशन टाइगर होगा फेल? पवनराजे मर्डर केस के फैसले ने पलटी महाराष्ट्र की पूरी सियासी बाजी
Jun 20, 2026 | 06:08 PMवीडियो गैलरी

तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM














