-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Court Grants Bail To 10 Leaders Including Tmc Mp Derek O Brien 2
TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन, सागरिका घोष समेत 10 नेताओं को बड़ी राहत, जानें किस मामले में कोर्ट ने दी जमानत
- Written By: आकाश मसने
दिल्ली की एक अदालत ने निर्वाचन आयोग के कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने के मामले में डेरेक ओ ब्रायन, सागरिका घोष समेत तृणमूल कांग्रेस के 10 नेताओं को जमानत दे दी।

टीएमसी सांसद सागरिका घोष व डेरेक ओ ब्रायन (सोर्स: सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन, सागरिका घोष और साकेत गोखले समेत 10 नेताओं को एक मामले में बड़ी राहत दी है। अदालत ने पिछले साल अप्रैल में निषेधाज्ञा लागू होने के बावजूद निर्वाचन आयोग के कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने के मामले में इन नेताओं को मंगलवार को जमानत दे दी।
जज ने जमानत देते हुए कहा कि आरोपपत्र आरोपियों की गिरफ्तारी के बिना ही दाखिल किया गया था। कोर्ट इस मामले में अगली सुनवाई 21 मई करेगी। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नेहा मित्तल ने तृणमूल नेताओं शांतनु सेन, डोला सेन, नदीमुल हक, विवेक गुप्ता, अर्पिता घोष, अबीर रंजन विश्वास और सुदीप राहा की जमानत याचिका स्वीकार कर ली।
तृणमूल के 9 नेता अदालत के सामने खुद उपस्थित हुए। विवेक गुप्ता वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पेश हुए। अदालत ने उन 5 नेताओं को 10-10 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी। ये सभी वर्तमान सांसद हैं। बाकी नेताओं को 10-10 हजार रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही जमानत राशि पर राहत दी गई।
सम्बंधित ख़बरें
सोनम जी देश को आपकी जरूरत है, अनशन छोड़ दीजिए…जंतर-मंतर पर सुप्रिया सुले की भावुक अपील, दिया ये बड़ा आश्वासन
एम्प्लाॅयर्स को बड़ी राहत, EPFO ने शुरू की विश्वास 2026 योजना, विवादों का होगा डिजिटल और आसान निपटारा
Navbharat Nishanebaaz: न्यायपालिका लोकतंत्र का पिलर, जज निकला LPG डीलर
ठाणे मनपा का नया डिजिटल पोर्टल: कंस्ट्रक्शन कचरे की होगी ऑनलाइन ट्रैकिंग, वायु प्रदूषण और डंपिंग पर लगेगी लगाम
जानिए क्या है मामला?
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मामले में आरोपी तृणमूल नेता पिछले साल 8 अप्रैल को निर्वाचन आयोग के मेन गेट के बाहर इकट्ठा हुए और उन्होंने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू होने के बावजूद एवं अनुमति लिए बिना तख्तियां और बैनर लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
पुलिस ने आरोप लगाया कि निषेधाज्ञा के बारे में सूचित किए जाने के बावजूद नेताओं ने विरोध प्रदर्शन जारी रखा जिसके बाद एफआईआर दर्ज की गई। पिछले साल हुए लोकसभा चुनावों से पहले तृणमूल नेताओं ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI), राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA), प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग (IT) जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों के खिलाफ प्रदर्शन किया था और उनके प्रमुखों को बदलने की मांग की थी।
टीएमसी के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने की थी ये मांग
तृणमूल के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांग को लेकर निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ से मुलाकात के बाद विरोध प्रदर्शन की घोषणा की थी। पार्टी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय जांच एजेंसियां भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के इशारे पर विपक्षी दलों को निशाना बना रही हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Court grants bail to 10 leaders including tmc mp derek o brien 2
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
देखते ही देखते मलबे में समा गईं इमारतें, चीन के चोंगकिंग में लैंडस्लाइड से 8 की मौत; रेस्क्यू जारी
Jul 18, 2026 | 07:57 AMमौलाना के बयान पर भड़की भय्यु महाराज की पत्नी आयुषी देशमुख, दर्ज कराएंगी एफआईआर
Jul 18, 2026 | 07:54 AMJennifer Winget Bridal Look: जेनिफर विंगेट का व्हाइट ब्राइडल लुक हुआ वायरल, वेडिंग गाउन में ढाया कहर
Jul 18, 2026 | 07:51 AMसोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, जंतर-मंतर पर 20 दिन से कर रहे थे भूख हड़ताल
Jul 18, 2026 | 07:44 AMNavabharat Nishanebaaz: सरकार का क्यों नहीं अटेंशन, वांगचुक का कब तक अनशन
Jul 18, 2026 | 07:41 AMThe Odyssey BO Collection: भारत में 17.40 करोड़ की दमदार ओपनिंग, बनी 2026 की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनर
Jul 18, 2026 | 07:27 AMमहाराष्ट्र में एसटी बस यात्रा महंगी: लालपरी के किराये में 13.56% बढ़ोतरी, प्रस्ताव को मंजूरी
Jul 18, 2026 | 07:24 AMवीडियो गैलरी

थाने के भीतर महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़! खाकी को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 11:07 PM
आमिर खान का बड़ा झूठ बेनकाब! 3 इडियट्स से पहले नहीं जानते थे सोनम वांगचुक को? देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:58 PM
मेरा टिकट किसी और ने काटा… मंच पर फफक पड़े नरोत्तम मिश्रा, दिया सबसे बड़ा राजनीतिक बयान! देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:32 PM
1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM














